Author: Jharkhand_digital

 रांची जिले के बुंडू क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही 15 वर्षीय नाबालिग के साथ उसकी माँ के कथित प्रेमी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की पहल पर पीड़िता का दाखिला एक आवासीय विद्यालय में कराया गया है। डर दिखाकर चुप कराने का आरोप जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बच्ची गहरे भय और असुरक्षा की स्थिति में थी।…

Read More

 राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी से घर लौट रहे एक दंपती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के आरोप के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार चार युवकों ने पहले महिला पर अशोभनीय टिप्पणी की और विरोध करने पर पति-पत्नी दोनों को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। शाम के समय रास्ता रोककर की गई छेड़छाड़ पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 11 नवंबर 2026 की शाम करीब 5:45 से 6:30 बजे के…

Read More

छठ महापर्व की तैयारियों के बीच आस्था से जुड़ी पूजा सामग्री में मिलावट का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तारांटांड में गुरुवार की देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग और तिलैया पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली घी तैयार करने के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में भारी मात्रा में डालडा, पाम ऑयल, केमिकल और ब्रांडेड रैपर बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना पर दबिश, वार्ड 14 में मिला ठिकाना विभागीय सूत्रों के अनुसार, डालडा, पाम ऑयल और रसायनों को मिलाकर पूजा में उपयोग होने वाला घी बनाए जाने की गुप्त…

Read More

चंदवा (लातेहार): झारखंड के लातेहार जिले में 92 किलो गांजा तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चंदवा पुलिस ने इस मामले में बिहार के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले आठ महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू सिधौली निवासी सुमंत कुमार चंद्रवंशी (43) और सावन कुमार (31) के रूप में हुई है। सड़क हादसे के बाद पकड़ी गई थी गांजे की खेप पुलिस के अनुसार, 11…

Read More

रांची। राजधानी रांची को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। निगम की हॉर्टिकल्चर शाखा शहर के 24 प्रमुख स्थलों पर कुल 2233 मीटर लंबाई में ग्रीन पैच विकसित करेगी। इसके तहत सड़क किनारे और प्रमुख चौक-चौराहों के आसपास हरित क्षेत्र तैयार किए जाएंगे, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना में कांके रोड, मोरहाबादी, कोकर, लालपुर, कचहरी चौक, करमटोली चौक, डोरंडा और खेलगांव समेत शहर के कई प्रमुख स्थान शामिल हैं। नगर निगम के अनुसार, इससे पहले भी शहर के 19 स्थलों पर ग्रीन…

Read More

डीआरआई ने चेन्नई बंदरगाह पर पकड़ा तस्करी का बड़ा खेल, पेपर लैमिनेट रोल के नाम पर कंटेनर में छिपाकर रखी गई थी लाल चंदन की लकड़ियां 7.72 करोड़ रुपये की लकड़ी जब्त, बजरी के पत्थरों और घोषित माल के बीच छिपाकर तैयार की गई थी विदेश भेजने की खेप चेन्नई। फिल्म ‘पुष्पा’ में लाल चंदन की तस्करी का जो साम्राज्य दिखाया गया था, उसकी याद दिलाने वाला एक बड़ा मामला अब हकीकत में सामने आया है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां जंगलों के रास्ते लकड़ियों की तस्करी करने के बजाय अंतरराष्ट्रीय व्यापार की आड़ में करोड़ों रुपये की लाल…

Read More

रांची। निशा भगत की मौत का मामला लगातार नए सवालों को जन्म दे रहा है। मामले में अब सबकी नजरें ज्योत्सना केरकेट्टा की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं। ज्योत्सना केरकेट्टा कल यानी 13 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखेंगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि वह इस पूरे मामले को लेकर क्या खुलासा करती हैं और क्या कोई नई जानकारी सामने आती है। दरअसल, निशा भगत की आत्महत्या के बाद उनके पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद किया गया है। इसके बाद से ही…

Read More

मनिका के नामूदाग फोरलेन पर हादसे में तीन युवकों की गई जान, एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तीनों; अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका, गांव में पसरा मातम लातेहार। रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और सड़क पर बरती जाने वाली लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित नामूदाग फोरलेन पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक एक…

Read More

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से तीन दिवसीय पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत कल भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से होगी। भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा पारंपरिक झंडा दिखाकर पदयात्रा को रवाना करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इस दौरान उनके वंशजों को भी सम्मानित किया जाएगा। बिरसा मुंडा का रथ होगा आकर्षण का केंद्र इस पदयात्रा में भगवान बिरसा मुंडा का विशेष रथ शामिल होगा। रथ पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके…

Read More

₹5 करोड़ तक की संपत्ति पर एक लाख रुपये शुल्क, करीब 6 लाख लोगों को भेजा गया नोटिस विदेश में संपत्ति या पैसा रखने वाले लोगों के लिए आयकर विभाग ने एक खास योजना शुरू की है। इसका नाम FAST-DS 2026 है। इस योजना के तहत ऐसे लोग अपनी छिपाई गई विदेशी संपत्ति और वहां से होने वाली कमाई की जानकारी आयकर विभाग को दे सकते हैं। इसके लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 तय की गई है। आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर अभिषेक कुमार ने बताया कि इस योजना का मकसद छोटे करदाताओं को अपनी विदेशी संपत्ति की जानकारी…

Read More