झारखंड में इस वक्त जब हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के नाम का तूफान चल रहा है भाजपा ने प्रदेश प्रभारी के रुप में मध्य प्रदेश की आरक्षित सीट से सांसद गजेन्द्र पटेल के नाम का ऐलान कर अपनी मंशा साफ कर दी है। आदिवासी और कुड़मी वोट को अपने पाले में करने की यह रणनीति कितनी कारगर साबित हो पाती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन गजेन्द्र पटेल के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती आदिवासी बहुल इलाकों में भाजपा की पैठ फिर से स्थापित करने की होगी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए…
Author: Jharkhand_digital
रिम्स के मेडिसिन आईसीयू से एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। यहां भर्ती पाकुड़ जिले का एक कैदी मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रिम्स प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। कैदी की पहचान, कब हुआ था भर्ती फरार हुए कैदी की पहचान 45 वर्षीय हाथिया हेंब्रम के रूप में हुई है। उसे ब्रेन से संबंधित समस्या के इलाज के लिए 20 सितंबर को पाकुड़ से रिम्स लाकर भर्ती कराया गया था। उसका इलाज मेडिसिन आईसीयू में डॉ ऋषि गुड़िया की देखरेख में चल रहा था। पेशाब के…
सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन (CDSCO) ने हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, फार्मासिस्ट, रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, अस्पतालों और आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी सर्कुलर जारी किया है। इसमें पेनकिलर, खासकर नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs) और एंटीबायोटिक्स के अंधाधुंध इस्तेमाल से क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ (CKD) के बढ़ते खतरे के बारे में बताया गया है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) के 21 सितंबर के इस सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि इन दवाओं का इस्तेमाल तभी होना चाहिए जब चिकित्सकीय रूप से जरूरी हो, सही डोज़ और सही समय के लिए, और किसी रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर की देखरेख में हो। बिना प्रिस्क्रिप्शन…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पश्चिम एशिया के खाड़ी देशों में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। इस क्षेत्र में तनावपूर्ण और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण मार्च महीने में जिन विषयों की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी थीं, बोर्ड अब उन्हें दोबारा कराने जा रहा है। यह मौका उन सभी रेगुलर और प्राइवेट छात्रों को दिया जा रहा है, जो विशेष मूल्यांकन योजना के तहत जारी किए गए अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं। सात देशों में 40 विषयों की परीक्षाएं रद्द हुई थीं सीबीएसई द्वारा जारी…
आपने भी अगर कभी सड़क किनारे किसी लोकल दुकान से महज 50-100 रुपये में अपने फोन पर टेम्पर्ड ग्लास लगवाया है, तो अब यह आसान नहीं रहेगा। सरकार घटिया क्वालिटी के चीनी टेम्पर्ड ग्लास पर नकेल कसने की तैयारी में है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर्स यानी टेम्पर्ड ग्लास को अनिवार्य पंजीकरण फ्रेमवर्क में शामिल कर दिया है। 1 अप्रैल 2027 से बिना BIS क्वालिटी सर्टिफिकेशन के कोई भी टेम्पर्ड ग्लास नहीं बेचा जा सकेगा। क्या हैं नए नियम नए नियमों के तहत सरकार टेम्पर्ड ग्लास के साइज, क्वालिटी और मजबूती की सख्त टेस्टिंग करेगी।…
मध्य प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के सहारे 70 बांग्लादेशी घुसपैठियों के भारतीय पासपोर्ट तैयार कराने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इस सिंडिकेट के मास्टरमाइंड रियाल चौधरी, जो मित्यानंद भिक्षु के नाम से भी जाना जाता है, को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि आखिर इन 70 बांग्लादेशियों का मकसद सिर्फ पासपोर्ट हासिल करना था, या इसके पीछे कोई बड़ा देशविरोधी मंसूबा भी छिपा था, क्योंकि मास्टरमाइंड ने अपने ठिकाने देश के सबसे संवेदनशील सैन्य…
गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए महंगे इलाज की चिंता को दूर करने वाली सरकार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ने आठ साल का सफर पूरा कर लिया है। ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (AB PM-JAY) की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस योजना ने देश के करोड़ों परिवारों को अस्पताल के भारी खर्च से मुक्ति दिलाई है और स्वास्थ्य सेवाओं को हर घर तक पहुंचाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अनुसार, अब तक 60 करोड़ से ज्यादा नागरिक इस योजना के दायरे में आ चुके हैं और 48.54 करोड़ से…
राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। नासरीगंज के मिथिला कॉलोनी मोड़ स्थित एक किराये के मकान में बिहार पुलिस के एएसआई (जमादार) ओमचंद्र ने अपनी 21 वर्षीय बहन गायत्री देवी को सर्विस पिस्टल से गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस के पहुंचने तक दोनों भाई-बहन की मौत हो चुकी थी। कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम 8:30 से 9:00 बजे के बीच भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर…
बिहार की राजधानी पटना में हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब एक कार हादसे के बाद पुलिस टीम ने एक संदिग्ध इनोवा क्रिस्टा गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें से करीब 30 लाख रुपये का बेहिसाबी कैश बरामद हुआ। नकदी मिलने के बाद पुलिस ने गाड़ी में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी। कौन हैं हिरासत में लिए गए आरोपी हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों की पहचान संजय कुमार, दिग्विजय ठाकुर और पटेल कारण कुमार…
रांची: झारखंड सरकार निजी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत मिलने वाले 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर दाखिले के दायरे बढ़े है। अभी तक इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलता था जिनकी सालाना आय 72 हजार रुपये तक थी, लेकिन नई प्रस्तावित नियमावली के अनुसार यह सीमा बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये सालाना कर दी जाएगी। इस बदलाव के लागू होने के बाद राज्य के आर्थिक रूप से मध्यम और कमजोर वर्ग के अधिक परिवार अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों की आरक्षित सीटों पर करवा सकेंगे। दाखिला प्रक्रिया भी होगी पूरी तरह डिजिटल और केंद्रीकृत सिर्फ…
