Author: Jharkhand_digital

हजारीबाग/धनबाद/रांची : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। वेतन बकाया, बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और श्रमिक अधिकार लागू करने की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को हजारीबाग और धनबाद समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में भिक्षाटन कर विरोध जताया। हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर और धनबाद के सिविल सर्जन कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने हाथों में कटोरा लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचने का प्रयास किया। कर्मचारियों के अनुसार, उनका आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। कटोरा…

Read More

बोकारो: कभी घर में रखी दो सिलाई मशीनों से शुरू हुआ काम आज एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां उससे एक परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और पांच अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। यह कहानी है बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड स्थित सुरही गांव की रहने वाली सलमा प्रवीन की, जिन्होंने अपने हुनर और मेहनत के दम पर छोटे से काम को एक उद्यम में बदल दिया। 23 जुलाई 2022 को शुरू हुआ उनका सिलाई का सफर आज सलमा सिलाई सेंटर के रूप में पहचान बना चुका है। बेरमो-फुसरो से लेकर चास-बोकारो…

Read More

श्रीनगर/ रांची: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। 3 से 5 अक्टूबर तक शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के चार खिलाड़ियों ने पदक जीतने में सफलता हासिल की। इनमें एक खिलाड़ी ने रजत, जबकि तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किया। गुलनबीद खान ने जीता रजत, तीन खिलाड़ियों को कांस्य पदक इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन और जम्मू-कश्मीर स्टेट आर्म रेसलिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में आर्म रेसलिंग…

Read More

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश कार्यालय में आज सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी खगेन महतो, पूर्व मंत्री स्वर्गीय समरेश सिंह की पुत्रवधू परिंदा सिंह और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे खगेंद्र प्रसाद की पुत्रवधू कुमकुम देवी प्रमुख रूप से शामिल हैं। नए सदस्यों के आने से भाजपा को मिलेगी मजबूती: बाबूलाल मरांडी सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (FSO) परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की एकलपीठ ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में अदालत के फैसले पर अभ्यर्थियों की नजरें टिकी हैं। सुनवाई के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। हस्तक्षेपकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि प्रश्नपत्र प्रिंटिंग मशीन से ही लीक…

Read More

मेदिनीनगर (पलामू): महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर पलामू में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को मेदिनीनगर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से सवाल किए और मणिपुर के इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस अपने सांसद से जुड़े गंभीर आरोपों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही है। कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर उठाए सवाल प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं…

Read More

रामगढ़: नवरात्र में मां दुर्गा की भक्ति के लिए श्रद्धालु अलग-अलग तरीके से पूजा-अर्चना और साधना करते हैं। इसी बीच रामगढ़ जिले के बरकाकाना क्षेत्र की रूपा देवी अपने कठिन धार्मिक संकल्प को लेकर चर्चा में हैं। पोचरा के झोपड़ी टोला निवासी रूपा देवी, पति राजेश राम, नौ दिनों तक नुकीली लोहे की कीलों से बने बिस्तर पर विराजमान रहकर मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं। इस दौरान वह अपने पेट पर कलश धारण कर नव दुर्गा की पूजा करने में विलिंग है। नौ दिनों तक नवदुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा रूपा देवी की साधना नवरात्र के नौ…

Read More

सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोलेन कुजूर के रूप में हुई है। आरोप है कि शिक्षक लंबे समय से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था और इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। पीड़िता की नानी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। मामले की जानकारी सोमवार…

Read More

रांची। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर राजधानी रांची के चुटिया स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में श्री रामायण नवाह्न परायण महायज्ञ और सामूहिक रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में 151 कुंवारी कन्याएं भाग ले रही हैं, जो लगातार नौ दिनों तक सामूहिक रूप से रामायण का पाठ कर रही हैं। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक गतिविधियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसका उद्देश्य केवल धार्मिक…

Read More

लोहरदगा। जिले के कुडू थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जरियों स्थित लोहा पुल के समीप एक हाइवा ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हिंडाल्को कंपनी के अंतर्गत संचालित बीकेबी के हेसल बॉक्साइट डंपिंग यार्ड के समीप सड़क जाम कर दिया।…

Read More