रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 9वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए उनके शैक्षणिक सफर के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में सामने आया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा। समारोह में शिल्पी नेहा तिर्की की मौजूदगी भी चर्चा में रही। कार्यक्रम के दौरान कृषि शिक्षा, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और राज्य में कृषि के क्षेत्र को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया। दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए…
Author: Jharkhand_digital
रांची। यमुना अपार्टमेंट, ओवरब्रिज परिसर में आदर्श दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पुरानी कमिटी को भंग करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लालबाबू सिंह ने की, जबकि संचालन संजय सहाय ने किया। नई कमिटी के गठन के दौरान पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें राजीब चटर्जी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कमिटी में सूरजभान सिंह को मुख्य संरक्षक, कुणाल आजमानी को संरक्षक और लालबाबू सिंह को संयोजक बनाया गया है।…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर RKDF University, Ranchi परिसर में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विश्वविद्यालय परिवार के पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। दो मिनट का…
हजारीबाग: हजारीबाग में गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात रामदेव रजक की जान चली गई। 18 चक्का ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि रामदेव की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह-सुबह हुए हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। हादसे के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। उनकी मांग है कि हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक के खिलाफ…
रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में आज और कल आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, मौसम में यह बदलाव ज्यादा लंबे समय तक रहने की संभावना नहीं है। 11 अक्टूबर से आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगेगा, जबकि 12 से 13 अक्टूबर के बीच झारखंड से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन के बाद गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना जारी रहा। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल ने दिवंगत…
गढ़वा/रंका। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की दमदार अदाकारी से तो देशभर के लोग परिचित हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि उनके फिल्मी सफर की कुछ यादें झारखंड के गढ़वा और पलामू प्रमंडल की धरती से भी जुड़ी हुई हैं। करीब चार दशक पहले, वर्ष 1987 में नाना पाटेकर अपनी फिल्म ‘आज का रॉबिनहुड’ की शूटिंग के सिलसिले में गढ़वा जिले के रंका राज पहुंचे थे। उस दौर में यहां हुई फिल्म की शूटिंग आज भी स्थानीय लोगों के लिए एक खास याद के तौर पर जुड़ी हुई है। फिल्म की शूटिंग रंका राज के ऐतिहासिक…
कोलकाता: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बंगाल की फिल्मी दुनिया से गहरा रिश्ता रखने वाले मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया है। खास बात यह है कि सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। मिथुन चक्रवर्ती की यह नई भूमिका सिर्फ एक सरकारी पद तक सीमित नहीं मानी जा रही है। लंबे समय तक फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मिथुन अब बंगाल की कला, संस्कृति और सिनेमा…
रांची: राजधानी रांची के हटिया क्षेत्र में दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संघ की ओर से नवनिर्मित व्यायामशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर झारखंड की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और दीपिका सोरेंग ने संयुक्त रूप से व्यायामशाला का शुभारंभ किया। तीनों खिलाड़ियों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को खास बना दिया। उद्घाटन समारोह में रांची रेल मंडल के प्रबंधक करुणा निधि सिंह समेत मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रेलवे से जुड़े खेल और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इस नई व्यायामशाला को महत्वपूर्ण कदम…
धनबाद/ रांची : धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में मवेशी तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी साहेब कुरैशी की टीआई (Test Identification) परेड कराई। पुलिस के अनुसार, वासेपुर, आरा मोड़ और कसाई मोहल्ला क्षेत्र में पहचान परेड की कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य संबंधित लोगों से आरोपी की पहचान कराना बताया गया है। एसएसपी के आदेश पर कराई गई टीआई परेड भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर के अनुसार, मवेशी तस्करी के आरोप में साहेब कुरैशी को हथियार के साथ पकड़ा गया है। एसएसपी के आदेश के बाद मामले में टीआई परेड कराई गई, ताकि संबंधित लोगों के सामने…
