पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने मोबाइल पर भेजी गई APK फाइल के जरिए एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 88,955 रुपए की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित की पहचान मेन रोड, हैदरनगर निवासी राज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। अनजान मैसेज में आई APK फाइल, क्लिक करते ही हैक हुआ फोन पीड़ित राज कुमार गुप्ता के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था, जिसके साथ एक APK फाइल अटैच थी। जैसे ही उन्होंने…
Author: Jharkhand_digital
राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित मामा नगर में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रेलवे की जमीन पर बने मकानों को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का बस्ती के लोगों ने विरोध किया। महिलाओं से हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज इस दौरान प्रशासन और महिलाओं के बीच झड़प हो गई। विरोध कर रही महिलाओं की ओर से प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। स्थिति को देखते हुए…
बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलो पश्चिमी पंचायत के मिरचाटांड़ गांव में उस वक्त अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब बच्चा चोरी की एक वारदात सामने आई। दरअसल एक अज्ञात महिला गांव में संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। इसी दौरान उसने एक बच्चे को फुसलाकर चोरी करने और वहां से भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ी गई आरोपी महिला की इस अजीब हरकत पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। शक होने पर ग्रामीणों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और भाग रही महिला का पीछा करते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर…
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह जिला पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 सितंबर को इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए शहर में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के मकसद से पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसे सुनिश्चित…
अगर आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद काम की है। EPFO के तहत पात्र कर्मचारियों को EDLI यानी कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना का लाभ मिलता है। इस योजना के लिए कर्मचारी को अलग से कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ता। नौकरी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी या कानूनी वारिस को नियमों के अनुसार अधिकतम 7 लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिल सकता है। कैसे मिलता है 7 लाख रुपये तक का लाभ? EDLI के तहत बीमा राशि कर्मचारी की मृत्यु से पहले के 12 महीनों के औसत…
झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टेंडर घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें आलमगीर आलम को मामले से डिस्चार्ज करने की मांग ठुकरा दी गई थी। इससे पहले रांची की PMLA विशेष अदालत भी उनकी याचिका खारिज कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से किया इनकार आलमगीर आलम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस…
UPI से पेमेंट करने वालों के लिए एक अहम बदलाव होने जा रहा है। 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4% Merchant Discount Rate (MDR) लागू होगा। हालांकि यह शुल्क सीधे ग्राहक से लेने के लिए नहीं है। सामान्य मर्चेंट ट्रांजेक्शन में इसकी अधिकतम सीमा ₹300 रखी गई है। ₹2,000 तक UPI पेमेंट रहेगा फ्री केंद्र सरकार ने 14 सितंबर को स्पष्ट किया कि ₹2,000 तक के UPI ट्रांजेक्शन पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्क नहीं लगा सकते। यही व्यवस्था RuPay डेबिट कार्ड से किए जाने…
रांची शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हेहल ग्राउंड के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से लोडेड देशी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस वारदात की तैयारी कर रहे थे और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने की छापेमारी पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिली…
रांची: करमा पूजा को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान पूजा समितियों और शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने सफाई से लेकर प्रकाश और स्वास्थ्य सुविधाओं तक व्यापक व्यवस्था करने का फैसला लिया है। मंगलवार को मेयर रोशनी खलखो ने निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी संबंधित शाखाओं को आपसी समन्वय के साथ समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। अखड़ा और पूजा स्थलों पर विशेष सफाई नगर निगम सभी पूजा स्थलों और अखड़ा परिसरों में…
गोरी और खूबसूरत त्वचा पाने की चाहत में इस्तेमाल की जाने वाली हर क्रीम सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। बाजार में मौजूद कुछ व्हाइटनिंग क्रीम सेहत के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। अब केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में निर्मित दो ऐसी कॉस्मेटिक क्रीमों को लेकर देशभर में चेतावनी जारी की है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने झारखंड समेत सभी राज्यों को अलर्ट भेजते हुए इन उत्पादों की बिक्री और इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। इन दो क्रीमों को लेकर चेतावनी सरकारी जांच के दायरे में पाकिस्तान में निर्मित गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी…
