Author: Jharkhand_digital

चतरा के कटैया गांव की घटना से इलाके में आक्रोश, सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज; घायल महिला अस्पताल में भर्ती झारखंड में अंधविश्वास और डायन-बिसाही के नाम पर महिलाओं के साथ हिंसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चतरा जिले के वशिष्ठ नगर (जोरी) थाना क्षेत्र के कटैया गांव से सामने आया है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते…

Read More

23 किलो सोना और 43 लाख रुपये की लूट मामले में जांच तेज, आरोपी अक्षय उर्फ साका से संपर्क होने का संदेह झारखंड के जमशेदपुर में केनरा बैंक से करोड़ों रुपये के सोने और नकदी की लूट के मामले में पुलिस की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। इस मामले में झारखंड पुलिस की विशेष टीम ने बिहार के पटना जिले के बाढ़ इलाके में छापेमारी कर एक ग्रामीण चिकित्सक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा गांव का निवासी बताया…

Read More

झारखंड की राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात कोयला लदे एक हाइवा डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना जमुनदोहर गांव के पास की है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते डंपर का अगला हिस्सा आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा डंपर संख्या जेएच02पी-5049 चंद्रगुप्त परियोजना से कोयला लोड कर खलारी की ओर जा…

Read More

हनुमान मंदिर के समीप पुलिस ने ट्रक नंबर BR-06GF-6290 को पकड़ा, विजय सहनी और सुधीर कुमार गिरफ्तार कोडरमा। कोडरमा में पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पशुओं से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। स्थानीय हनुमान मंदिर के समीप पकड़े गए इस ट्रक की तलाशी में नौ भैंस और छह भैंस के बच्चे बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से ट्रक में सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास ट्रक संख्या BR-06GF-6290 को पकड़ा। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में…

Read More

टाटा-कांड्रा रोड के दो होटलों में पुलिस के बाइक दस्ते की अचानक दबिश, पहचान पत्र और ठहरने की वजह की जांच…कुछ लोगों ने निकलने की कोशिश की तो पुलिस ने रोका आदित्यपुर। आदित्यपुर क्षेत्र के होटलों में कथित अनैतिक और अवैध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को पुलिस ने अचानक बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर पुलिस के बाइक दस्ते ने टाटा-कांड्रा रोड स्थित दो होटलों में छापेमारी की। इस दौरान करीब 40 से 50 युवक-युवतियां और अन्य लोग मिले, जिनसे पुलिस ने मौके पर ही पूछताछ की। पुलिस की टीम अचानक होटल…

Read More

पलामू के छतरपुर प्रखंड के रुदवा गांव में सुनील सिंह की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की जिम्मेदारी उठाने का समाजसेवी रंजीत जायसवाल ने दिया भरोसा छतरपुर। किसी बच्चे के लिए मां-बाप का साथ सबसे बड़ा सहारा होता है, लेकिन रुदवा गांव के कुछ मासूमों की जिंदगी से यह सहारा महज एक महीने के भीतर छिन गया। पहले मां का निधन हुआ और अब एक सड़क हादसे में पिता सुनील सिंह की भी मौत हो गई। एक ही महीने में माता-पिता दोनों को खोने वाले इन बच्चों के लिए अब जिंदगी की…

Read More

धनबाद में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का समापन, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा; धनबाद दूसरे और रामगढ़ तीसरे स्थान पर रहा धनबाद। झारखंड राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 का शनिवार, 7 नवंबर को धनबाद के जामाडोबा स्थित टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में समापन हो गया। तीन दिनों तक चली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। धनबाद की टीम दूसरे और रामगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में झारखंड के अलग-अलग जिलों से पहुंचे 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न वर्गों…

Read More

पेट और सीने में गंभीर चोट के कारण बिगड़ गई थी हालत, पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने समय पर ऑपरेशन कर बचाई जान रांची। राजधानी रांची के पारस एचईसी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने गंभीर रूप से चाकू से घायल 23 वर्षीय युवक की जटिल सर्जरी कर उसकी जान बचाई। युवक के पेट और छाती के बाईं ओर चाकू के कई वार किए गए थे। गंभीर चोटों के कारण काफी खून बह चुका था और अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। जांच में पेट में छेद, डायफ्राम फटने और छाती में हवा व खून जमा होने…

Read More

कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों या संदिग्ध वाहनों पर शिकंजा कसना पुलिस को भारी पड़ गया। मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास एक संदिग्ध कोयला लदे ट्रक का पीछा कर रही चंदवारा थाना की पुलिस टीम भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। ट्रक की जोरदार टक्कर से पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, चंदवारा पुलिस को क्षेत्र से एक संदिग्ध 12 चक्का ट्रक के गुजरने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और बोलेरो वाहन से ट्रक का…

Read More

‘सुरक्षित आंखें, सुरक्षित दिवाली’ अभियान के तहत 95 से अधिक शहरों में मिलेगी सुविधा, 12 नवंबर तक जारी रहेगी पहल…. प्राथमिक उपचार से लेकर जरूरत पड़ने पर सर्जरी तक का खर्च उठाएगा अस्पताल रांची। दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों की आंखों को रहता है। कई बार पटाखों की चिंगारी, बारूद और उड़ते हुए कण आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा देते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर बच्चों की आंखों की रोशनी तक जा सकती है। इसी खतरे को देखते हुए एएसजी हॉस्पिटल लिमिटेड ने बच्चों की आंखों की सुरक्षा के लिए…

Read More