रांची/इटकी: झारखंड में किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। आधुनिक मशीनें लगाई गईं, गोदाम बना, गार्ड रूम, जेनरेटर रूम और कर्मचारियों के रहने के लिए क्वार्टर तक तैयार किए गए। तत्कालीन राज्यपाल ने उद्घाटन भी किया। लेकिन इस पूरी कवायद का किसानों को क्या फायदा मिला? जवाब है – 12 साल बाद भी बीज प्रसंस्करण इकाई शुरू नहीं हो सकी। अब हालात ऐसे हैं कि भवन जर्जर हो रहा है और मशीनों के कई पुर्जे तक गायब बताए जा रहे हैं। यह मामला रांची जिले के इटकी प्रखंड के तिलकसूती गांव…
Author: Jharkhand_digital
रांची: भारतीय डाक विभाग 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। इस साल डाक सप्ताह को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया है। इसी को लेकर रांची के डोरंडा स्थित झारखंड डाक परिमंडल कार्यालय में राष्ट्रीय स्वच्छता आवरण का विमोचन किया गया। मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन और झारखंड डाक परिमंडल के निदेशक, मुख्यालय आरबी चौधरी ने संयुक्त रूप से इसका विमोचन किया। पूरे महीने लोगों को किया जाएगा जागरूक कार्यक्रम के दौरान सतर्कता अधिकारी परमानंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत अलग-अलग सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा पूरे महीने स्वच्छता को…
बोकारो: जमीन की ऑनलाइन लगान रसीद कटवाने के लिए कई दिनों से अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे चास निवासी दुलाल हलदार की समस्या का समाधान महज दो घंटे में हो गया। शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा के समक्ष आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं’ लोक संवाद में शिकायत पहुंचने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और उनकी जमीन की ऑनलाइन लगान रसीद काट दी गई। कई बार आवेदन देने के बाद भी नहीं हो रहा था काम दुलाल हलदार लंबे समय से अपनी जमीन की लगान रसीद निर्गत कराने के लिए अंचल कार्यालय की दौड़ लगा रहे थे। उन्होंने…
लातेहार: आदिवासी महिला पुनिया देवी के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और दुर्व्यवहार के मामले में लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कार्रवाई की है। एसपी ने बारियातू थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास और सिपाही मनीष राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 5 अक्टूबर को बकरी चराने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें पोस्ता की खेती और कारोबार से जुड़े होने के संदेह में पकड़ा था। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और थाने ले जाकर प्रताड़ित किया गया।…
रांची: सोचिए, एक पिता अपनी बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ता है। कभी अपनी जरूरतें टालता है, तो कभी छोटी-छोटी खुशियों से समझौता करता है। उसके मन में बस एक ही सपना होता है कि जिस दिन बेटी की विदाई हो, उस दिन उसे किसी चीज की कमी न रहे। धीरे-धीरे वह गहने जुटाता है, घर-गृहस्थी का सामान खरीदता है और बेटी की नई जिंदगी शुरू करने के लिए जरूरी चीजें सहेजकर रखता है। लेकिन अगर शादी की इन्हीं तैयारियों पर कोई चोर हाथ साफ कर दे, तो उस पिता पर क्या बीतेगी? राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र…
24 किलो सोना और 42 लाख कैश ढूंढने के लिए अब पुलिस और खर्च करेगी 10 लाख जमशेदपुर: केनरा बैंक डकैती कांड में 24 किलो सोना और 42 लाख रुपये नकद लूटने वाले पांच अपराधी 15 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। करोड़ों की इस डकैती के बाद पुलिस की जांच, फॉरेंसिक टीम की पड़ताल और स्पेशल ब्रांच की कोशिशों के बावजूद अब तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस ने पांचों संदिग्धों का वीडियो जारी कर उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए कुल 10 लाख…
देवघर: देवघर में हथियारबंद अपराधियों ने देर रात JMM नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर धावा बोल दिया। करीब चार की संख्या में पहुंचे बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में जमकर लूटपाट की। अपराधियों ने नेता के बेटे पर भी बंदूक तान दी। वारदात के बाद वे सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित महिला के मुताबिक, अपराधियों ने घर में…
खूंटी: दोस्तों के साथ ताश खेलने के दौरान शुरू हुई कहासुनी का अंत एक युवक की हत्या से हुआ। खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बांदापीढ़ी गांव में बुधवार रात विवाद के बाद सबरण मुंडा ने फरसे से हमला कर 27 वर्षीय महेंद्र शोले की हत्या कर दी। वारदात के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान हूंठ गांव निवासी चमरा मुंडा के पुत्र महेंद्र शोले (27) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान सबरण मुंडा के रूप में की गई है। घटनास्थल पर शव के…
रांची: संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के प्रांगण में गुरुवार, 8 अक्टूबर को रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय से जुड़े 10 महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के प्राचार्य सह मुख्य अतिथि डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के कुलगीत…
रांची: राजधानी रांची के गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में बुधवार को किसान संगोष्ठी के दौरान कई नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से संस्थान के नए भवनों का लोकार्पण किया। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इन भवनों का शिलान्यास वर्ष 2014 में किया गया था। लंबे समय बाद इन भवनों के तैयार होने के बाद संस्थान में कृषि अनुसंधान और किसान कल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ…
