Author: Jharkhand_digital

जमशेदपुर: अपना कीमती मोबाइल फोन खो देने के बाद जिसके मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, उन 100 लोगों के चेहरों पर एक बार फिर बड़ी मुस्कान लौट आई है। जमशेदपुर पुलिस के लोकप्रिय और जनहितैषी अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सकुशल सौंप दिए हैं। एसएसपी कार्यालय में हुआ विशेष वितरण समारोह पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में एक विशेष मोबाइल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में आयोजित…

Read More

परंपरा, कला और सेवा-भावना का दिखा अनूठा संगम, विद्यार्थियों ने जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां; पुस्तकें और शैक्षणिक सामग्री वितरित कर दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में दीपावली का पर्व इस बार केवल रोशनी और सजावट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यहां संस्कृति, रचनात्मकता, परंपरा और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय में दीपावली के अवसर पर एक सप्ताह तक विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों…

Read More

कक्षा आठवीं के रुधिर और अभिज्ञान प्रकाश ने हासिल की उपलब्धि, जनवरी में होगा राष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट; प्राचार्य बिपिन राय ने विद्यार्थियों और मार्गदर्शकों को दी बधाई रांची। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, रांची के दो विद्यार्थियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले रुधिर और अभिज्ञान प्रकाश का चयन सीबीएसई एक्सपो 2026 के राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। दोनों विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट ‘क्रिकेट क्वेस्ट AI’ के जरिए यह सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में…

Read More

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं, इसकी बानोगी शुक्रवार की रात देखने को मिली। जिले के सबसे सुरक्षित और वीआईपी माने जाने वाले इलाके यानी एसपी कार्यालय के ठीक सामने अपराधियों ने दुस्साहस की सभी हदें पार करते हुए एक दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। आधी रात को हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसपी कार्यालय के बिल्कुल सामने एक लिट्टी की दुकान है। इस दुकान के अंदर अनिल…

Read More

10वीं-12वीं के स्टेट टॉपर्स को नकद पुरस्कार के साथ लैपटॉप और मोबाइल, JEE, NEET और CLAT में सफल विद्यार्थियों को भी मिलेगा सम्मान…15 नवंबर को होगा समारोह रांची। झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। 15 नवंबर को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्ष 2026 में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 235 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। चयनित विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप, मोबाइल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के…

Read More

रांची: दिवाली की रौनक के बीच घर-घर में छठ की तैयारी शुरू हो चुकी है। ठेकुआ का आटा, सूप-दउरा, ईख और नई साड़ी के साथ सबसे बड़ी फिक्र होती है घर पहुंचने की। झारखंड से हर साल लाखों लोग छठ मनाने बिहार और पूर्वी यूपी जाते हैं, और इस बार भी ट्रेनों में भारी भीड़ है। राहत की बात यह है कि रेलवे ने झारखंड के रास्ते कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। साथ ही, चार दिन के इस महापर्व में व्रती करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। इस…

Read More

रांची। राजधानी के डोरंडा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम से लापता तीन वर्षीय अरनव कुमार का शव शनिवार सुबह कुम्हार टोली श्मशान घाट के पास स्थित नाले में मिला। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अरनव डोरंडा के चर्चित गिरीश चाट वाले का पोता था। जानकारी के अनुसार, अरनव शुक्रवार शाम करीब 4 बजे से लापता था। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई…

Read More

दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन दीपदान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छोटी दिवाली की शाम को घर के अलग-अलग स्थानों पर दीपक जलाने की परंपरा है। कई परिवारों में इस दिन 14 दीपक जलाए जाते हैं। इसे यम दीपदान भी कहा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार के सदस्यों की सुख-समृद्धि एवं लंबी आयु की कामना पूरी होती है। छोटी दिवाली पर 14 दीपक जलाने का…

Read More

झारखंड में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की सीटों में बढ़ोतरी की गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थान में अब पीजी की 176 के बजाय कुल 212 सीटों पर नामांकन होगा। यानी रिम्स को 36 अतिरिक्त सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) की ओर से जारी अद्यतन पीजी ब्रॉड स्पेशियलिटी सीट मैट्रिक्स में इन सीटों की जानकारी दी गई है। इस बढ़ोतरी से राज्य के मेडिकल स्नातकों को विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे। सात विभागों में बढ़ाई…

Read More

पिठोरिया थाने में दिए आवेदन में पिता आनंद भगत ने बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का लगाया आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग रांची। आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में अब उनके पिता आनंद भगत ने पिठोरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा समेत कुछ अन्य लोगों पर अपनी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पिता ने आवेदन में आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस को दिए…

Read More