बोकारो: काम की व्यस्तता और रोजमर्रा के तनाव से अलग बुधवार को बोकारो के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में कुछ अलग नजारा देखने को मिला। यहां पुलिस प्रशासन और मीडिया कर्मियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा और उपायुक्त अजय नाथ झा भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। मौके पर IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस…
Author: Jharkhand_digital
45 दिनों तक AI से करता रहा बातचीत, अंग बेचकर 20 लाख रुपये कमाने की थी चाहत… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जल्दी अमीर बनने की चाहत में एक 27 वर्षीय युवक ने अपने ही चार साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्चे के शरीर से किडनी, फेफड़े और आंखें निकाल लीं। इस खौफनाक वारदात में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पिछले करीब 45 दिनों से एक AI ऐप के साथ बातचीत…
100 देशों के प्रतिनिधियों की होगी भागीदारी, 12 से 14 नवंबर तक आयोजित समिट में युवा नेतृत्व और राजनीतिक मुद्दों पर रखेंगे विचार रांची। झारखंड के युवा कांग्रेस नेता ऋषीकेश सिंह अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह को तेलंगाना सरकार की ओर से हैदराबाद में आयोजित होने वाले द्वितीय भारत समिट – Forging a New World में विशिष्ट प्रतिनिधि यानी Distinguished Delegate के रूप में आमंत्रित किया गया है। 12 से 14 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समिट 12 से 14…
रांची: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्योति शर्मा ने पहल की है। उन्होंने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और रेल मंत्रालय को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर झारखंड और बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने की मांग की है। ज्योति शर्मा ने पत्र में कहा है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे को पहले से व्यापक तैयारी करनी चाहिए, ताकि भीड़ के कारण किसी तरह की दुर्घटना या अप्रिय घटना न हो। रिपोर्ट के…
8 लेन स्थित वेडिंग बेल्स में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी होगा आयोजन, स्वच्छ जल और सुरक्षित वातावरण में पूजा की तैयारी धनबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के तालाबों में गंदगी और लगातार गिरते जलस्तर की समस्या को देखते हुए इस बार भी 8 लेन स्थित वेडिंग बेल्स के स्विमिंग पूल में छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी और आयोजन की सफलता को देखते हुए इस बार भी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां व्रती…
कुलगाम: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आखरन-नौपुरा इलाके में बुधवार दोपहर CRPF की नाका पार्टी पर हमला किया गया। मोटरसाइकिल से पहुंचे दो हमलावरों ने जवानों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए हैं। इनमें एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, CRPF की 46वीं बटालियन के जवान आखरन-नौपुरा में नियमित जांच के लिए नाका लगाए हुए थे। इसी…
साहेबगंज। साहेबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके इस फैसले को क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, बुधवार को साहेबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झबरी में भाजपा की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी की विशेष मौजूदगी में राजा राम…
पलामू: झारखंड में 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। बिहार में भी उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पलामू पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के केमो-दुधिया जंगल में छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई एक स्वचालित SLR राइफल, 290 जिंदा कारतूस और हथियारों से जुड़े कई अन्य सामान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, संजय यादव के खिलाफ झारखंड और बिहार के अलग-अलग जिलों में कुल 63 आपराधिक मामले…
बुढ़मू में झीलया नदी के पास तेज रफ्तार एलपी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, कुलदीप और प्रकाश की मौके पर मौत…. ग्रामीणों ने कहा- रोज गुजरते हैं सैकड़ों भारी वाहन, आखिर कब थमेगा हादसों का सिलसिला? बुढ़मू। कोयला ढोने वाले भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। बुधवार को बुढ़मू थाना क्षेत्र के राय रोड स्थित चौकी टॉड के समीप झीलया नदी के पास तेज रफ्तार कोयला लदे एलपी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों…
साढ़े पांच साल से आश्वासन मिलने से नाराज किसानों ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय, डीआरएम से मिलेंगे ग्रामीणों के प्रतिनिधि पिस्कानगड़ी। रांची-लोहरदगा रेलमार्ग पर नगड़ी क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन सामने आया। बुधवार सुबह नगड़ी समेत आसपास के कई गांवों के सैकड़ों किसान और ग्रामीण रेलवे लाइन के पास एकत्र हुए। लंबे समय से लंबित मांग पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए करीब पांच मिनट तक ट्रेन रोक दी। पांच साल से अधिक समय से उठ रही अंडरपास की मांग प्रदर्शन में नगड़ी, नारो,…
