Author: Jharkhand_digital

एशियन गेम्स के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया को किट के साइज से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ खिलाड़ी अभी भी सही साइज की जर्सी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि टीम को रविवार (20 सितंबर) तड़के दिल्ली से जापान के लिए रवाना होना है। पीटीआई के मुताबिक BCCI और किट उपलब्ध कराने वाली JSW इंस्पायर के बीच बातचीत चल रही है। IOA सूत्र ने क्या कहा IOA के एक सूत्र के अनुसार समस्या काफी हद तक ठीक कर ली गई है। कुछ किटें बची हैं, जो जल्द टीम को भेज दी जाएंगी। खिलाड़ियों…

Read More

झारखंड में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के जिम्मे के सभी विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटित कर दिए गए हैं। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर औपचारिकता पूरी कर दी है। कौन-कौन से विभाग मिले अधिसूचना के अनुसार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग अब मुख्यमंत्री के जिम्मे रहेंगे। बता दे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन 6 सितंबर को हुआ था। उनके निधन के बाद से इन विभागों की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति साफ नहीं थी, जिस पर अब अधिसूचना के जरिए मुहर लग गई…

Read More

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपनी लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म ‘गोलमाल 5’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। शनिवार को सोशल मीडिया पर टीजर साझा करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने लिखा, “हंसी, मस्ती, आनंद, खुशी और परिवार… बस और कुछ नहीं।” कौन-कौन आएगा नजर अजय देवगन एक बार फिर फ्रेंचाइजी की अगुवाई करेंगे। उनके साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर भी वापसी कर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने अपने संदेश में लिखा कि 2027 मस्ती, हंसी और ढेर सारी गोलमाल के साथ शुरू होगा।…

Read More

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना में 18वें राउंड तक के आंकड़े सामने आ गए हैं। अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है। ABVP के यश डबास 21,109 वोट के साथ आगे हैं, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा को 20,554 वोट मिले हैं। दोनों के बीच अंतर सिर्फ 555 वोट का है। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय की बड़ी बढ़त निर्दलीय दीपांशु शोकीन 27,501 वोट के साथ बहुत आगे हैं। ABVP के इशु मौर्य को 14,506 और NSUI के वीर छत्रथ को 3,827 वोट मिले हैं। शोकीन की बढ़त करीब 12,995 वोट की…

Read More

रांची के आजाद बस्ती इलाके में शनिवार को नगर निगम की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने कार्रवाई के दौरान बुलडोजर को रोक दिया, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध के कारण निगम की टीम को कार्रवाई रोकनी पड़ी। निगम की जमीन पर अवैध बूचड़खाने का मामला लोअर बाजार थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती में नगर निगम की जमीन पर अवैध बूचड़खाने चल रहे हैं। निगम की टीम राजधानी में उन तमाम जगहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है, जहां निगम की जमीन…

Read More

बिहार के गयाजी से यात्रियों को लेकर कोलकाता जा रही महारानी बस धनबाद में हादसे का शिकार हो गई। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास नेशनल हाईवे-19 पर देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने तार के डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में थे 20 से अधिक यात्री बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से आठ घायल हुए हैं। बस सड़क के बीचों-बीच पलटी नजर आई और मौके पर लोगों की भीड़…

Read More

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ठगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग गैस बिल अपडेट कराने का मैसेज भेजकर मोबाइल पर फर्जी APK फाइल भेजते थे। एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला है। दो जगहों पर छापेमारी साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने पहले करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में मनीष कुमार मंडल के घर छापेमारी की। यहां से नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटैया गांव निवासी विकास मंडल (22) पकड़ा गया। इसके बाद टीम…

Read More

गुरुग्राम के बाद अब ग्रेटर नोएडा में भी हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। कैसे हुआ हादसा बताया जा रहा है कि छात्र सड़क से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर आ गई। कार ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मारी। हादसे में करीब चार से पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।…

Read More

पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने इसकी मुख्य वजह पार्टी का चुनाव चिह्न ‘जुड़े हुए दो फूल’ नहीं मिलना बताया है। नंदीग्राम में भी लगा था झटका इससे पहले नंदीग्राम सीट पर टीएमसी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने भी नाम वापस ले लिया था। यह कदम उन्होंने नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद उठाया था। इस तरह ममता बनर्जी खेमे को अपने ही उम्मीदवारों से लगातार दो झटके लगे हैं। दोनों गुटों को…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। केंद्र सरकार ने झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (पीडीजे) को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। कौन हैं नए जज नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में गढ़वा के पीडीजे मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार और डालटनगंज के पीडीजे राम शर्मा शामिल हैं। तीनों अब तक अपने-अपने जिलों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। कॉलेजियम की अनुशंसा पर फैसला कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने…

Read More