Author: Jharkhand_digital

रांची: राजधानी रांची में धरना-प्रदर्शन और रैलियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। लोकभवन से लेकर मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और हाईकोर्ट जैसे महत्वपूर्ण परिसरों के आसपास के निर्धारित क्षेत्रों में प्रदर्शन, जुलूस और आमसभा आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने इन इलाकों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन प्रमुख स्थानों के आसपास लागू रहेगी पाबंदी जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रतिबंधित क्षेत्रों में लोकभवन, मुख्यमंत्री आवास, प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस, झारखंड मंत्रालय यानी सचिवालय,…

Read More

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी निवासी सुनील कुमार को देश की प्रमुख तेल एवं गैस कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) का अगला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं डुमरी के लोग भी अपने क्षेत्र के बेटे की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। खास बात यह है कि पहली बार कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से सीधे चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने के लिए उनका चयन हुआ है। सुनील कुमार 7 दिसंबर 2026 या उसके बाद पदभार ग्रहण करेंगे। स्वर्गीय नंद कुमार गुप्ता और तुलसी…

Read More

रांची। झारखंड में खेती-किसानी के इतिहास, परंपरागत कृषि पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों को एक ही स्थान पर देखने-समझने का अवसर मिलने वाला है। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित कृषि निदेशालय परिसर में राज्य का पहला कृषि संग्रहालय आकार ले रहा है। कृषि भवन के पास लक्ष्मी निवास कोठी में बन रहा यह संग्रहालय लगभग तैयार हो चुका है। इसके 15 नवंबर को लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। संग्रहालय में प्राचीन समय से लेकर वर्तमान दौर तक कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों, खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और आधुनिक कृषि तकनीकों के विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।…

Read More

रांची: अस्पताल का एक बड़ा बिल किसी भी गरीब या मध्यम वर्गीय परिवार की सालों की बचत खत्म कर सकता है। इसी डर को कम करने के लिए केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) चल रही है। इस साल पश्चिम बंगाल के जुड़ने के साथ यह योजना अब देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो चुकी है। झारखंड में राज्य सरकार इसी योजना के साथ अपनी अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना जोड़कर कवर को और बढ़ा रही है। क्या है आयुष्मान कार्ड? आयुष्मान कार्ड PM-JAY का पहचान पत्र है। इसे दिखाकर पात्र परिवार…

Read More

चतरा: आम्रपाली कोल परियोजना में स्थानीय रैयतों की करीब 42 एकड़ जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए दावा करने का मामला सामने आने के बाद अब संघमित्रा परियोजना में भी जमीन के कागजात को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि संघमित्रा परियोजना शुरू होने से पहले ही जमीन से जुड़े दागी माफिया सक्रिय हो गए हैं। सरादु गांव के रैयतों की जमीन पर दावा करने के लिए फर्जी कागजात तैयार किए गए हैं। जब जमीन पर वास्तविक रैयतों का जोत-दखल और कब्जा है, तो फिर बाहरी लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे उस पर अपना दावा कैसे…

Read More

धनबाद: झारखंड मैदान से शुक्रवार को सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। नासिक बैंड की गूंजती धुन, पारंपरिक छऊ नृत्य, आकर्षक झांकियों और मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां को विदाई दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते भक्तों के उत्साह के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, स्कूटी पर सवार महिलाओं की भागीदारी ने विसर्जन यात्रा को खास बना दिया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर पगड़ी बांधे पुरुष भक्त मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।…

Read More

धनबाद: झरिया के सिंह नगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कोयला लोड हाइवा की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने झरिया-शिमलाबहाल मुख्य सड़क जाम कर दी और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। घटना शुक्रवार को झरिया के कतरास मोड़ स्थित सिंह नगर की है। जानकारी के अनुसार, ऊपर राजबाड़ी रोड से निकला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस तेजन सिंह तालाब पहुंचा था। इसी दौरान राजापुर कोलियरी…

Read More

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विंटर फ्लाइट शेड्यूल 25 अक्टूबर से लागू होगा। नई समय-सारिणी 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों के प्रस्थान और आगमन के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, भुवनेश्वर के लिए 28 अक्टूबर से साप्ताहिक उड़ान और हैदराबाद के लिए 21 नवंबर से अतिरिक्त सेवा शुरू होगी। भुवनेश्वर के लिए 28 अक्टूबर से उड़ान इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 7725 दोपहर 2:35 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6E 7726 दोपहर 3:20 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी। यह सेवा 27 मार्च 2027 तक प्रत्येक बुधवार…

Read More

बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में पटाखों से भरे एक मकान में आग लगने के बाद भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान के अगले हिस्से का मलबा सड़क पर जा गिरा। सीवान के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटनास्थल पर पुलिस और मेडिकल टीम की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आलमापुर निवासी मो. अमीरुद्दीन मियां के मकान में पटाखे रखे हुए थे। उन्हें…

Read More

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम पहल की जा रही है। इसको लेकर आयोजित बैठक में चिकित्सा शिक्षा की क्षमता बढ़ाने, अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या में विस्तार, छात्रावास एवं अतिथिगृह जैसी सुविधाओं के विकास और मरीजों के आवागमन को सुगम बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में इनकी रही मौजूदगी : अपर मुख्य सचिव के कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में विभाग की विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव ललित कुमार शुक्ला सहित विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों की…

Read More