महाराष्ट्र से मजदूरी के लिए गुजरात आए परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद, 13 वर्षीय बच्चे ने तैरकर बचाई जान; दो बच्चे अब भी लापता, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज। सूरत (गुजरात): गुजरात के सूरत जिले के बारडोली तालुका में मजदूरी करने आए महाराष्ट्र के एक परिवार के साथ कथित तौर पर बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने परिवार के सदस्यों को अगवा कर उकाई-काकरापार नहर में फेंक दिया। इस घटना में मां-पिता और उनकी एक बेटी की मौत हो गई। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, परिवार के…
Author: Jharkhand_digital
-मंत्री इरफान अंसारी के बयानों पर गरमाई सियासत -मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी साधा निशाना, बोले- उनके दिमाग में लगी भाजपा की चिप का ऑपरेशन करूंगा रांची। झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सत्र के दौरान उन्होंने एमएमडीआर और एसआइआर की प्रक्रियाओं को लेकर तीखा हमला बोला और इसे देश के लिए “जहर” करार दिया। मंत्री ने कहा कि इन प्रक्रियाओं का असर आने वाले दिनों में और अधिक व्यापक होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसका प्रभाव केवल झारखंड…
मोरहाबादी मैदान से डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी, एक महीने तक ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में चलेगा अभियान; बुंडू और तमाड़ पर विशेष फोकस। रांची: जिले में अफीम की अवैध खेती पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत मोरहाबादी मैदान से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने आठ प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन अगले एक महीने तक जिले के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में घूमकर लोगों को अफीम की खेती से होने वाले नुकसान और इससे…
जंगलों से मिलने वाली मौसमी खाद्य सामग्री और पारंपरिक आदिवासी व्यंजनों का दिखेगा अनूठा संगम, ‘द ओपन फार्म’ में Srot और The Tribal Table मिलकर करेंगे आयोजन। खूंटी। झारखंड की आदिवासी संस्कृति की पहचान सिर्फ यहां के पर्व-त्योहार, लोकगीत और परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां का पारंपरिक खान-पान भी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। जंगलों से मिलने वाली मौसमी खाद्य सामग्री, स्थानीय अनाज और पारंपरिक तरीके से तैयार किए जाने वाले व्यंजनों में झारखंड की जीवनशैली और प्रकृति से जुड़ाव की झलक मिलती है। इसी खान-पान की समृद्ध परंपरा को नए अंदाज में लोगों के सामने लाने…
दो दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत हंगामे के बीच हुई। विधानसभा के मुख्य द्वार पर बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे भाजपा विधायकों ने लंबित नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार को घेरा। झारखंड : झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार को राजनीतिक गहमागहमी के बीच शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत से पहले ही JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा लंबित नियुक्तियों को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर युवाओं से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार से…
पतरातू से रामगढ़, हजारीबाग और चतरा तक फैले आपराधिक नेटवर्क पर पुलिस की नजर, 53 मामलों का जिक्र; रंगदारी, हत्या और धमकी के आरोपों के बीच प्रशासन ने बरकरार रखा सख्त रुख रामगढ़। झारखंड में संगठित अपराध की दुनिया में पांडेय गिरोह के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा ढीला पड़ने वाला नहीं है। गिरोह के प्रमुख संचालक बताए जाने वाले विकास तिवारी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA), 2002 के तहत उसकी निरोधात्मक हिरासत की अवधि तीन महीने और बढ़ा दी गई है। यानी प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि संगठित आपराधिक गतिविधियों पर…
राहुल दुबे, प्रिंस खान और राहुल सिंह गैंग पर पुलिस का सीधा प्रहार… रंगदारी, सुपारी किलिंग और गैंगवार के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने की तैयारी, रांची से धनबाद और चतरा तक अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन मोड रांची। झारखंड में अब अपराध की दुनिया में बंदूक के दम पर बादशाहत कायम करने वालों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कारोबारियों से रंगदारी, सुपारी लेकर हत्या, कोयला कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई और गैंगवार के जरिए दहशत फैलाने वाले संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ झारखंड पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस की रणनीति अब सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी…
-तीन लोगों के शव बरामद, 13 वर्षीय बच्चे ने तैरकर बचाई जान; दो बच्चे अब भी लापता, चार आरोपियों पर केस दर्ज गुजरात के सूरत जिले के बारडोली तालुका में महाराष्ट्र से मजदूरी करने आए एक परिवार के साथ कथित तौर पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने पूरे परिवार को अगवा कर उकाई-काकरापार नहर में फेंक दिया। इस घटना में मां-पिता और एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 वर्षीय बच्चे ने तैरकर अपनी जान बचा ली। परिवार के दो बच्चे अब भी लापता हैं। रास्ता रोककर…
अगस्त में हुई थी सातवें सेमेस्टर की परीक्षा, अब तक जारी नहीं हुआ रिजल्ट; आठवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तैयारी से विद्यार्थियों की बढ़ी चिंता, शिक्षकों की कमी से मूल्यांकन में हो रही देरी। रांची। रांची विश्वविद्यालय में स्नातक के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले करीब 40 हजार विद्यार्थी इन दिनों असमंजस में हैं। अगस्त में परीक्षा आयोजित होने के बाद भी अब तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। विद्यार्थियों को यह तक पता नहीं चल पाया है कि वे सातवें सेमेस्टर में पास हुए हैं या किसी विषय में उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। इस…
रांची। झारखंड समेत देशभर के 9.60 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) दिसंबर 2026 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को 87 विषयों का विषयवार शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और फिर 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस दौरान 19 और 20 दिसंबर को किसी भी विषय की कोई परीक्षा नहीं होगी। कुल छह दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा 12 पालियों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में…
