Author: Jharkhand_digital

लखनऊ: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पांच लाख रुपये की रिश्वत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दो अधिकारियों को पकड़ा है। CBI के अनुसार, लखनऊ स्थित ED कार्यालय के एक प्रवर्तन अधिकारी और एक हेड कांस्टेबल को रिश्वतखोरी के इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। CBI की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने इसी दिन मामला दर्ज किया था। आरोप है कि ED के एक मामले में शिकायतकर्ता के पिता की मदद करने के बदले हेड कांस्टेबल ने उनसे रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के पिता को…

Read More

रांची: चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार चल रहे आरोपी सत्येंद्र कुमार को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 22 अक्टूबर की रात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। CBI के मुताबिक, सत्येंद्र कुमार मध्य प्रदेश के गुना से ट्रेन के जरिए लखनऊ जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है, जहां उसे संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। CBI की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में वर्ष 2001 में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद सत्येंद्र…

Read More

रांची : रांची के कांके थाना क्षेत्र में हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार, कुल 14 आरोपियो की संलिप्तता की पहचान किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है , और गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 4.24 लाख रुपये नकद, एक इनोवा कार, एक स्कॉर्पियो और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. हालांकि, लूटे गए कीमती जेवरात की बरामदगी अभी बाकी है। बताते चले कि , 13 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के पास…

Read More

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैंक ने 21 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बताया कि उसे कुछ डेटा के नुकसान से जुड़ी घटना का पता चला है। शुरुआती जांच में डार्क वेब पर उपलब्ध करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड की समीक्षा की गई, जिनमें 3,897 रिकॉर्ड में ग्राहकों की व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी पाई गई। इस घटना ने बैंकिंग क्षेत्र में साइबर सुरक्षा और ग्राहकों की निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर…

Read More

मांडू: हजारीबाग के नूनीयबेड़ा जंगल में CISF की टीम ने अवैध रूप से जमा करीब 150 टन कोयला बरामद किया है। बरामद कोयले की अनुमानित कीमत 3.75 लाख रुपये बताई गई है। CISF, CCL NK एवं पिपरवार यूनिट की टीम ने उप कमांडेंट दिनेश कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जंगल में बड़े पैमाने पर कोयले का भंडार मिला। टीम ने इसकी जानकारी चरही क्षेत्र, हजारीबाग के CCL महाप्रबंधक कल्याण जी प्रसाद और CCL मांडू के परियोजना पदाधिकारी आर.एन. सिंह को दी। इसके बाद कोयले को वहां से हटाने के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक सहयोग मांगा गया।…

Read More

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति से जुड़े मामले में रांची के माइकल जोसेफ तिर्की और उनकी पत्नी मोना तिर्की के खिलाफ कार्रवाई की है। एजेंसी ने दोनों के नाम पर खरीदी गई जमीन और मकान समेत करीब 3.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है। ED के मुताबिक, इन संपत्तियों को कथित अवैध कमाई से खरीदा गया था। संपत्तियों का दस्तावेजी मूल्य करीब 3.60 करोड़ रुपये है, जबकि बाजार मूल्य 5 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है। बांग्लादेश से लड़कियों को भारत लाया जाता था यह मामला बांग्लादेश से लड़कियों को अवैध तरीके से…

Read More

रांची : फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को राँची भिखारिएट कैथोलिक सभा के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें राँची भिखारिएट के विभिन्न पैरिशों से लगभग 5,000 लोग शामिल हुए। रैली शाम 5 बजे डँगराटोली चौक से शुरू होकर मेन रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुँचा। प्रतिभागियों ने हाथों में कैंडल लेकर हमले की निंदा की और अज्ञात हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग की। सभा ने प्रशासन और पुलिस से घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जाँच, दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी, फादर बेनेडिक्ट बारला की सुरक्षा तथा भविष्य में ऐसी…

Read More

खूंटी: आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो मोबाइल फोन, 85,747 रुपये नकद और घटना से जुड़े कई सामान बरामद किए हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर SIT ने मामले की जांच करते हुए यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि 20 अक्टूबर 2026 की रात मुरहू थाना क्षेत्र स्थित राजकीय बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद उन्हें…

Read More

रांची। झारखंड के ऐतिहासिक और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन मुड़मा जतरा को देखते हुए रांची विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित में परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। 28 अक्टूबर 2026 को निर्धारित परीक्षा अब 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छात्र मोर्चा की ओर से परीक्षा की तारीख बदलने की मांग उठायी गयी थी। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का आग्रह किया था। छात्र मोर्चा के अनुसार, इस पहल के बाद परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है, जिससे खासकर मांडर कॉलेज के…

Read More

रांची। म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करने के लिए अब बड़ी रकम की जरूरत नहीं होगी। झारखंड की वित्तीय सेवा कंपनी वेदांत एसेट लिमिटेड ने रांची में अपना नया निवेश प्लेटफॉर्म ‘छोटी एसआईपी’ ऐप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से लोग मात्र 100 रुपये से म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत कर सकेंगे। निवेशकों की सुविधा के लिए दैनिक और मासिक सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को आम लोगों तक निवेश की सुविधा पहुंचाने और छोटी बचत को नियमित निवेश से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया है। होटल कैपिटल…

Read More