Author: Jharkhand_digital

टंडवा (चतरा): चतरा जिले के टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना में देर रात गोलीबारी की घटना से कोयलांचल में हड़कंप मच गया। अज्ञात लोगों ने परियोजना के पीओ कार्यालय के समीप संचालित एवीएस इंटरप्राइजेज नामक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद राहुल दुबे गैंग के नाम से जारी एक धमकी भरा पत्र भी सामने आया है। इसमें फोन कॉल नजरअंदाज करने और बिना  मैनेज किए काम करने वालों को गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। जानकारी के अनुसार, एवीएस इंटरप्राइजेज एनसीसी नामक कंपनी से पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर कोयला ढुलाई का…

Read More

दुर्गम दच्छन इलाके से बुधवार को लापता हुए थे बाबी चंद और रशपाल कुमार, सेना की चौकी के लिए निकले थे दोनों जवान; फायरिंग की आवाज सुनने के बाद शुरू हुआ था बड़ा तलाशी अभियान, आतंकी हमले की आशंका जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। जिले के दुर्गम दच्छन इलाके से लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के शव बरामद किए गए हैं। दोनों जवानों की गोली मारकर हत्या की गई है। उनके शव गोलियों से छलनी हालत में मिले हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि…

Read More

लगातार दूसरे साल जैक ने बढ़ाया परीक्षा शुल्क, इस बार 120 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी; 12 नवंबर से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म। झारखंड। झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पहले से ज्यादा फीस चुकानी होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए विभिन्न मदों में परीक्षा शुल्क बढ़ा दिया है। नई दरों के अनुसार, इस बार शुल्क में 120 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि जैक ने लगातार दूसरे वर्ष परीक्षा शुल्क में…

Read More

खूंटी के रनिया-सोदे मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ हादसा, कोयल नदी की ओर से गांव में प्रवेश कर रहा था हाथी; वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में बिजली विभाग की लापरवाही एक जंगली हाथी की जान पर भारी पड़ गई। रनिया थाना क्षेत्र के तेतारी गांव में झूलते बिजली के तार की चपेट में आने से एक दंतैल हाथी की मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे रनिया-सोदे मुख्य पथ पर बालिका विद्यालय के समीप हुई। हाथी की मौत की खबर फैलते ही गांव में…

Read More

27 नवंबर को होनी थी बेटे की शादी, गुजरात से घर लौटे थे 55 वर्षीय हफीजुद्दीन अंसारी; NH-19 पर बंगाल नंबर की ब्रेजा कार ने बाइक को मारी टक्कर धनबाद: घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशियों का माहौल था और रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने का सिलसिला शुरू हो चुका था। पिता भी बड़े अरमानों के साथ बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। लेकिन रास्ते में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय हफीजुद्दीन अंसारी की मौत हो गई, जबकि…

Read More

बगोदर के औंरा पेट्रोल पंप के पास कार और टेम्पू में हुई जोरदार टक्कर, गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुआ हादसा; पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती बगोदर (गिरिडीह): गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गुरुवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। औंरा पेट्रोल पंप के समीप कार और टेम्पू के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेम्पू पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। तड़के तीन बजे हुआ हादसा…

Read More

डीआईजी ने की कार्रवाई, पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक; छह नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज देवघर। देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में करीब 24 टन कोयला लदा ट्रक जब्त किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। मामले में मधुपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। देवघर के एसपी प्रवीण पुष्कर ने निलंबन की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, 8 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि आसपास के गांवों से बाइक के जरिए कोयला इकट्ठा किया जा रहा है। इसके बाद…

Read More

राँची, 11 नवंबर 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, राँची द्वारा बैंक का 108वाँ स्थापना दिवस समारोह दिनांक 11 नवंबर 2026 को सायं 6:00 बजे जे.के. सेलिब्रेशन, अलकापुरी, राँची में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस गरिमामय समारोह में बैंक के स्टाफ सदस्य, सेवानिवृत्त कर्मचारी, सम्मानित ग्राहकगण तथा उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र प्रमुख, क्षेत्रीय एश्योरेंस प्रमुख एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बैंक की गौरवशाली विरासत, उपलब्धियों एवं विकास यात्रा को स्मरण करते हुए विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन…

Read More

अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश, आदतन अपराधियों का बैड कैरेक्टर रजिस्टर होगा अपडेट; छठ, जतरा और काली पूजा को लेकर सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था पर भी हुई चर्चा रांची: राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार, 11 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस अधीक्षक यातायात की संयुक्त अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन,…

Read More