Author: Jharkhand_digital

18 नवंबर को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा; कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर। झारखंड। झारखंड में एक बार फिर कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 18 नवंबर को मंत्रिपरिषद् की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक बुधवार को दोपहर तीन बजे धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर चर्चा होगी। माना…

Read More

अमानत और कोयल नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जलस्तर अधिक होने के कारण कई स्थानों पर की गई बैरिकेडिंग…. अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश पलामू। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और नदियों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से मेदिनीनगर शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण…

Read More

गुरुनानक होम के बच्चों को मिठाई, दीये, पटाखे और जरूरी सामग्री देकर मनाया त्योहार; बच्चों के चेहरों पर खिली खुशी रांची। दीपावली का त्योहार सिर्फ घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का भी संदेश देता है। इसी भावना को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से जनसेवा कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर शाखा की सदस्यों ने बारियातू स्थित गुरुनानक होम पहुंचकर बच्चों के बीच मिठाइयां, दीये, पटाखे और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के…

Read More

छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान की दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बिगड़ी थी हालत, गंभीर स्थिति में एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया गया था गढ़वा। देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे गढ़वा के लाल दीपक गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बीएसएफ जवान ने दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव भवनाथपुर में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस जवान के घर लौटने का…

Read More

गुमला / रांची: रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-23 पर गुरुवार को अचनाक एक कंटेनर में आग लग गयी , जिसके बाद लोगो के बीच अफरा-तफरी का माहौल गया। दरअसल भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो खक्सी मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कंटेनर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में अचानक आग लगने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वाहनचालक ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू करने…

Read More

चकमे-बुढ़मू मुख्य पथ पर अनियंत्रित हुआ भारी वाहन, दुकानों में रखा सामान बर्बाद; दुकानें खाली होने से टला बड़ा हादसा रांची। सड़क पर दौड़ते भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार किस तरह तबाही मचा सकती है, इसका नजारा गुरुवार को बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे मुख्य पथ पर देखने को मिला। चकमे से बुढ़मू की ओर जा रहा एक गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा। टैंकर की टक्कर से दोनों दुकानों में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रत्यक्ष…

Read More

रांची। झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की फीस में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर विरोध शुरू हो गया है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर बढ़ी हुई परीक्षा फीस को तत्काल वापस लेने की मांग की है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जैक द्वारा लगातार दूसरे वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में वृद्धि करना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। महज दो वर्षों में परीक्षा शुल्क में लगभग 40 प्रतिशत तक की वृद्धि होना शिक्षा…

Read More

तिलता ओवरब्रिज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, चलती गाड़ी पर लाठी से प्रहार कर रोकने की कोशिश रांची। राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी जिन पुलिसकर्मियों के कंधों पर है, उनकी कार्यशैली अब सवालों के घेरे में है। तिलता ओवरब्रिज से सामने आए एक वायरल वीडियो ने ट्रैफिक पुलिस के काम करने के तरीके पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक ट्रैफिक सिपाही ट्रक को रोकने के लिए लाठी का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहा है। सिपाही चल रहे ट्रक पर लाठी से प्रहार करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा…

Read More

मैनपुरी से जारी हुए थे दोनों हथियार, जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी सूचना; पुलिस ने पूछताछ के बाद राजू तिर्की को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा मेदिनीनगर (पलामू):  झारखंड के पलामू में लाइसेंसी हथियारों के इस्तेमाल को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में बुधवार देर शाम पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोककर जांच की। इस दौरान काफिले में बॉडीगार्ड के तौर पर मौजूद दो लोगों के पास से लाइसेंसी हथियार बरामद हुए। जांच में पता चला कि दोनों हथियार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से जारी किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, राजू…

Read More

जिला स्तर पर होगा अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, डीसी नियुक्त करेंगे नोडल पदाधिकारी; काउंसलिंग के तीन कार्यदिवस के भीतर नियुक्ति और 45 दिनों में स्कूलों में पदस्थापन का निर्देश। झारखंड। झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया को अब तेज करने की तैयारी है। संशोधित अतिरिक्त परीक्षाफल जारी होने के बाद राज्य के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नई समय-सीमा निर्धारित कर दी है। विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी से संशोधित परीक्षाफल और अनुशंसित अभ्यर्थियों के दस्तावेज मिलने के अधिकतम दो…

Read More