श्री नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट की अनूठी पहल, प्रथम और दूसरे अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं को निःशुल्क भेंट की जाएगी हनुमान चालीसा रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राजधानी रांची के हटनिया तालाब में धार्मिक और आध्यात्मिक सेवा की अनूठी पहल की जाएगी। श्री नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट, झारखंड की ओर से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच 2100 श्री हनुमान चालीसा की प्रतियां निःशुल्क वितरित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक चेतना, भक्ति और सनातन संस्कृति के संदेश का प्रसार करना है। ट्रस्ट की ओर…
Author: Jharkhand_digital
जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र का मामला, 50-50 हजार रुपये का ऋण दिलाकर पूरी रकम लेने का आरोप; किस्त नहीं चुकाने पर पुलिस कार्रवाई की धमकी जामताड़ा/रांची: झारखंड के जामताड़ा जिले में ऋण माफी और मुफ्त सिलाई मशीन देने का झांसा देकर पांच आदिवासी महिलाओं से 2.10 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिलाओं को पहले 50-50 हजार रुपये का ऋण दिलाया गया। इसके बाद उन्हें भरोसा दिया गया कि उनका पूरा ऋण माफ करा दिया जाएगा और सिलाई मशीन भी दी जाएगी। इस झांसे में आकर महिलाओं ने अपने नाम पर मिले ऋण की…
दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक राम मंदिर चौक से जोड़ा पुल तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, चार पहिया वाहनों के लिए तय किये गये वैकल्पिक मार्ग रांची। रांची में पारंपरिक जतरा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 नवंबर को कांके रोड स्थित जतरा टांड़ में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक राम मंदिर चौक से जोड़ा पुल तक सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के…
ईमेल के जरिए शहर के कई प्रमुख ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी, पीएनबी के क्षेत्रीय कार्यालय और पुलिस इकाइयों को भी भेजा गया मेल….बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने शुरू की जांच मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के कई प्रमुख स्थानों को बम धमाकों से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल सामने आया। धमकी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई के महापौर कार्यालय, महालक्ष्मी रेसकोर्स और कई बैंकों सहित अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की बात…
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिक अब WhatsApp पर भेज सकेंगे अपना नाम और जरूरी जानकारी, निर्वाचन कार्यालय ने जारी किया 6200079297 नंबर रांची: झारखंड में मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने और किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने से रोकने के लिए निर्वाचन विभाग ने नई पहल की है। अब ऐसे भारतीय नागरिक, जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है, वे WhatsApp के माध्यम से अपनी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए मुख्य…
योजना के पैसों से मोबाइल खरीदने पर पति-पत्नी के बीच हुई थी कहासुनी, पिता ने लगाया मारपीट के बाद हत्या कर शव लटकाने का आरोप…. पुलिस ने शुरू की जांच गोड्डा। झारखंड की मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद अब एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में बदल गया है। गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के मोहानी गांव में 28 वर्षीय प्रियंका कुमारी का शव घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने पति और सास पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।…
15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित…श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विशेष आदेश रांची : छठ महापर्व के मद्देनजर राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा तथा शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, भारी और छोटे मालवाहक वाहनों के…
नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को दिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा पर विशेष जोर न्यूज नरेशन: छतरपुर (पलामू): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छतरपुर नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को नगर पंचायत की पूरी टीम ने शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। नगर अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान…
रांची। सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को समय पर इलाज मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार की ‘पीएम राहत’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अब जिला स्तर पर समीक्षा की तैयारी है। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने इस योजना को आगामी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से भेजे गए पत्र पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। इस संबंध…
हजारीबाग : छठ महापर्व की तैयारियां हजारीबाग में जोरो- शोरो से होने लगी हैं। हजारीबाग पुलिस द्वारा छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य सराहनीय पहल की है। एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने झील परिसर स्थित छठ घाटों पर सामूहिक श्रमदान कर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वयं सफाई की कमान संभाली और झील परिसर सहित छठ घाटों के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। इस पहल से न सिर्फ स्वच्छता का संदेश दिया गया , बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की मिसाल भी पेश…
