Author: Jharkhand_digital

रांची: एक अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक काम अटके हुए हैं। प्रमंडल में आयुक्त का पद पिछले 70 दिनों से खाली है। तत्कालीन आयुक्त मनोज कुमार 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से अब तक किसी दूसरे अधिकारी को इस पद की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। नतीजा यह है कि जहां आयुक्त कोर्ट में सुनवाई नहीं हो रही है, वहीं राजस्व विवादों के निपटारे के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। इसका असर केवल आयुक्त कार्यालय तक सीमित नहीं है। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के तहत पांच जिले…

Read More

बिहार , यूपी और झारखण्ड के सबसे कठिन पर्व कहे जाने वाले छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची अपनी कमर कस रहा है। रांची के तमाम जलस्रोतों और तालाबों की साफ-सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी के साथ रांची के ऐतिहासिक बड़ा तालाब में भी छठ पूजा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सभी तालाबों में फैले कचरे को नाव के सहारे साफ किया जा रहा है, आने-जाने के रस्ते को सुगम बनाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की भी परेशानी न हो। वहीं, छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर भी…

Read More

अनुसंधान से लेकर वन्यजीव संरक्षण और टाइगर रिजर्व तक बदली कमान, राजकुमार वाजपेयी को अनुसंधान एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी, जब्बर सिंह बने कैंपा के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक; कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार रांची। झारखंड के वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत भारतीय वन सेवा (IFS) के 39 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। जारी अधिसूचना के जरिए विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। खास बात यह है कि इस फेरबदल में केवल अधिकारियों…

Read More

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और उपायुक्त अजय नाथ झा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बोले- जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है सहभागिता और खेल भावना बोकारो। पुलिस की वर्दी और पत्रकारिता की जिम्मेदारियों से इतर बुधवार को बोकारो के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां पुलिस प्रशासन और मीडिया कर्मी आमने-सामने थे, लेकिन किसी विवाद या खबर को लेकर नहीं, बल्कि क्रिकेट के मैदान पर दोस्ताना मुकाबले के लिए। पुलिस प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, आपसी सौहार्द और टीम भावना का परिचय दिया।…

Read More

खरना के प्रसाद से लेकर अर्घ्य के सामान तक की हो रही खरीदारी, बांस के सूप, मिट्टी के चूल्हे और मौसमी फलों की मांग बढ़ी रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी के बाजार सजने लगे हैं. अपर बाजार, डोरंडा, मेन रोड और आयुक्त कार्यालय के आसपास पूजन सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है. बांस के सूप-डलिया, छोटी-बड़ी टोकरी, मिट्टी के चूल्हे, कोशी, कलश और पीतल के बर्तनों से बाजार पट गया है. वहीं, फल दुकानों पर नारियल, केला, सेब, मौसमी, आंवला और सिंघाड़ा की खरीदारी शुरू हो गई है. चार दिवसीय महापर्व को लेकर व्रती और…

Read More

रांची: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड में एक व्यापक जन-अभियान चलाने जा रही है। बीजेपी एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा साझा की। इस दौरान उनके साथ झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता अशोक बड़ाईक भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समीर उरांव ने कहा कि 15 नवंबर 1875 को जन्मे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरुद्ध समाज को संगठित कर ‘उलगुलान’ किया था। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा…

Read More

रांची: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया रहाटकर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। हवाई अड्डे पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह, आरती कुजूर समेत कई प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रांची आगमन पर मीडिया से बातचीत करते हुए विजया रहाटकर ने हाल ही में हुए निशा भगत आत्महत्या मामले और राज्य सरकार द्वारा इसकी सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आयोग की टीम पूरे मामले की जमीनी सच्चाई और विस्तृत जानकारी लेने के उद्देश्य से…

Read More

कोलकाता से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाकर की गई सघन जांच, CISF और पुलिस ने संभाला मोर्चा….धमकी लिखने वाले की पहचान के लिए यात्रियों की सूची और CCTV फुटेज खंगाली जा रही कोलकाता। हवाई सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना मिली। विमान के शौचालय के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा…

Read More

रांची: निशा भगत मामले को लेकर झारखंड में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा ने अपना रुख सख्त कर लिया है। पूर्व सांसद समीर उरांव ने स्पष्ट किया है कि निशा भगत मामले में न्याय की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है। CBI जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पूर्व सांसद समीर उरांव ने कहा कि निशा भगत मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए। इसके लिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष…

Read More

एसपी अमन कुमार ने कटकमदाग थाना में दिए सख्त निर्देश, लंबित वारंट से लेकर कुर्की-जब्ती तक के मामलों के निष्पादन के लिए चलेगा विशेष अभियान; नशे के अवैध कारोबार और संगठित अपराध पर भी रहेगी नजर हजारीबाग। जिले में आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए हजारीबाग पुलिस अब विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है। पुराने मामलों के निष्पादन में हो रही देरी और लंबित वारंटों को लेकर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी आपराधिक मामले को अनावश्यक रूप से…

Read More