Author: Jharkhand_digital

RKDF University के कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सेवा और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने जन्मदिन समारोह को सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय संवेदना और सेवा भावना से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा पूजा तथा गौशाला और मूक-बधिर विद्यालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की प्रमुख कड़ी के रूप में RIMS, Ranchi के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए योगदान दिया। इस दौरान रक्तदान को जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा बताते हुए लोगों…

Read More

बोकारो थर्मल। CCL कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद CBI की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए दो क्लर्कों को कथित तौर पर 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान CMPF डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, मामला गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग से करीब सात महीने पहले सेवानिवृत्त हुए जनता नगर निवासी रसूल जमा से जुड़ा है। सेवानिवृत्ति के बाद उनका CMPF और पेंशन भुगतान लंबित था। आरोप है कि भुगतान की प्रक्रिया आगे…

Read More

तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे संगठनात्मक विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों गुटों के लिए नए नाम और चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। आयोग के अंतरिम फैसले के तहत ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है और उसके लिए ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। वहीं ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न दिया गया है। क्या है मामला ? दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के भीतर पार्टी के संगठन और आधिकारिक पहचान को लेकर दो गुटों के बीच विवाद…

Read More

बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियमों में विदेश मंत्रालय ने बड़ा बदलाव किया है। 17 सितंबर 2026 को मंत्रालय ने पासपोर्ट संशोधन नियम, 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया। नए नियम के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों के 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की वैधता अब 5 साल या बच्चे के 18 साल की उम्र तक, इनमें से जो भी पहले हो, तब तक रहेगी। पहले क्या था नियम? पहले 15 साल से कम उम्र में बनाए गए बच्चे के पासपोर्ट की वैधता 5 साल या बच्चे के 15 साल की उम्र पूरी होने तक…

Read More

रांची। JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया है। सरकार ने अपने जवाब में परीक्षा रद्द करने के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा है कि जांच के दौरान पूरी परीक्षा प्रक्रिया के प्रभावित होने के तथ्य सामने आए हैं। ऐसी स्थिति में सही तरीके से परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों और कथित तौर पर गड़बड़ी का लाभ लेने वालों के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला सरकार ने शपथ पत्र में सुप्रीम कोर्ट के…

Read More

नई दिल्ली। Apple की नई iPhone 18 सीरीज को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने से पहले ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में Apple Store के बाहर लंबी कतारें लग गईं। कई ग्राहक रात से ही स्टोर के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दिल्ली के साकेत स्थित Select Citywalk Mall के Apple Store के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्राहक जमा हो गए। एक ग्राहक अजय ने बताया कि उन्होंने iPhone 18 Pro Max का…

Read More

रांची। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची ने प्रतिष्ठित ग्लोबल क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 2027 में अपनी जगह बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘मास्टर्स इन मैनेजमेंट’ श्रेणी में संस्थान को वैश्विक स्तर पर 201+ बैंड में रखा गया है, जबकि एशिया में इसे 21वां स्थान मिला है। इसी तरह ‘मास्टर्स इन बिजनेस एनालिटिक्स’ (एमबीए-बीए) श्रेणी में भी संस्थान को वैश्विक स्तर पर 201+ बैंड में जगह मिली है और एशिया में 16वां स्थान हासिल हुआ है। यह रैंकिंग पांच प्रमुख मापदंडों पर आधारित है सबसे पहले एम्प्लॉयबिलिटी (35%), एलुमनाई आउटकम्स (15%), वैल्यू फॉर मनी (20%), थॉट लीडरशिप (20%) और…

Read More

रांची के एचईसी क्षेत्र स्थित बाईपास रोड में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अहम आदेश दिया। जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। अदालत ने रांची के उपायुक्त (डीसी) और एसएसपी को अभियान रोकने को कहा है।अदालत ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को राहत देते हुए उन्हें 31 दिसंबर तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। मामले की सुनवाई के दौरान मामले की सुनवाई के दौरान…

Read More

गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा (श्राद्धकर्म) कार्यक्रम में शिरकत की। हरसिंहरायडीह स्थित ‘उत्सव उपवन’ में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बड़े भाई की तरह थे सोनू भैया: मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अत्यंत भावुक नजर आए। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना झारखंड मुक्ति मोर्चा और पूरे झारखंड प्रदेश के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश के अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और लगातार मेहनत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। शाह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की ओर देश की प्रगति की बात कही। राहुल गांधी ने दी संक्षिप्त शुभकामना लोकसभा में नेता…

Read More