Author: Jharkhand_digital

जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है। चिड़ियाघर की बाघिन सुनैना ने 23 सितंबर की सुबह तीन शावकों को जन्म दिया। इनमें दो मादा और एक नर शावक शामिल हैं। तीन नन्हे बाघों के आने से चिड़ियाघर में बाघों का कुनबा बढ़ गया है। इन शावकों के पिता रुद्र हैं, जिन्हें महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से टाटा स्टील जू लाया गया था। शावकों के जन्म के बाद चिड़ियाघर प्रबंधन ने निर्धारित पशु चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत उनकी शुरुआती देखभाल और स्वास्थ्य की निगरानी की। शुरुआती देखभाल का दौर पूरा होने के…

Read More

धनबाद: दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर हुए इस अभ्यास में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों की तत्परता, त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय को परखा गया। इसका उद्देश्य संभावित चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिस बल को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने और…

Read More

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को मुस्कान के पति और मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या और सबूत मिटाने के मामले में दोषी ठहराया गया था। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को सजा का ऐलान किया। आखिरी इच्छा…बेटी का ख्याल रखना सजा सुनाने से पहले अदालत ने दोनों दोषियों से उनकी इच्छा पूछी। इस दौरान मुस्कान ने अपनी छोटी बेटी का हवाला देते हुए…

Read More

बोकारो: नई कार की टेस्ट ड्राइव अचानक हादसे में बदल गई। बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में नेक्सा शोरूम के पास टेस्ट ड्राइव पर निकली एक नई कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकराई और पास की दुकान में जा घुसी। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार और बाइक आग की चपेट में आकर जल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिना नंबर प्लेट वाली नई कार में दो लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि एक ग्राहक…

Read More

सरायकेला / रांची : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मिले रघु महतो के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक रघु महतो और गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही कंपनी में काम करते थे। आरोप है कि वेतन मिलने के बाद रघु महतो के पास मौजूद पैसे लूटने के उद्देश्य से आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर…

Read More

रांची: मां-बाप अपने बच्चों को बड़े अरमानों के साथ घर से दूर पढ़ने भेजते हैं। किसी की आंखों में डॉक्टर बनने का सपना होता है, तो कोई इंजीनियर बनकर परिवार की तकदीर बदलना चाहता है। माता-पिता अपनी जरूरतें कम करते हैं, अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बच्चों की पढ़ाई पर लगाते हैं और हर दिन इस उम्मीद में जीते हैं कि एक दिन उनका बच्चा सफलता हासिल कर घर लौटेगा। लेकिन जब वही बच्चा घर लौटने के बजाय मौत की खबर बनकर पहुंचता है, तो उन माता-पिता पर क्या गुजरती होगी? सपनों से भरी आंखें, भविष्य की उम्मीदें और घर…

Read More

रांची: झारखण्ड के स्वस्थ्य मंत्री जी, सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीरें और दावे तो खूब दिख रहे हैं, लेकिन जरा जमीन पर भी उतरकर देखिए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सोशल मीडिया के दावें और जमीनी हकीकत में तनिक भी सम्बन्ध नहीं है। कहीं एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, तो कहीं डॉक्टर और चिकित्सा संगठन आंदोलन का ऐलान कर रहे हैं। आपके स्वस्थ्य व्यवस्था के दावें तो तार तार मालुम हो रहे है। दस प्रमुख चिकित्सा संगठन ने किया संयुक्त मेडिकल मूवमेंट का ऐलान.. झारखंड स्वास्थ्य व्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर सवाल…

Read More

रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रांची में प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव किया और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी नेताओं ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। राजद नेताओं का दावा है कि इस प्रक्रिया से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को राजनीतिक लाभ…

Read More

बोकारो: हरला थाना क्षेत्र के महुआर गांव स्थित एस पौंड में अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बीती रात सात से आठ लोगों ने छाई के काम में लगी पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ की और बारिश से बचने के लिए चालकों व सुपरवाइजर द्वारा बनाई गई झोपड़ी को उखाड़कर फेंक दिया। घटना के बाद से वहां काम करने वाले चालक और सुपरवाइजर दहशत में हैं। सात से आठ लोगों पर उत्पात मचाने का आरोप पोकलेन ऑपरेटर सीताराम के अनुसार, घटना के समय वह दूसरी मशीन पर काम कर रहा था। उसने बताया कि सात से आठ लोगों ने मिलकर इस…

Read More

रांची: कांके रिंग रोड स्थित आदर्श नगर में समेति निदेशक रामशंकर प्रसाद के घर हुई करीब 3.50 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें नागेंद्र सिंह चौहान, मोनू सिंह और कुंदन कुमार को अहम संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए लोगों और उनकी भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नागेंद्र सिंह चौहान को मुख्य आरोपी के तौर पर उठाए जाने की चर्चा सूत्रों के मुताबिक,…

Read More