महिलाएं चाहे पढ़ी लिखी हो या अनपढ़ कोई भी कहीं सुरक्षित नहीं है। ज़रा सोचिए स्कूल को बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार का केंद्र माना जाता है। ऐसे में जब किसी शिक्षण संस्थान में ही शिक्षक और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आए तो कई सवाल खड़े होते हैं। ऐसी ही एक खबर रामगढ़ के बरकाकाना स्थित DAV पब्लिक स्कूल से सामने आई है, जहां CCL NTS की हिंदी शिक्षिका स्वीटी झा और स्कूल के प्राचार्य के बीच विवाद अब कानूनी नोटिस तक पहुंच गया है। हिंदी शिक्षिका स्वीटी झा ने स्कूल के प्राचार्य के ऊपर अमर्यादित व्यवहार और…
Author: Jharkhand_digital
रांची के हरमू पार्क में राष्ट्रनायक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा है। आरोपी हेहल का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, किशोर ने 27 सितंबर की देर शाम काले रंग के स्प्रे से प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोती थी। जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। इंस्टाग्राम आईडी से खुला राज पुलिस के अनुसार, आरोपी ने प्रतिमा पर कालिख पोतने से पहले घटनास्थल के पास इमली के पेड़ के समीप स्प्रे से अपनी इंस्टाग्राम आईडी लिखी थी। इसी आईडी के…
रांची में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और यूनिसेफ की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय तकनीक-आधारित शिक्षा (एडटेक) रोडमैप परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ कनिनिका मित्रा और यूनिसेफ की शिक्षा विशेषज्ञ पारुल शर्मा ने किया। इसका उद्देश्य राज्य में डिजिटल शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आगे की राह तय करना है। डिजिटल शिक्षा की स्थिति और प्राथमिकताओं पर मंथन उद्घाटन सत्र में राज्य में डिजिटल शिक्षा की वर्तमान स्थिति, इसकी संभावनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में झारखंड में तकनीक आधारित…
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर की देर रात यौन उत्पीड़न की अफवाह के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और परिसर में तोड़फोड़ के साथ कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यौन उत्पीड़न से जुड़ी बातों को अफवाह बताया है, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। Reddit के जरिये पहुंचा संदिग्ध मैसेज प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक इंटरनेट मीडिया मैसेज मिला है, जो कथित तौर पर घटना से करीब पांच दिन पहले Reddit के माध्यम से LPU…
देशभर के पुलिस तीरंदाज अक्टूबर में रांची में अपने निशाने की परीक्षा देंगे। झारखंड पुलिस को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 की मेजबानी मिली है, जो 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक रांची के खेलगांव परिसर, होटवार में आयोजित होगी। इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। तैयारियों में जुटा पुलिस मुख्यालय आयोजन को सफल बनाने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीजी (जैप), रांची के कार्यालय से जारी पत्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और उन्हें बैठक में शामिल होने की सूचना भी…
सिंगर जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जुबिन पिता बन गए हैं। खबर है कि इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। खबर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर मिला बेटे का आशीर्वाद जुबिन नौटियाल के लिए इस बार का गणेश चतुर्थी का मौका बेहद खास रहा, क्योंकि उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ। जुबिन ने एक मीडिया के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने कहा, “हां, अब मैं पिता बन गया हूं। हमारे बेटे का जन्म…
झारखंड के जंगलों में रोमांच और वन्यजीवों के करीब जाने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य के जंगलों में सफारी 1 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी जारी है। वन विभाग की तैयारियां सिर्फ मौजूदा सफारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए भी कई योजनाओं पर काम तेज हो गया है। समय पर शुरू हो रही सफारी पिछले साल पीटीआर और दलमा में सफारी अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से शुरू की गई थी। इस साल मौसम साफ रहने और कच्ची मिट्टी के ट्रैक की समय पर मरम्मत हो जाने…
रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन-2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी विद्यार्थियों को अपना रिसर्च एलिजिबिलिटी स्कोर कार्ड/NET मार्कशीट 30 सितंबर तक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि तय समय सीमा के भीतर दस्तावेज अपलोड नहीं करने वाले विद्यार्थियों का चयन अस्वीकृत किया जा सकता है। 30 सितंबर है अंतिम तारीख पीएचडी एडमिशन-2026 की प्रक्रिया के तहत शॉर्टलिस्ट हुए विद्यार्थियों को NET स्कोर और मार्कशीट जमा करनी है। इसके लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि समय पर स्कोर और…
सिंगूर के बागानबाड़ी “मोहर” से लेकर कसबा के आवास तक, मंगलवार सुबह कोलकाता और आसपास के इलाकों में ईडी की कई टीमें एक साथ दस्तक देती नजर आईं। दुर्गा पूजा के “फर्जी पास” के जरिये 50-60 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व मंत्री और गायक इंद्रनील सेन के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। 10 से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई ईडी की टीमें कोलकाता और आसपास के जिलों के 10 से ज्यादा ठिकानों पर पहुंचीं। इनमें सेन का कसबा स्थित घर, रिश्तेदारों के घर और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े एक कारोबारी का हाइलैंड पार्क स्थित…
वियतनाम में मोटरसाइकिल दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के युवक राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को वापस लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कैलाश नगर, चुना भट्ठा के रहने वाले राजा के निधन के बाद राज्य सरकार ने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है और विदेश मंत्रालय तथा भारतीय दूतावास से मदद मांगी गई है। श्रम विभाग का प्रवासी नियंत्रण कक्ष सक्रिय राज्य सरकार ने शव को रांची लाने की कवायद तेज कर दी है। श्रम विभाग के अधीन संचालित प्रवासी नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) ने इस मामले में पहल करते हुए विदेश मंत्रालय को…
