पटना के ADM (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर की जिला सब रजिस्ट्रार कुमारी स्वाति, के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट से वारंट मिलने के बाद पटना और बेगूसराय स्थित उनके आवासों समेत अन्य परिसरों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है। केस दर्ज, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रविंद्र कुमार दिवाकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला…
Author: Jharkhand_digital
आईची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन का पहला पदक पिंकी बलहारा ने कुराश में कांस्य के रूप में दिलाया। इसके बाद ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में रजत जीता। एथलेटिक्स में भारत ने कुल 8 पदक अपने नाम किए। ट्रैक एंड फील्ड में चमके भारतीय मुरली श्रीशंकर, गुलवीर सिंह और यश वीर सिंह ने रजत पदक जीते, जबकि विथ्या रामराज, पारुल चौधरी और रोहित यादव को कांस्य मिला। मुरली ने लॉन्ग जंप में 8.07 मीटर की छलांग लगाकर हांगझोऊ 2022 के बाद इस बार भी रजत बरकरार रखा। चीनी एथलीट ने 8.17…
जब खेलने- कूदने की उम्र में बेटियां मैदान से दूर होने लगती है, उसी उम्र में माताओं ने मैदान में उतरने का सोचा। प्रतिज्ञा संस्था की ओर से शुरू किया गया मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट अब अपने सातवें सीजन तक पहुंच गया है। वर्ष 2018 में महज छह टीमों से शुरू हुआ यह सफर आज 32 टीमों और 480 माताओं तक पहुंच चुका है। इस साल जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता की थीम पर आयोजित रविवार को मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-7 का घुनसुली में आगाज हुआ। मुखिया बंधना उरांव ने इसका उद्घाटन किया। प्रतिज्ञा की ओर से आयोजित इस…
स्कूल के गेट के बाहर बिना लाइसेंस दोपहिया दौड़ाते नाबालिग अब प्रशासन की नजर से नहीं बच पाएंगे। DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जांच अभियान चलाया गया। इसमें नाबालिगों के वाहन चलाने, स्कूली बच्चों के परिवहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई हुई। जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने डीपीएस और केराली स्कूल समेत कई विद्यालयों के बाहर जांच की। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया चलाते पाए गए 30…
गैंगस्टर फहीम खान के घर वर्ष 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग के चर्चित मामले में करीब दो दशक बाद अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुनाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और शूटर तनवीर आलम को दोषी करार दिया। अब तीनों की सजा के बिंदु पर अदालत 3 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी। AK-47 से हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग मामला 29 जनवरी 2004 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, उस दिन धनबाद के वासेपुर में फहीम खान के घर पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। अचानक हुई गोलीबारी से…
धनबाद जिले में जापानी इंसेफ्लाइटिस (JE) के दो मरीजों में पुष्टि और एक बच्चे की मौत के बाद झारखंड का स्वास्थ्य मुख्यालय अलर्ट हो गया है। सोमवार को रांची से वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के स्टेट ट्रेनिंग कंसल्टेंट के नेतृत्व में एक टीम धनबाद जाएगी। टीम उन क्षेत्रों का दौरा करेगी, जहां से मामले सामने आए हैं, और रोकथाम के लिए जरूरी प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी। प्रभावित क्षेत्र में छिड़काव के आदेश राज्य के वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के स्टेट नोडल पदाधिकारी डॉ रंजीत प्रसाद ने बताया कि वे मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर आयोजित रीजनल…
झारखंड की राजनीति में नेताओं की नजदीकियां अक्सर सिर्फ मुलाकात तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनके पीछे छिपे सियासी संकेतों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। ऐसी ही कई सवालों से घिरी एक तस्वीर सामने आई है जहां झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जन्मदिन समारोह में भाजपा के सिमडेगा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी, जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मौजूदगी ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है। समारोह में भाजपा के सिमडेगा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी, जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की…
फगवाड़ा (पंजाब): रविवार की रात जिस लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) परिसर में हंगामा, तोड़फोड़ और पुलिस से टकराव की खबरें आईं, वहां सोमवार सुबह छात्रों के सामान समेटकर लौटने और गेटों पर तैनात पुलिसकर्मियों का नजारा दिखा। यूनिवर्सिटी ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए नियमित कक्षाएं बंद कर दी हैं और मिड-टर्म परीक्षाएं भी फिलहाल टाल दी हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक कैंपस में अभी कोई प्रदर्शन नहीं चल रहा और स्थिति शांत है। छात्रों की जुबानी: रात में क्या हुआ छात्र विशाल कुमार के अनुसार रविवार सुबह तक सब कुछ सामान्य था और छात्र अपनी मांगों को…
लगातार हो रही बारिश के बीच रांची के कचहरी चौक स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में शनिवार को अचानक सीलिंग का बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त कर्मचारी कार्यालय में बैठकर अपने नियमित काम में जुटे थे। अचानक छत का हिस्सा गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई। अचानक नीचे आ गिरा सीलिंग का हिस्सा कर्मचारियों के अनुसार, दोपहर के समय कार्यालय में सामान्य रूप से काम चल रहा था। कर्मचारी अपने-अपने कंप्यूटर पर काम कर रहे थे। इसी दौरान कमरे की सीलिंग…
झारखंड में मानसून के आखिरी दौर में बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन झारखंड पर भारी पड़ रहा है, जिसके चलते 24 सितंबर से शुरू हुई बारिश 25 और 26 सितंबर तक लगातार जारी रही। रांची समेत राज्य के कई इलाकों में इन तीन दिनों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे अब खेतों में लगी फसलों को नुकसान की आशंका गहरा गई है। डीसी ने अधिकारियों को दिए सर्वे के निर्देश रांची में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने फसलों को हुए नुकसान का जायजा…
