कोलकाता: झारखंड के दो माओवादी नेता मंगल और मालती ने शुक्रवार को कोलकाता में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंदा ने प्रेस ब्रीफिंग में दोनों के आत्मसमर्पण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस ने मंगल पर 5 लाख रुपये और मालती पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों लंबे समय से भूमिगत थे और अब उन्होंने सशस्त्र संघर्ष का…
Author: Jharkhand_digital
रांची: झारखंड में करीब 1300 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के संपत्ति ब्योरा जमा करने का मामला चर्चा में है। हर साल जनवरी-फरवरी में राज्य सरकार के अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को अपनी संपत्ति का विवरण देना होता है। इस बार विभिन्न कारणों से करीब 300 पुलिस अधिकारी और राज्य प्रशासनिक सेवा के 1000 अधिकारी निर्धारित समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। अब प्रमोशन में परेशानी से बचने के लिए ये अधिकारी संपत्ति का ब्योरा जमा करना चाहते हैं। इसके लिए मानव संपदा पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की जा रही है। पोर्टल खोलने की मांग लगातार उठ रही…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में भाकपा माले, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), CITU समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। शुक्रवार को ‘People Against SIR’ के बैनर तले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने प्रोटेस्ट मार्च निकाला। यह मार्च शहीद चौक से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए SIR की प्रक्रिया का विरोध किया और मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा की मांग की। प्रदर्शन में शामिल संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि SIR के खिलाफ देशभर में आंदोलन चलाया…
रांची: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका के बीच झारखंड में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। इसका असर 30 अक्टूबर तक बना रह सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 अक्टूबर की सुबह पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना। इसके 24 अक्टूबर तक अवदाब और 25 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में बदलने की संभावना है। अनुमान…
लोहरदगा। झारखंड की बेटियां खेल के मैदान में लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसी कड़ी में लोहरदगा की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता है। जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में संजना की इस उपलब्धि से भारत के साथ-साथ झारखंड और उनके गृह जिले लोहरदगा का नाम भी रोशन हुआ है। पहली बार एशियाई पैरा खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं संजना की सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। उनके पिता ने इस उपलब्धि की जानकारी दी है।…
-राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा ने की तैयारियों की समीक्षा रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे और 24-25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने की। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। पार्टी की ओर से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए…
गुमला। झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठन के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकड़ा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, PLFI का यह दस्ता कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोंगदा के आसपास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने 22 अक्टूबर को अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार, कारतूस और संगठन के प्रतिबंधित पर्चे समेत…
रांची: राजधानी रांची के रांची क्लब में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो में शुक्रवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। उन्होंने एक्सपो में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का भ्रमण किया और वहां प्रदर्शित योजनाओं, आधुनिक तकनीक तथा उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक्सपो के माध्यम से केंद्र सरकार की पहलों और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे बदलावों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को स्पेस टेक्नोलॉजी से रूबरू कराने पर जोर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…
रांची: बच्चों के लिए अच्छे स्कूल में दाखिला कराना अभिभावकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर प्री-नर्सरी, नर्सरी और एलकेजी में नामांकन के दौरान सही समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी होता है। इसी को देखते हुए रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों में आवेदन फॉर्म जारी किए जा रहे हैं, जबकि कुछ संस्थानों में आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख भी निर्धारित कर दी गई है। अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला रांची के किसी अच्छे…
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षा बलों ने जंगलों में संयुक्त सर्च अभियान चलाकर हथियार, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। लातेहार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32वीं वाहिनी की ओर से 21 और 22 अक्टूबर को चलाये गये इस अभियान के दौरान विभिन्न वनक्षेत्रों से .303 राइफल, बोल्ट एक्शन राइफल, मैगजीन और 72 कारतूस समेत अन्य सामान मिले। इसके अलावा अभियान के दौरान IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से संबंधित दो स्टील कंटेनर भी बरामद किये गये। चार वनक्षेत्रों में चलाया गया संयुक्त सर्च अभियान जानकारी के अनुसार, लातेहार पुलिस और SSB की 32वीं वाहिनी…
