-प्रकाश सिंह मामले के दिशा-निर्देशों के विपरीत नियमों पर शीर्ष अदालत ने उठाए थे कड़े सवाल, डीजीपी तदाशा मिश्रा का भी मांगा गया था पक्ष, सीजेआई की पीठ करेगी सुनवाई रांची। झारखंड में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति को लेकर चल रहे कानूनी विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में बेहद अहम सुनवाई होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण सुनवाई से ठीक पहले झारखंड सरकार ने अदालत के निर्देशानुसार अपना जवाबी हलफनामा दाखिल कर दिया है। इस मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की तीन सदस्यीय पीठ कर रही है। गौरतलब…
Author: Jharkhand_digital
-अंचलाधिकारी कपिलदेव ठाकुर के बयान पर शिकारीपाड़ा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, हिंसक झड़प के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति, पुलिस की कड़ी निगरानी दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर गांव में कोल माइंस की टेस्टिंग के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हिंसक झड़प को लेकर पुलिस ने 400 से 500 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकारीपाड़ा के अंचलाधिकारी (सीओ) कपिलदेव ठाकुर के लिखित बयान पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कोयला खदान की टेस्टिंग प्रक्रिया के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा…
गुजरात की सांस्कृतिक नगरी वडोदरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सयाजीबाग में जल्द ही पर्यटकों के लिए एक अनूठा और रोमांचक आकर्षण जुड़ने जा रहा है। वडोदरा महानगरपालिका (VMC) द्वारा यहां करीब 12.70 करोड़ रुपये की लागत से एक विशेष ‘क्रोकोडाइल ब्रिज’ का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर के बीचों-बीच बहने वाली विश्वामित्री नदी में रहने वाले मगरमच्छों को पर्यटन से जोड़ना है। बडोदरा महानगरपालिका ने इस ब्रिज का डिजाइन तैयार कर लिया है। योजना के अनुसार, इसका निर्माण कार्य अगले वर्ष की शुरुआत में आरंभ होने की संभावना है। इस ब्रिज को इस तरह डिजाइन…
-बीसीसीआई ने जारी की रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की सूची, 939 भारतीय और 281 विदेशी क्रिकेटर मैदान में, अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन (IPL 2027) का खुमार अभी से सिर चढ़कर बोलने लगा है। सभी दस फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेंशन लिस्ट जारी किए जाने के बाद अब टीमों में महज 66 खिलाड़ियों की जगह बची है, लेकिन इन सीमित slots को भरने के लिए 1,220 खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्टर कराने वाले खिलाड़ियों की देशवार सूची जारी कर…
-भोपाल में खेले जा रहे टूर्नामेंट में दीपिका के दो और लालरेमसियामी व नेहा के एक-एक गोल से भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, सेफा में मलेशिया से होगा मुकाबला भोपाल/रांची। झारखंड की बेटियों की मजबूत भागीदारी से सजी भारतीय महिला हॉकी टीम ने मध्य प्रदेश महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में अपना शानदार विजय अभियान जारी रखा है। बुधवार को खेले गए आखिरी लीग मुकाबले में मेजबान भारत ने अजेय चल रहे जापान को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इस लगातार पांचवीं जीत के साथ भारत 15 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर रहा और अब सेमीफाइनल…
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा प्रतिरोध दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक और महिला संगठनों ने मिलकर बगईचा सोशल सेंटर के अखड़ा से 16 दिवसीय पखवाड़े की शुरुआत की। आदिवासी विमेंस नेटवर्क (AWN), छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ (CSS), अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला असोसिएशन (AIPWA), झारखंड घरेलू कामगार यूनियन, नेमहा वैली फाउंडेशन, सम्भवा इंजोर, हाशिया सोशल लीगल सेंटर फॉर वीमेन, J-PAL साउथ एशिया और इंटर स्टेट आदिवासी विमेंस नेटवर्क (ISAWN) के संयुक्त तत्वावधान में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की रूपरेखा और लीगल सपोर्ट टीम का गठनः उद्घाटन सत्र में किरण ने…
-कुलाधिपति के सम्मान में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति सोनक ने न्यायिक निर्णयों के आलोचनात्मक विश्लेषण और स्वतंत्र चिंतन पर दिया जोर रांची। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची की ओर से झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार जताया। अपने संबोधन में मुख्य न्यायाधीश श्री सोनक ने विधि शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए न्यायिक निर्णयों का आलोचनात्मक विश्लेषण करने और विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन विकसित करने का…
-जल्द रिलीज होगी शहीद अल्बर्ट एक्का पर बनी फिल्म ‘परमवीर’ -आईपीआरडी प्रतिनिधियों ने नामी फिल्म निर्माताओं से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति और खूबसूरत लोकेशनों को वैश्विक पहचान दिलाने पर हुई चर्चा झारखंड को फिल्म निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार ने अपनी कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के प्रतिनिधियों ने सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और निर्माता आशुतोष गोवारिकर से विशेष मुलाकात की। इस बैठक में झारखंड फिल्म नीति, झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की कार्यप्रणाली और राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने…
झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ‘गुरुजी खिलाड़ी चिकित्सा बीमा योजना’ शुरू करने की रखी मांग रांची। न्यूजीलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में जीत हासिल कर स्वदेश लौटी भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक के नेतृत्व में पहुंचे इन खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने शानदार उपलब्धि की बधाई दी और भविष्य में भी देश व राज्य का मान बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ मधुकांत पाठक ने राज्य में खेलों के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री को एक…
जैक, सीबीएसई और आईसीएसई के टॉपरों समेत विभिन्न क्षेत्रों के विजेताओं को मिलेगी लाखों की इनामी राशि, लैपटॉप और मोबाइल फोन रांची। झारखंड सरकार राज्य के होनहार विद्यार्थियों की मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। आगामी 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में होने वाले इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के टॉपरों और अन्य शैक्षणिक क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले कुल 235 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। यह आयोजन राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा…
