केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में की मुलाकात, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेताव। रांची। झारखंड की कानून-व्यवस्था और आदिवासियों की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में आदिवासी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में विभिन्न आदिवासी संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बिगड़ते हालात का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। वर्तमान सरकार पर जताया अविश्वास, लगाया ‘जंगलराज’ का…
Author: Jharkhand_digital
रामकृष्ण मिशन आश्रम की पहल पर विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को किया जा रहा प्रेरित; पंजीकरण और प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क, प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये रांची, 12 नवंबर। स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शों और जीवन-दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामकृष्ण मिशन आश्रम, रांची की ओर से आयोजित 56वीं भारत गढ़ों प्रतियोगिता 2026–27 को लेकर शहर में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रांची से एक लाख विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं प्राध्यापकों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के पदाधिकारियों, प्राचार्यों और…
एक हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के दावे के बावजूद यात्रियों को नहीं मिल रही राहत , दिल्ली-मुंबई से बिहार आने वाली कई ट्रेनें लेट पटना/रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। देश के अलग-अलग राज्यों से अपने घर पहुंचने के लिए निकले लोगों को ट्रेनों की देरी के कारण रेलवे स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई जगहों से बिहार आने वाली एक दर्जन से अधिक स्पेशल और नियमित ट्रेनें देरी से चल रही हैं। छठ के दौरान यात्रियों…
बचपन में किसी बीमारी का टीका नहीं लग पाया तो घबराने की जरूरत नहीं, वयस्क होने के बाद भी कई टीकों की छूटी हुई खुराक पूरी की जा सकती है; जानिए किन परिस्थितियों में मिल सकता है सुरक्षा का लाभ और क्यों जरूरी है वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड हेल्थ डेस्क: बचपन में बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए अलग-अलग उम्र में टीके लगाए जाते हैं। जन्म के समय से लेकर स्कूल जाने की उम्र तक टीकाकरण का एक निर्धारित कार्यक्रम होता है। लेकिन कई बार बीमारी, जानकारी की कमी, आर्थिक परेशानी या स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच नहीं होने…
जमशेदपुर: स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी पहचान बनाने वाले जमशेदपुर को हाल ही में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। हालांकि, इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के बीच शहर के मानगो स्थित वसुंधरा स्टेट से सामने आई एक घटना ने स्थानीय स्वच्छता व्यवस्था और कचरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैसे भड़का विवाद? गुरुवार को वसुंधरा स्टेट के पास कचरा डंपिंग किए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हुई। विवाद की मुख्य वजह वसुंधरा स्टेट में नगर…
पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान, भंडारे का प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं के बीच बांटी खुशियां ओरमांझी। ओरमांझी काली पूजा समिति की ओर से पलामू छत्तरपुर के नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अरविंद कुमार गुप्ता को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर पूजा समिति की ओर से आयोजित भंडारे का विधिवत प्रसाद वितरण भी किया गया। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा। इस दौरान…
खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र का मामला, मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ दर्ज कराई थी प्राथमिकी…चोरी के गहने खरीदने वाले दो ज्वेलर्स भी पुलिस की गिरफ्त में खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में मां के घर से गहने चोरी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अपनी ही मां की अलमारी से कीमती आभूषण चोरी करने का आरोप लगा है। मामले की जांच में चोरी के गहनों को बेचने और खरीदने में दो ज्वेलर्स दुकानदारों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटे समेत तीन लोगों को…
सूर्य उपासना, संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा है छठ; नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चार दिनों तक चलती है कठिन साधना, जानिए क्यों डूबते सूर्य को भी दिया जाता है अर्घ्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में छठ महापर्व की विशेष धूम रहती है। इस पर्व का इंतजार पूरे साल किया जाता है। जैसे ही छठ का नाम आता है, मन में नदी और तालाबों के किनारे सजे घाट, बांस के सूप में रखे फल, ठेकुआ, गन्ना, नारियल और छठी मइया के पारंपरिक गीतों की तस्वीर उभरने…
कोर्ट ने कहा- मानसिक विकार की गंभीरता साबित करना जरूरी, सिर्फ सामान्य परेशानी या अवसाद के आधार पर नहीं मिल सकती तलाक की मंजूरी… धनबाद फैमिली कोर्ट का फैसला बरकरार धनबाद/ रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि हर मानसिक बीमारी, सामान्य मानसिक परेशानी या अस्थायी अवसाद तलाक का आधार नहीं बन सकता। अदालत ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत मानसिक विकार को तलाक का आधार बनाने के लिए उसकी गंभीरता और वैवाहिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को ठोस साक्ष्यों के साथ साबित करना जरूरी है। इसी आधार…
दीपाटोली के न्यू नगर में शुरू हुआ आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टूडियो, IAS विद्यान्शु शेखर झा, डिप्टी मेयर नीरज कुमार समेत कई गणमान्य हस्तियां समारोह में हुईं शामिल रांची। राजधानी रांची में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। न्यू नगर, दीपाटोली में 11 नवंबर को Chauhanfilms Studio का भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने फीता काटकर स्टूडियो का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहर के कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में UPSC CSE 2024 में ऑल इंडिया…
