मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, कहा- आखिर किसके निर्देश पर गाड़ी बदलने का फैसला रोका जा रहा है? सात दिनों में मांगा शिकायतों पर कार्रवाई का जवाब झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई बुलेटप्रूफ गाड़ी वापस लौटा दी है। बार-बार रास्ते में वाहन खराब होने से परेशान मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गृह विभाग को गाड़ी विधिवत वापस लेने और उसकी पावती देने का निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है…
Author: Jharkhand_digital
पांच एसआईटी की जांच और लगातार छापेमारी से मिली सफलता, हथियार, सात कारतूस, स्कॉर्पियो और दो अपाचे बाइक बरामद गिरिडीह। धनवार चौक स्थित यूको बैंक में हुई करीब पांच करोड़ रुपये के सोने और 11.50 लाख रुपये नकद की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगातार छापेमारी और जांच के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और दो अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। हालांकि, लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी अभी नहीं हुई…
पुलिस की लगातार छापेमारी के दबाव में बिहार से लौटा था आरोपी, डोमायडीह के महाराजा होटल में ले रखी थी शरण गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र में मो. हैदर अली की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मो. सनाउल्लाह अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने उसे धनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, मो. हैदर अली की मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धनवार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना…
पलामू। शहर थाना क्षेत्र के आढ़त रोड स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की बाजार शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े एक संभावित वारदात टल गई। हथियार लेकर बैंक में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक अपराधी को गार्ड की सतर्कता के कारण अपने मंसूबे में कामयाबी नहीं मिली। गार्ड को सतर्क देख वह मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान अपराधी का देशी कट्टा रास्ते में ही गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस मकसद से हथियार लेकर…
जमशेदपुर। साकची स्थित पुलिस अस्पताल में इलाज की व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई से लेकर चिकित्सा सुविधाओं तक की स्थिति देखी और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। पुलिस अस्पताल में केवल पुलिसकर्मी और उनके परिजन ही नहीं, बल्कि आसपास के सब्जी विक्रेता, ठेला चालक और गरीब मजदूर भी इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए एसएसपी ने अस्पताल में जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाओं के स्टॉक…
दिल के मरीजों को मिलेगी बड़ी सुविधा, टेंडर में सामने आई थी 9.90 करोड़ की न्यूनतम दर…पहले 8 करोड़ रुपये की थी योजना रांची। राजधानी के सदर अस्पताल में हृदय रोगियों की जांच और इलाज की सुविधा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। अस्पताल में अब 9.90 करोड़ रुपये की लागत से कैथ लैब स्थापित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने टेंडर में सामने आई बढ़ी हुई लागत को मंजूरी दे दी है। इससे लंबे समय से प्रस्तावित कैथ लैब के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में…
पूर्वी फाटक में रात दो बजे हुई वारदात, मुन्ना साह के सिर में मारी गई थीं दो गोलियां… पुलिस जवानों की गिरफ्तारी से महकमे में हड़कंप साहिबगंज। दीपावली की रात साहिबगंज में हुई गोलीबारी की वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पूर्वी फाटक में सोमवार देर रात करीब दो बजे टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में झारखंड पुलिस के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक जवान बोकारो एसडीओ का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। पुलिस जवानों की संलिप्तता सामने आने के बाद…
Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank और PhonePe के नाम पर लोगों को बनाता था निशाना, गुप्त सूचना पर मधुपुर में पुलिस ने की छापेमारी देवघर। कभी Flipkart और Amazon का कस्टमर केयर प्रतिनिधि, तो कभी Airtel Payment Bank का अधिकारी बनकर लोगों को फोन करना एक युवक के लिए साइबर ठगी का जरिया बना हुआ था। फर्जी पहचान के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाने के आरोप में देवघर पुलिस ने मधुपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुपुर थाना…
कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची टीम…पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेजा गया शव रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक बंद फ्लैट के कमरे से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत करीब दो दिन पहले ही हो चुकी थी। कमरे से तेज दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लैट का कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर…
चौपारण थाना क्षेत्र में शव लेकर वाराणसी जा रही सवारी गाड़ी को तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, कई लोग घायल…अस्पताल में चल रहा इलाज हजारीबाग। एक शव को लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की यात्रा हजारीबाग में दर्दनाक हादसे में बदल गई। चौपारण थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर ने सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बगोदर प्रखंड के मुंडरो पंचायत अंतर्गत बिहारो गांव के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सवारी गाड़ी में बैठे लोग शव लेकर वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण…
