रांची। आदिवासी अधिकारों और सरना धर्म से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि मौत से पहले निशा भगत लाइव आई थीं और इस दौरान उन्होंने अपना दर्द बयां किया था। निशा भगत रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के दाहूटोली गांव की रहने वाली थीं। वह केंद्रीय सरना समिति की उपाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुकी थीं। आदिवासी अस्मिता,…
Author: Jharkhand_digital
जमशेदपुर के एक नन्हे बच्चे ने अपनी असाधारण क्षमता से शहर को गौरवान्वित किया है। कदमा की भाटिया बस्ती के रहने वाले महज 16 महीने के ऋत्विक वर्मा ने बिना किसी सहारे लगातार 30 सीढ़ियां चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि को अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी है। इतनी कम उम्र में ऋत्विक की इस कामयाबी से परिवार में जश्न का माहौल है। मां ने पहचानी प्रतिभा, वीडियो के जरिए भेजा आवेदन ऋत्विक की इस उपलब्धि को रिकॉर्ड तक पहुंचाने में उनकी मां अनामिका कुमारी वर्मा की अहम भूमिका रही। रेडियो…
दीपावली की तैयारियों के बीच आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। शुक्रवार, 6 नवंबर को बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी होगी। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ समय में नई वस्तुएं घर लाने से सुख-समृद्धि आती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का भी विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आप आज खरीदारी या पूजा की योजना बना रहे हैं, तो पहले शुभ मुहूर्त और पूजा का समय जान लें। आज शाम इस समय करें धनतेरस की पूजा पंचांग के…
रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) का नाम बदलने का फैसला अब तक सरकारी दस्तावेजों में लागू नहीं हो सका है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के करीब डेढ़ साल बाद भी विश्वविद्यालय पुराने नाम से ही संचालित हो रहा है। इस देरी के विरोध में छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ही नए नाम का ऐलान कर दिया। संगठनों के सदस्यों ने नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर लाल रंग से ‘शहीद वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय’ लिख दिया और शहीद के सम्मान में नारेबाजी की। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में हुआ। इसमें छात्र अधिकार…
झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL परीक्षा विवाद में सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने परीक्षा और इसके आधार पर हुई नियुक्तियों को सामूहिक रूप से रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ सफल अभ्यर्थी आकाश गौरव समेत अन्य उम्मीदवारों ने अदालत में याचिका दायर की थी। कथित अनियमितताओं के बाद रद्द हुई थी नियुक्तियां JSSC CGL परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों की जांच CID कर रही थी। जांच रिपोर्ट और अभ्यर्थियों के आंदोलन का हवाला देते हुए राज्य सरकार…
रामगढ़: कबाड़ समझकर फेंक दी जाने वाली चीजें भी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता से उपयोगी उपकरणों में बदली जा सकती हैं। इसी सोच को प्रदर्शित करते हुए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), बरकाकाना के तत्वावधान में ‘कबाड़ से जुगाड़’ विषय पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल एनटीएस बरकाकाना, बरकाकाना उच्च विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी और आकर्षक मॉडल तैयार किए थे। डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल एनटीएस बरकाकाना के विद्यार्थियों ने ब्लाइंड स्टिक, ऑटोमैटिक…
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में भारत ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 3 नवंबर को IndiaAI मिशन के तहत तीन देसी AI मॉडल लॉन्च किए: EKA-1, धीर 2B और धीर 5B। इनमें सबसे खास बात यह है कि धीर मॉडल सीधे मोबाइल फोन पर, बिना इंटरनेट के चल सकते हैं। धीर 2B और धीर 5B: जेब में ऑफलाइन AI धीर मॉडल बेंगलुरु की कंपनी ZenteiQ ने बनाए हैं। ये छोटे और हल्के मॉडल हैं, जिन्हें फोन में एक बार डाउनलोड करने के बाद नेटवर्क के बिना भी इस्तेमाल…
खूंटी (कर्रा): कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास रात करीब 9:45 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर खड़े लोगों पर चढ़ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात-आठ लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिया तोड़कर गड्ढे में गिरा ट्रक मिली जानकारी के मुताबिक, 18 चक्का ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) तोरपा की ओर से आ रहा था। कर्रा रेलवे स्टेशन से तोरपा जाने वाली सड़क पर…
रांची; रणजी ट्रॉफी में झारखंड की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को एक और झटका लगा है. ओड़िशा के खिलाफ मुकाबला ड्रा रहने के बाद टीम चार मैचों में महज छह अंक के साथ ग्रुप में छठे स्थान पर है. अब नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिए झारखंड को अपने आखिरी तीनों मुकाबले जीतने होंगे. इसके बावजूद टीम की क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की नहीं होगी. दूसरे मुकाबलों के परिणाम भी झारखंड के पक्ष में आने जरूरी होंगे. ओड़िशा के खिलाफ मुकाबले में झारखंड ने पहली पारी में आठ विकेट पर 433 रन बनाकर पारी घोषित की…
रांची: राजधानी रांची की सड़कों, चौक-चौराहों और बाजारों में नजर आने वाले पीले-नीले रंग के मॉड्यूलर टॉयलेट अब धीरे-धीरे इतिहास बनने वाले हैं। इनकी जगह आधुनिक और स्थायी सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। रांची नगर निगम ने शहर की सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 135 नए टॉयलेट बनाने की योजना तैयार की है। इनमें पब्लिक टॉयलेट, कम्युनिटी टॉयलेट और एस्पिरेशनल टॉयलेट शामिल होंगे। खास बात यह है कि नए शौचालय केवल पक्के भवन नहीं होंगे, बल्कि इनमें महिलाओं, बच्चों और थर्ड जेंडर के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। 50 कम्युनिटी, 65 पब्लिक और 20…
