दुर्गा पूजा के दौरान बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पूजा आयोजकों और आम लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। निगम ने पूजा पंडालों में सुरक्षित बिजली कनेक्शन लेने, मानक के अनुरूप उपकरणों का इस्तेमाल करने और बिजली के तारों से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। इस संबंध में निगम की ओर से सूचना जारी की गई है। वैध कनेक्शन और सुरक्षित उपकरण जरूरी JBVNL ने कहा है कि पूजा पंडालों में केवल वैध बिजली कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग किया जाए। कनेक्शन…
Author: Jharkhand_digital
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार, 30 सितंबर 2026 को झारखंड के लाखों मतदाताओं को निर्वाचन आयोग से बड़ी राहत मिली है। आयोग ने झारखंड सहित उन राज्यों में, जहां पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ऑनलाइन मतदाता नामांकन फॉर्म-6 से SIR से जुड़ी अतिरिक्त घोषणा वाला कॉलम हटा दिया है। अब नहीं देनी होगी पुराने रिकॉर्ड की जानकारी इस बदलाव के बाद नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरते समय अपने माता-पिता या दादा-दादी के पुराने मतदाता रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। सामान्य मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अब ऐसी कोई जानकारी…
हर महीने की पहली तारीख पर आम लोगों को चिंता रहती है कि कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं। कल यानी 1 अक्टूबर 2026 से LPG सब्सिडी, बल्क डिपॉजिट (FD) और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़े कई नए नियम लागू हो रहे हैं। इनका असर बैंकिंग, रसोई गैस और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े कामों पर पड़ सकता है। LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलिंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) जरूरी होगा। जिन ग्राहकों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इसे पूरा करना होगा। राहत की बात यह…
इंटरनेट पर इन दिनों खबर चल रही है कि WhatsApp 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने के पैसे लेने वाला है। यह जानकारी पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसका संबंध आम यूजर्स से नहीं, बल्कि कमर्शियल प्लेटफॉर्म WhatsApp Business API के बिलिंग नियमों से है। मेटा के नए प्राइसिंग डॉक्यूमेंट्स सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हुई और लोग पूछने लगे कि क्या अब WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए भी भुगतान करना पड़ेगा। आम यूजर्स पर क्या असर आम लोगों के लिए WhatsApp हमेशा की तरह मुफ्त रहेगा। यदि आप किसी बिजनेस अकाउंट से चैट कर रहे हैं,…
रांची। स्कूलों में आपदा से निपटने की तैयारी, समय रहते चेतावनी, आपातकालीन निकासी, CPR/BLS प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल को लेकर झारखंड की सोशल एक्टिविस्ट ज्योति शर्मा की मांग पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने जवाब दिया है। NDMA ने उनकी ओर से भेजे गए सुझावों को नोट करते हुए बताया है कि इस मामले को विचार और उचित कार्रवाई के लिए शिक्षा मंत्रालय को भी भेजा गया है। NDMA की ओर से 25 सितंबर 2026 को जारी पत्र में ज्योति शर्मा के 31 अगस्त 2026 के ईमेल का संदर्भ दिया गया है। इसमें उन्होंने देशभर के स्कूलों के लिए…
बोकारो में बीएसएल के जर्जर आवासों को खाली कराने का मुद्दा बुधवार को उस समय गरमा गया, जब आवास बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने बीएसएल की ईडी (पीएंडए) राजश्री बनर्जी के आवास का घेराव कर दिया। समिति के बैनर तले सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रदर्शन में शामिल हुए। बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का बैरिकेड तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आवास के मुख्य गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों और सुरक्षा कर्मियों…
वियतनाम में मोटरसाइकिल दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के युवक राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को ई-मेल भेजकर मदद मांगी है। प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क साधा है। ई-मेल के जरिए दूतावास को घटना की पूरी जानकारी दी गई है और राजा के पार्थिव शरीर को रांची लाने के लिए जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। दूतावास स्तर पर सहयोग मिलने से स्थानीय प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने…
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर छिड़े राजनीतिक घमासान के बीच चुनाव आयोग ने अपने रुख में अहम बदलाव किया है। विवाद बढ़ने के बाद आयोग ने घोषणा की है कि जिन राज्यों में SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां नए मतदाताओं को फॉर्म-6 के साथ अलग से Annexure-D यानी अतिरिक्त घोषणा पत्र देने की जरूरत नहीं होगी। आयोग ने इसे ऑनलाइन फॉर्म-6 से हटा दिया है। क्या था विवाद कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया के दौरान नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों पर चिंता जताई थी। पार्टी का सवाल…
झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र की एक महिला को महाराष्ट्र एटीएस का अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर 4.50 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में बोकारो साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पति के खाते में पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का झांसा पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को गोमिया थाना क्षेत्र की वादिनी पुष्पलता त्रिपाठी को साइबर अपराधियों ने फोन कर खुद को महाराष्ट्र एटीएस का अधिकारी बताया। आरोपियों ने आरोप लगाया कि महिला के पति के खाते में पाकिस्तान के…
जामताड़ा जिले में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह घटना जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव की है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। खेलते-खेलते पोखरा की ओर चले गए बच्चे जानकारी के मुताबिक, गांव के तीनों बच्चे दोपहर के समय एक-दूसरे के साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते तीनों गांव के ही चिरकुट टोला स्थित पोखरा की ओर चले गए। वहां वे पोखरा के गहरे पानी में चले गए। जब ग्रामीणों की नजर बच्चों पर पड़ी, तब जाकर घटना की जानकारी गांव तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस और…
