रक्षा राज्य मंत्री ने काशीबाई जी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
भोपाल। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई जी के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
संजय सेठ ने दिवंगत काशीबाई जी के स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद को सदैव स्मरणीय बताया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।


