Author: Jharkhand_digital

रांची। झारखंड की राजधानी रांची अब फैशन की दुनिया में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी में है। शहर में प्रतिष्ठित फैशन शो ‘द हाईवे फैशन वीक – सीजन 10’ का आयोजन किया जाएगा। जे.एम.जी. (JMG) और श्रीधर डेवलपर्स के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम को पिछले सीजनों से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी चल रही है। आयोजकों के अनुसार, इस मंच पर देश-विदेश के नामचीन मॉडल्स और डिजाइनर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, झारखंड के उभरते मॉडल्स और डिजाइनर्स को भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन को लेकर श्रीधर…

Read More

रांची: महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल सभा, रांची की ओर से विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सम्मान समारोहों का आयोजन किया गया। इस वर्ष सभा अपना 50वां वार्षिकोत्सव भी मना रही है। कार्यक्रम की शुरुआत लालपुर स्थित अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद महाराजा अग्रसेन भवन में कुलदेवी पूजन, आमसभा और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवा, व्यापार, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अग्रसेन चौक पर पुष्पांजलि, कुलदेवी की हुई पूजा-अर्चना महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर…

Read More

रांची : बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (BOIOA) की झारखंड राज्य इकाई का 21वां वार्षिक अधिवेशन 10 अक्टूबर को रांची के बरियातू स्थित RIMS ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। अधिवेशन में झारखंड के विभिन्न अंचलों और शाखाओं से लगभग 1,500 अधिकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों के पेशेवर हितों, कार्य परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन यानी PLI में असमानता दूर करने और अधिकारियों के कार्य-जीवन संतुलन जैसे विषय प्रमुखता से…

Read More

रांची: दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सहायता को लेकर युवा सुरक्षा वाहिनी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में संगठन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूजा के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा सुरक्षा वाहिनी के 200 वॉलंटियर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर दुर्गा पूजा के सफल संचालन में सहयोग करेंगे। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए फिरायालाल चौक पर सहायता शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल कैंप और खोया-पाया कार्ड वितरण की व्यवस्था भी…

Read More

झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को कम करने और हाथियों के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। Wildlife Protection Society of Jharkhand और Wildlife Trust of India के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम महिलौंग-कालीमाटी एलीफेंट कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले बड़ा चांगरू गांव में आयोजित हुआ। कार्यशाला में स्थानीय ‘हाथी भगाओ दल’ के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान हाथियों से सामना होने पर सुरक्षित तरीके अपनाने, ग्रामीणों की जान-माल की रक्षा करने और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर जरूरी जानकारी दी…

Read More

बोकारो/रांची: झारखंड के बोकारो जिले में स्थित वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चंदनक्यारी क्षेत्र के सियालजोड़ी थाना अंतर्गत प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-1 में काम करने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों की मौत गैस की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ब्लास्ट फर्नेस-1 में काम के दौरान हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट के…

Read More

धनबाद / रांची : जिले में एटीएम से रुपये निकालने वाले ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। धनबाद के मटकुरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम के कैश डिस्पेंसर स्लॉट से पुलिस ने एक संदिग्ध प्लेट बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि एटीएम में छेड़छाड़ कर ग्राहकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। इस घटना के बाद एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक ग्राहक एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा था। इस दौरान उसके बैंक खाते से 1,000…

Read More

रेडियंट पैरा लीग: लीग के पांचवें मुकाबले में मुंबई मेरिक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रेंजर्स को 185 रनों से करारी शिकस्त दी। मुंबई की जीत में झारखंड के निशांत उपाध्याय की अहम भूमिका रही। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुंबई मेरिक्स और राजस्थान रेंजर्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में निशांत की बल्लेबाजी ने झारखंड के खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा। उनकी पारी की बदौलत मुंबई मेरिक्स ने मुकाबले में मजबूत स्थिति बनाई और आखिरकार 185 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज…

Read More

महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र के पाठ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, मां के स्वागत में हुई आतिशबाजी महालया के पावन अवसर पर धनबाद के हीरापुर स्थित हरि मंदिर, जिसे काली बाड़ी के नाम से भी जाना जाता है, में मां की भव्य पूजा-अर्चना की गई। शनिवार की सुबह चार बजे से ही मंदिर में विशेष पूजा शुरू हो गई। मां के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे। महालया के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। महालया के साथ ही देवी पक्ष की शुरुआत और…

Read More

रांची: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर राजधानी रांची में श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम देखने को मिला। अग्रवाल सभा, रांची की ओर से अग्रसेन भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें अग्रवाल समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर महाराजा अग्रसेन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक साज-सज्जा, ऐतिहासिक गाड़ियों और सजे हुए घोड़ों से सुसज्जित शोभायात्रा ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे मार्ग में महाराजा अग्रसेन के जयकारे गूंजते रहे और कई स्थानों पर आरती उतारकर तथा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। 18 गोत्रों के साथ महाराजा…

Read More