Author: Jharkhand_digital

रांची: ओरमांझी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर भी उन्हें डर का अहसास नहीं। ओरमांझी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित काली मंदिर में बुधवार रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण उड़ा ले गए। चौकाने वाली ये है कि इलाके में पुलिस थाना मौजूद है, इसके उपरांत चोरी की घटनाएं लगातार घटती जा रही है। मंदिर में चोरी से महज तीन दिन पहले थाना से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित प्रिया सेल्स के गोदाम का भी ताला तोड़ा गया…

Read More

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), पटना के बीच अकादमिक, शोध, नवाचार और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य शिक्षा और शोध के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उभरती हुई तकनीकों से जोड़ना है। एमओयू पर हस्ताक्षर सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किए गए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो.…

Read More

रांची। दूरसंचार सेवा प्रदाता वी की एंटरप्राइज शाखा वी बिजनेस ने एल्युमीनियम और कॉपर के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर काम करने वाली कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत ओडिशा के रायगढ़ा जिले में स्थित हिंडाल्को की बाफलीमाली बॉक्साइट खान में एक निर्धारित प्राइवेट नेटवर्क तैनात किया जाएगा। बाफलीमाली खान हिंडाल्को के महत्वपूर्ण बॉक्साइट खनन संचालन में शामिल है। यहां से मिलने वाला उच्च गुणवत्ता वाला बॉक्साइट कंपनी की इंटीग्रेटेड एल्युमीनियम वैल्यू चेन के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है। कंपनी के मुताबिक, बाफलीमाली में होने वाला यह प्राइवेट नेटवर्क…

Read More

धनबाद। लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से गुरुवार को धनबाद के सर्किट हाउस में पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने रामविलास पासवान के लंबे राजनीतिक जीवन, संघर्ष और सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके योगदान को याद किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से…

Read More

नई दिल्ली देश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘जोश – स्वास्थ्य के लिए संयुक्त दल : टीबी मुक्त भारत की ओर’ अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेटों और माय भारत के स्वयंसेवकों को टीबी के खिलाफ जागरूकता अभियान से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख…

Read More

रामगढ़/ रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान नेमरा गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और लोगों ने नम आंखों से रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उसी जगह हुआ अंतिम संस्कार, जहां 14 महीने पहले शिबू सोरेन को दी गई थी अंतिम विदाई नेमरा गांव का वह स्थान सोरेन परिवार के लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। करीब…

Read More

चतरा: चतरा के सरकारी कार्यालय में रिश्वतखोरी के खिलाफ ACB ने एक बार फिर कार्रवाई की है। गुरुवार दोपहर करीब 2:50 बजे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सदर अनुमंडल कार्यालय के लिपिक बासुदेव राम को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बताया गया कि बासुदेव राम हंटरगंज प्रखंड के बेला गांव निवासी विलास यादव से अनुमंडल न्यायालय में चल रहे एक वाद के सिलसिले में 10 हजार रुपये ले रहा था। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। शिकायत के सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई जानकारी के…

Read More

रांची: झारखंड में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को अहम सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य में DGP की नियुक्ति के लिए बनाए गए नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये नियम प्रथम दृष्टया सुप्रीम कोर्ट के पहले के फैसले के विपरीत नजर आते हैं। मामले में वर्तमान DGP तदाशा मिश्रा से भी जवाब मांगा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर चुनौती दिए गए नियमों को रद्द किया जाता है, तो उसका असर वर्तमान DGP की नियुक्ति पर भी पड़ सकता है। इसी वजह से अदालत ने तदाशा मिश्रा को अपना पक्ष…

Read More

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर बुधवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने स्व. रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और दिवंगत नेता को याद किया। रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करने का संकल्प श्रद्धांजलि सभा के बाद बीरेंद्र प्रधान…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय 9 अक्टूबर को जमशेदपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर से जुड़े विद्युतकर्मियों और मानव दिवस कर्मियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक, विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर से मुलाकात करेंगे। संघ की ओर से बताया गया है कि बैठक में कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। अजय राय का यह दौरा मुख्य रूप से विद्युतकर्मियों की लंबित समस्याओं को विभागीय स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए पहल करने के उद्देश्य से प्रस्तावित…

Read More