1962 में रची गई पुस्तक की पांच कहानियां कुड़ुख साहित्य की महत्वपूर्ण धरोहर, रांची विश्वविद्यालय के कुड़ुख विभाग के पाठ्यक्रम में है शामिल; वंदना डाडेल समेत कई गणमान्य हस्तियों ने किया विमोचन रांची। जनजातीय भाषाओं और साहित्य की पहचान को संरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मंगलवार को एक्सआईएसएस के सभागार में कुड़ुख पुस्तक ‘इन्नेलंनता’ का विमोचन किया गया। लेखक इग्नेस कुजूर की इस पुस्तक की रचना वर्ष 1962 में हुई थी। करीब 64 वर्ष पहले लिखी गई इस कृति को अब औपचारिक रूप से सम्मान और पहचान मिली। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की अपर मुख्य…
Author: Jharkhand_digital
रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय ने लातेहार के विद्यार्थियों को घर के करीब उपलब्ध कराया उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा का अवसर, गरीब छात्रों को फीस में मिलेगी 20 प्रतिशत तक की छूट; इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा शुरू करने की भी योजना रांची। झारखंड के आदिवासी, दलित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए अब दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़े, इसके लिए रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय ने ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों का विस्तार करने की पहल की है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य ऐसे इलाकों में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध…
रांची। आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। झारखंड में आदिवासी अधिकारों और जमीन से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाने वाली निशा भगत की आत्महत्या से संबंधित मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने 10 नवंबर को इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को नोटिस जारी किया है। आयोग ने तीनों अधिकारियों से मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सात दिनों के भीतर उपलब्ध कराने…
चरही फ्लाईओवर के पास तड़के 3:30 बजे हुई कार्रवाई, चालक नहीं दिखा सका परिवहन का वैध दस्तावेज; जोराकाट में अवैध खनन और दासोखाप में भंडारण की सूचना पर बढ़ाई गई थी निगरानी हजारीबाग। कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच CISF की एनटीपीसी-सीएमपी इकाई ने चरही में बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बल ने करीब 30.80 मीट्रिक टन कोयला लदे एक ट्रक को पीछा कर पकड़ा है। ट्रक चालक को कोयले के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई 9 नवंबर…
रांची कॉलेज ग्राउंड में 10वीं राज्य स्तरीय वुडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन, बालक-बालिका वर्ग के शीर्ष छह खिलाड़ियों का चयन; 19 से 23 नवंबर तक चंडीगढ़ में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता रांची। चंडीगढ़ में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप से पहले झारखंड को अपनी नई टीम मिलने जा रही है। राज्य के खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिभा को परखने के लिए रांची कॉलेज ग्राउंड में 10वीं झारखंड स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र…
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और महापौर रोशनी खलखो ने की शिरकत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों की प्रस्तुतियों और दीपावली उपहार योजना ने समारोह को बनाया यादगार रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की ओर से कांके रोड स्थित सहदेव हाउस में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दीपावली के उल्लास, पारिवारिक आत्मीयता और व्यापारिक एकजुटता के बीच आयोजित इस समारोह में शहर के कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक चेहरे एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…
रांची महानगर, पूर्वी और पश्चिमी जिला में अलग-अलग मार्गों पर होगा आयोजन, शाम 5 बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम रांची। आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा की ओर से रांची में मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। इसके तहत रांची महानगर के साथ पूर्वी और पश्चिमी जिला में भी अलग-अलग स्थानों पर मार्च आयोजित किया गया है। तीनों जगहों पर शाम के समय मशाल जुलूस निकालकर निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग उठाई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रांची महानगर में शाम 5 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से…
रामकृष्ण मिशन की 56वीं भारत गढ़ो प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार की होगी सामूहिक भागीदारी, समारोह में शिक्षा, संस्कार, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू की नव नियुक्त प्राचार्या डॉ. झुमा महाता का मंगलवार, 10 नवंबर को भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद के संस्थापक प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. वासुदेव प्रसाद ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वैदिक मंत्रोच्चार, मंगलाचरण, शक्ति मंत्र और शांति पाठ के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। भारतीय सांस्कृतिक परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा के उद्देश्य, विद्यार्थियों…
रेहला के रक्साहा गांव में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ था विवाद, उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग…कई पुलिसकर्मी घायल, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त पलामू। जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना में कई पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हुए हैं, जबकि एक सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो…
चतरा के कुंदा में पुलिस की छापेमारी से टली बड़ी वारदात, गिरफ्तार आरोपियों के पास से यूएसए मेड लिखा पिस्टल, 9 एमएम का जिंदा कारतूस, दो मिस फायर गोली और बाइक बरामद; बड़े स्वर्ण कारोबारियों को टारगेट करने की थी योजना चतरा। इलाके के बड़े कारोबारियों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की कथित साजिश पर चतरा पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए जीजा-साला को गिरफ्तार किया है। दोनों पर कुंदा थाना क्षेत्र में सक्रिय बड़े स्वर्ण कारोबारियों और अन्य बड़े व्यवसायियों को निशाना बनाने की योजना तैयार करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना…
