रांची: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही हैं। विद्यालय परिसर में भक्तिभाव, सकारात्मक ऊर्जा और उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। शक्ति, ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रतीक मां दुर्गा के आगमन को लेकर स्कूल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भव्य पंडालों की सजावट और महालया के पवित्र श्लोकों के भावपूर्ण पाठ से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया है। विद्यालय परिवार इस विशेष अवसर को केवल एक धार्मिक उत्सव के रूप…
Author: Jharkhand_digital
रांची: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़े विवाद को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को सियासी माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आईं। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी हुई और देखते ही देखते श्रद्धानंद रोड राजनीतिक विरोध का केंद्र बन गया। स्थिति को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई, जिसके कारण…
रांची: डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को ग्रैंडपेरेंट्स डे समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे बच्चों के 500 से अधिक दादा-दादी और नाना-नानी शामिल हुए। समारोह में बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित बुजुर्गों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को बड़ों के सम्मान, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व का संदेश दिया गया। दीप प्रज्वलन और गायत्री मंत्र के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम में डीएवी एलएमसी के सदस्य श्री एसएल गुप्ता और श्रीमती सुशीला गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।…
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। सांसद पप्पू यादव, आजसू नेता सीपी चौधरी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और रूपी सोरेन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने शोक संवेदना भी प्रकट की। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के नेमरा पहुंचने का सिलसिला जारी रहा…
रांची: बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर यात्रियों को बेहतर, सुविधाजनक और सहज हवाई यात्रा का अनुभव देने के उद्देश्य से कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर साफ-सफाई, सुरक्षा, सुगम आवागमन और यात्रियों के प्रति कर्मचारियों के विनम्र व्यवहार को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी दिशा में रांची स्थित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक 24 दिवसीय विशेष ‘यात्री सेवा अभियान 2026’ चलाया गया। अभियान के समापन के अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी प्रमुख गतिविधियों, यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य में आधारभूत…
आरा, बिहार: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल स्थित सूर्य मंदिर के पास अपाचे बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार उपेन्द्र कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय उपेन्द्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भोजपुर जिले के संदेश…
सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। चांडिल बस स्टैंड के पास स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक सुरेश चौधरी के घर में शुक्रवार देर रात 7-8 नकाबपोश बदमाश घुस गए। पिस्टल की नोक पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर अपराधियों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति लूट ली। जानकारी के मुताबिक, वारदात रात करीब 1 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे और परिवार को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद लूटपाट कर सभी…
हजारीबाग: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने और मरीजों तक समय पर एंबुलेंस पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं। 108 एंबुलेंस सेवा को आपात स्थिति में मरीजों के लिए अहम माना जाता है, लेकिन इस सेवा को चलाने वाले कर्मचारियों की हालत ही सवालों के घेरे में है। तीन महीने से वेतन नहीं मिला, भुगतान के नाम पर कभी 95 रुपये तो कभी 195 रुपये खाते में आ रहे हैं और कई एंबुलेंस खराब पड़ी हैं। सोचिए जब कर्मचारियों को उनके वेतन तय समय सिमा पर नहीं मिल रही है और वाहन दुरुस्त नहीं हैं, तो स्वास्थ्य…
रांची: भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य नियुक्ति के बाद पहली बार रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मौर्य ने झारखंड में 2029 में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इसी लक्ष्य को लेकर बैठक की जा रही है, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। 2029 के चुनाव को लेकर रणनीति बनाने की तैयारी रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान अमरपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा झारखंड में 2029 में सरकार बनाएगी। इसी सिलसिले में वह बैठक में…
रांची: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल तथा सांसद पप्पू यादव शनिवार सुबह रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के लिए उनके पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा रवाना हो गए। रांची एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल ने मीडिया से कोई बयान नहीं दिया। वहीं, पप्पू यादव ने चुनाव आयोग और वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जैन जी के आंदोलन को जिस तरह दबाने का प्रयास सरकार कर रही है, वह अपने आप में अद्भुत है। उनके मुताबिक, यह…
