बोकारो: बोकारो के कसमार प्रखंड स्थित सेवाती घाटी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल शुरू हो गई है। घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए यहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने और स्थानीय हाट-बाजारों को मॉडल रूप देने की योजना तैयार की जा रही है। इससे क्षेत्र की पहचान बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों, महिला स्वयं सहायता समूहों और बांस के कारीगरों के लिए आर्थिक अवसर बढ़ने की उम्मीद है। इसी उद्देश्य से गुरुवार को DC अजय नाथ झा ने सेवाती घाटी का भ्रमण किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त…
Author: Jharkhand_digital
रांची। छठ महापर्व और काली पूजा को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज होने लगी हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए छठ एवं काली पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। बैठक में छठ घाटों की सफाई, विद्युत व्यवस्था, कृत्रिम घाटों के निर्माण और अन्य जरूरी सुविधाओं पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने आवश्यकतानुसार सहयोग का आश्वासन दिया। दुर्गा पूजा की व्यवस्था के लिए नगर निगम की सराहना मुलाकात के दौरान पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने दुर्गा पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रांची नगर निगम की ओर से किए गए…
रांची। त्योहारों के मौसम में अगर आपकी पसंदीदा मिठाई की दुकान पर ही साफ-सफाई को लेकर सवाल उठने लगें, तो चिंता होना लाजिमी है। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मां तारा मिष्ठान भंडार में खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान मिठाइयों में कॉकरोच मिलने और खाद्य पदार्थों के डिब्बों पर लेबलिंग नहीं होने की बात सामने आई है। विभाग ने दुकान प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है। मिठाइयों में कॉकरोच मिलने से उठे सवाल मां तारा मिष्ठान भंडार में निरीक्षण…
रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के कल्याणकारी योजनाओं के बजट में कटौती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बजट में कमी के कारण छात्रवृत्ति, निःशुल्क कोचिंग और आवास जैसी योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर 29 नवंबर को आदिवासी-दलित समाज की संयुक्त महाबैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। आदिवासी उप-योजनाओं के बजट में 50% कटौती का दावा कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बंधु तिर्की ने दावा किया कि आदिवासी…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। खेलगांव स्थित सामुदायिक स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के तीरंदाज पदकों के लिए अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। झारखंड पुलिस की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों और टीम के अन्य सदस्यों को मिलाकर 432 प्रतिभागी आयोजन का हिस्सा बने हैं। 26 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग…
रांची। झारखंड की राजनीति में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बयान ने सियासी विवाद को हवा दे दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए भगवान राम और हनुमान जी से जुड़े एक प्रसंग को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। डॉ. अंसारी ने अपने X हैंडल में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की एक फोटो शेयर किया जिसमे एक हनुमान बने कलाकार रघुवर दास के पैर छूते नजर आ रहे है , इरफान अंसारी ने अपने पोस्ट में लिखा ” झारखंड की जनता की एक गलती ने आपको मुख्यमंत्री क्या बना दिया, आप तो खुद…
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजधानी रांची को पार्टी के झंडों, बैनरों और पताकाओं से सजाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन…
स्मार्ट शहरों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में बदल सकती है रोजमर्रा की जिंदगी। नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से दुनिया में तकनीक के इस्तेमाल का तरीका बदल रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि साल 2035 तक भारत की तस्वीर कैसी हो सकती है? स्मार्ट शहरों, आधुनिक परिवहन और AI आधारित सेवाओं के जरिए लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्मार्ट शहर और आसान सफर भविष्य में AI आधारित ट्रैफिक सिस्टम सड़कों पर भीड़ कम करने और यातायात को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों और…
रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू होने के पांच महीने बाद भी पोशाक, स्वेटर और जूता-मोजा के लिए मिलने वाली राशि का इंतजार है। दुर्गापूजा बीत चुकी है और अब दीपावली व छठ जैसे बड़े त्योहार सामने हैं। ऐसे में बच्चों और उनके अभिभावकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि त्योहारों तक सरकार की ओर से निर्धारित सहायता मिल जाएगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने दीपावली के अंत तक सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि, राज्य के सभी स्कूलों में भुगतान और…
रांची। झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से 23 और 24 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है। रांची समेत धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, गिरिडीह, सरायकेला, दुमका, खूंटी, गुमला और पूर्वी सिंहभूम के इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रांची में कैसा रहेगा मौसम? मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 अक्टूबर को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान…
