विशाखापत्तनम उपभोक्ता आयोग का आदेश, मानसिक परेशानी के लिए एक लाख और मुकदमे के खर्च के रूप में 10 हजार रुपये देने होंगे हॉस्टल में सीनियर छात्रों द्वारा सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की पिटाई के मामले में स्कूल को आर्थिक जवाबदेही उठानी होगी। विशाखापत्तनम उपभोक्ता आयोग ने स्कूल को छात्र के अभिभावकों से ली गई 1.65 लाख रुपये की फीस वापस करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मानसिक परेशानी के लिए एक लाख रुपये मुआवजा और मुकदमे के खर्च के रूप में 10 हजार रुपये देने होंगे। इस तरह स्कूल को कुल 2.75 लाख रुपये का…
Author: Jharkhand_digital
गुमला के ताबिल गांव में सड़क नहीं होने से घायल अजय टोपनो को चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया। अस्पताल से लौटने के बाद भी ग्रामीणों को इसी तरह मरीज को घर तक लाना पड़ा। सांसद-विधायक से गुहार के बावजूद नहीं बदली गांव की तस्वीर। झारखंड में विकास के दावों के बीच आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां सड़क जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को बीमारी और दुर्घटना के समय अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ता है। गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित ताबिल गांव की एक घटना ने सरकारी व्यवस्था…
परीक्षा, रिजल्ट और नामांकन में लगातार देरी से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित, छात्र संगठनों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से मांगा जवाब; आंदोलन की चेतावनी रांची: रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्रों की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के आयोजन से लेकर परिणाम जारी करने और नए सत्र में नामांकन तक की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पा रही है। इसका असर हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि चार साल के स्नातक सत्र के विद्यार्थी अब तक चार सेमेस्टर भी…
रक्षा राज्य मंत्री ने काशीबाई जी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना भोपाल। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई जी के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संजय सेठ ने दिवंगत काशीबाई जी के स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद को सदैव स्मरणीय बताया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना…
देश के 4,751 नगरीय निकायों ने लिया था हिस्सा, विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में मिला सम्मान जमशेदपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में जमशेदपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन के लिए शहर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने जमशेदपुर को यह सम्मान प्रदान किया। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रतियोगिता में देशभर के 4,751 नगरीय निकायों ने हिस्सा लिया था। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 63 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। इस समारोह…
झारखंड। झारखंड के युवा रग्बी खिलाड़ी अजित नाग ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनका चयन आगामी अंडर-20 एशिया कप के लिए भारतीय रग्बी टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 14 और 15 नवंबर को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होगी। अजित नाग का भारतीय टीम में चयन झारखंड के खेल जगत के लिए गौरव की बात है। कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, अजित नाग खास बात यह है कि अजित नाग इससे पहले भी ।कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं वर्ष 2024 में मलेशिया…
18 नवंबर को जेसीईआरटी, रातू में प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी का आयोजन, हर ट्रेड के तीन प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थी राज्य स्तर पर अपने हुनर, तकनीकी दक्षता और नए प्रयोगों का प्रदर्शन करेंगे। दरअसल, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से 18 नवंबर को रांची के जेसीईआरटी, रातू परिसर में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के वे विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने…
रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रांची में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चार दिवसीय महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शहर के 12 प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। वहीं, नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने भी निगम की टीम के साथ विभिन्न तालाबों का जायजा लेकर सफाई, रोशनी और घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को बेहतर बनाने के…
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने रांची में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए पुलिस और सीबीआई को मिलकर करना होगा काम रांची। झारखंड में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ लगातार सामने आ रही घटनाओं पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीर चिंता जताई है। निशा भगत की संदिग्ध मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लिया है। बुधवार को रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में निशा भगत का दुनिया से चले जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आयोग इस मामले को…
रांची: झारखंड को आर्थिक रूप से मजबूत और विकसित राज्य बनाने की दिशा में पेशेवरों ने अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से बुधवार को रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, झारखंड की ओर से ‘थिंक 2029 – प्रोफेशनल्स फॉर इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन’ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, डॉक्टरों, इंजीनियरों, शिक्षाविदों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कानून विशेषज्ञों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान झारखंड की आर्थिक संभावनाओं, विकास की चुनौतियों और भविष्य की नीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सह प्रोफेशनल्स प्रभारी…
