Author: Jharkhand_digital

धुरिया नदी पार करने के दौरान बिगड़ा संतुलन, विधायक नरेश प्रसाद सिंह और ग्रामीण पानी में गिरे; वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं ग्रामीण पलामू। झारखंड के पलामू जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक नरेश प्रसाद सिंह को नदी पार कराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक ग्रामीण विधायक को अपने कंधे पर बैठाकर धुरिया नदी पार करा रहा था, तभी बीच धारा में उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद विधायक…

Read More

लापुंग (रांची): लापुंग थाना क्षेत्र के पबीरा गाँव में सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे धारदार हथियार से हुए हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी दोनों महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। सरना स्थल से लौटते समय रास्ते में घेरकर हमला घायलों और उनके परिजनों के अनुसार, तीनों पीड़ित अपने खेत और सरना स्थल की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए लोगों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि हमला सुनियोजित…

Read More

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में झारखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के साथ ही मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपे जाने का रास्ता साफ हो गया है। निशा भगत की मौत के बाद से राज्य में यह मामला लगातार राजनीतिक और सामाजिक बहस के केंद्र में रहा। भाजपा ने CBI जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की थी, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दल भाकपा (माले) लिबरेशन ने निष्पक्ष जांच की मांग…

Read More

रांची: दिवाली की रोशनी तो एक रात की थी, लेकिन उसका धुआं कई दिन सांसों में घुल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली दिवाली के अगले दिन घने स्मॉग में लिपटी रही, और झारखंड के शहरों की हवा भी साफ नहीं रही। धनबाद और हजारीबाग में हवा की गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया, जबकि रांची में भी हवा का स्तर दिवाली से पहले के मुकाबले काफी खराब हुआ। ऊपर से ठंड और कोहरे का मौसम शुरू हो रहा है, जो इस धुएं को जमीन के पास रोक कर रखता है। दिल्ली: 20 स्टेशन ‘गंभीर’ श्रेणी में केंद्रीय…

Read More

तमाड़ के रंगामाटी में कार सवारों और सड़क किनारे बैठे युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, दो आरोपी अब भी फरार; गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी रांची। दीपावली की रात सड़क पर कार का हॉर्न बजाना एक युवक की मौत की वजह बन गया। रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के रंगामाटी में मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान कांग्रेस महतो पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल…

Read More

रातू में चार चोरी की घटनाओं का खुलासा, कुरुक्षेत्र निवासी आकाश महतो समेत चार गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और नकदी बरामद रांची। राजधानी में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपियों का नेटवर्क अब पुलिस की पकड़ में आया है। रातू थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार भी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से रातू क्षेत्र में हुई चोरी की चार वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के…

Read More

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा- सोहराय झारखंड की जनजातीय संस्कृति और जीवन-दर्शन का जीवंत प्रतीक, कृषि परंपरा, पशुधन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का देता है संदेश रांची। झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपरा और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली की झलक मंगलवार को हेहल जतरा स्थल पर आयोजित सोहराय जतरा महोत्सव में देखने को मिली। सोहराय महापर्व के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक उत्सव में सहभागिता की और स्थानीय लोगों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महोत्सव के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने…

Read More

अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में विधि-विधान से हुआ पूजन, मोदी परिवार ने मुख्य यजमान के रूप में अर्पित किया भोग; मंदिर परिसर में गूंजे जयकारे रांची। कार्तिक माह के पावन अवसर पर मंगलवार को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटू नरेश श्याम बाबा को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। श्री श्याम मंडल, रांची की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दोपहर 11 बजे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के पकवानों…

Read More

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया जुलूस, मामले की सीबीआई जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग; भाजपा ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी रांची। आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रांची में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस के माध्यम से पार्टी ने निशा भगत की…

Read More

बोकारो। संथाल समाज की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रमुख केंद्र लुगुबुरु घंटा बाड़ी (धोरमगाढ़) में इस वर्ष 22 से 24 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन का आयोजन होगा। इस तीन दिवसीय लुगुबुरु महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ नेपाल, भूटान और अन्य देशों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए बोकारो जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसी अजय नाथ झा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन, स्वास्थ्य, पेयजल और ठहरने सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं। मंगलवार को आयोजित…

Read More