राजधानी रांची के दो थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। टाटीसिलवे और नामकुम में हुई इन घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। टाटीसिलवे: बेकाबू कार ने ग्रामीणों को रौंदा पहला हादसा टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड पर सिलवे के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार की देर शाम सात-आठ ग्रामीण सड़क के किनारे खड़े थे। तभी पुरुलिया की ओर से तेज़ रफ़्तार में आ रही एक वैगनआर कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई…
Author: Jharkhand_digital
रांची। राशन के लिए दुकान खुलने और डीलर के आने का इंतजार जल्द इतिहास बन सकता है। राजधानी रांची में सरकारी राशन अब एटीएम जैसी मशीन से मिलने की तैयारी है। शहर अंचल परिसर में लगने वाली ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ मशीन शहर पहुंच चुकी है और उसके लिए जरूरी निर्माण व तकनीकी काम शुरू हो गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम की औपचारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस मशीन की सबसे…
पुराने विवाद में हत्या की आशंका; देवघर विधायक सुरेश पासवान और बोकारो SDO के अंगरक्षक बताए जा रहे दोनों गिरफ्तार जवान साहिबगंज। दीपावली की रात साहिबगंज में गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पूर्वी फाटक स्थित पोखरिया इलाके में रविवार देर रात करीब दो बजे टेंट हाउस और कैटरिंग संचालक 45 वर्षीय मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने झारखंड पुलिस के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवानों में एक देवघर विधायक सुरेश पासवान का अंगरक्षक बताया जा रहा है, जबकि दूसरा बोकारो के एसडीओ…
ओडिशा के बलांगीर से बिहार के चंपारण ले जाया जा रहा था गांजा, बाजार में करीब 7.5 लाख रुपये आंकी गई कीमत; RPF ने आरोपियों को GRP रांची को सौंपा राजधानी रांची के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। RPF की टीम ने स्टेशन पर छापेमारी कर 15 किलो गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 7.5 लाख रुपये बताई जा रही है। ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा था गांजा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी…
स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम हुआ हादसा, घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती; तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा जिले के मुख्यालय स्थित स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। आमने-सामने भिड़ीं दोनों मोटरसाइकिलें जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त एक…
धुर्वा स्थित सरकारी आवास मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया खाली, पूर्व विधायक ने कार्रवाई को बताया राजनीतिक पक्षपात और अपमान; बोलीं- किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानूंगी कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का धुर्वा स्थित सरकारी आवास खाली करा दिया गया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद अंबा प्रसाद ने आवास के बाहर ही टेंट लगाकर रहना शुरू कर दिया है। यहां तक कि उन्होंने दीपावली का त्योहार भी इसी टेंट में मनाया। सरकारी आवास खाली कराए जाने के बाद अंबा प्रसाद ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए…
18 तारीख को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बंद का आह्वान, भाजपा ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी झारखंड की आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत (उरांव) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। इसके साथ ही न्याय की मांग को लेकर चरणबद्ध राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की गई है। भाजपा एसटी मोर्चा ने 18 तारीख को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बंद…
तूफान क्लब पूजा समिति की ओर से 1984 से हो रही पूजा, इस बार काल्पनिक मंदिर की थीम पर बनाया गया आकर्षक पंडाल; श्रद्धालुओं के लिए झूले और विद्युत सज्जा भी बने आकर्षण दीपावली की मध्यरात्रि राजधानी रांची में मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शहर के विभिन्न इलाकों में मां काली के भव्य पंडाल बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी कड़ी में करमटोली स्थित तूफान क्लब पूजा समिति की ओर से भी मध्यरात्रि में मां श्मशान काली की विशेष पूजा आयोजित की गई। पूजा से…
सातबहिनी धीराजगंज में जुआ खेलने के दौरान दो युवकों के बीच हुआ विवाद, कहासुनी के बाद चली गोली; घटना से इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातबहिनी धीराजगंज में जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। दो युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद अचानक फायरिंग हो गई। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जुआ…
सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उठाए सवाल, सात दिनों में पुरानी शिकायतों पर कार्रवाई का मांगा जवाब… पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा गाड़ियों की जांच कराने की मांग रांची। बार-बार रास्ते में खराब हो रही बुलेटप्रूफ गाड़ी से परेशान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को अपना सरकारी वाहन लौटा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। साथ ही गृह विभाग को वाहन विधिवत प्राप्त कर इसकी पावती उनके कार्यालय को देने का निर्देश देने का आग्रह किया है। अब बाबूलाल मरांडी निजी वाहन से प्रदेश का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री…
