दीपों का पर्व दीपावली इस वर्ष 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। कार्तिक अमावस्या के अवसर पर देशभर में लोग अपने घरों को दीपों और रंगोली से सजाएंगे। शाम को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यता है कि दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन और वैभव का आगमन होता है। वहीं, भगवान गणेश की आराधना से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने और बुद्धि-विवेक की प्राप्ति की कामना की जाती है। इस बार दीपावली की तारीख को लेकर 8 और 9 नवंबर के बीच कुछ लोगों में भ्रम…
Author: Jharkhand_digital
महेंद्र उरांव ने 7 नवंबर को जिले में बंद बुलाने की घोषणा की, आदिवासी समाज ने घटना की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की उठाई मांग गुमला। आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के बाद विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। घटना से नाराज आदिवासी संगठनों ने अब विरोध दर्ज कराने के लिए गुमला बंद का आह्वान किया है। कहतो मूली पड़हा, गुमला की ओर से महेंद्र उरांव ने 7 नवंबर को जिले में बंद बुलाया है। इस दौरान घटना के प्रति विरोध जताने के साथ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जाएगी। निशा भगत की मौत…
महेंद्र उरांव ने 7 नवंबर को जिले में बंद बुलाने की घोषणा की, आदिवासी समाज ने घटना की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की उठाई मांग गुमला। आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के बाद विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। घटना से नाराज आदिवासी संगठनों ने अब विरोध दर्ज कराने के लिए गुमला बंद का आह्वान किया है। कहतो मूली पड़हा, गुमला की ओर से महेंद्र उरांव ने 7 नवंबर को जिले में बंद बुलाया है। इस दौरान घटना के प्रति विरोध जताने के साथ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जाएगी। निशा भगत की मौत…
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बांग्लादेश और नेपाल को लेकर दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को बीजेपी ने राजधानी रांची में प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी चौक के पास मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के खिलाफ भी नारेबाजी की और राहुल गांधी से इस मामले में जवाब मांगा। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने हाल ही में बयान दिया था कि देश के युवा, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, दलित और आदिवासी समुदाय के लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया था कि करीब 40…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि प्रतिभा किसी शहर या गांव की सीमाओं में बंधी नहीं होती। छोटे शहरों और दूर-दराज के गांवों में रहने वाले बच्चे भी अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने सपनों के लिए पूरे समर्पण के साथ मेहनत करनी चाहिए और अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल देश व राज्य के विकास में करना चाहिए। राज्यपाल शुक्रवार को लोक भवन में गुमला के क्रिएटिव यूनिक डिस्कवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े मेधावी और रचनात्मक विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों…
जन्म के दिन ही अपने झुंड से बिछड़ गई नन्हीं हथिनी माया एक बार फिर जिंदगी की कठिन लड़ाई लड़ रही है। करीब 15 से 18 महीने की माया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को कोच्चि से एयरलिफ्ट कर गुजरात स्थित वंतारा ले जाया जा रहा है। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार और पुनर्वास किया जाएगा। माया फिलहाल केरल के काप्रिक्कड़ स्थित अभयारण्यं शिविर में रह रही थी। जन्म के समय हाथियों के झुंड ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों और शिविर के कर्मचारियों ने…
आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत… लेकिन मौत से ठीक दो घंटे पहले सोशल मीडिया पर किया गया उनका आखिरी लाइव अब कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि निशा भगत को कैमरे के सामने रोकर अपना दर्द बयां करना पड़ा? उन्होंने लाइव में अजय तिर्की का नाम लिया और आरोप लगाया कि जमीन माफिया उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मौत से एक दिन पहले निशा ने सिमडेगा के 20 एकड़ आदिवासी जमीन घोटाले को लेकर पुष्कर बड़ाइक और ज्योत्सना केरकेट्टा की तस्वीरें साझा की थीं। पुष्कर…
अक्टूबर महीने के लिए प्रत्येक लाभुक को मिले ₹2,500, जिला प्रशासन ने कुल 98.50 करोड़ रुपये का किया भुगतान रांची। धनतेरस और दीपावली से पहले झारखंड की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि मिल गई है। रांची जिले में योजना की 3 लाख 94 हजार 7 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 की सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी गई है। प्रत्येक लाभुक को ₹2,500 की दर से कुल 98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया है। राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी गई…
जमशेदपुर के काशीडीह निवासी निर्भय सिंह की शुक्रवार दोपहर हुई मौत, तबीयत बिगड़ने पर परिजन लेकर पहुंचे थे अस्पताल जमशेदपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता अभय सिंह के जुड़वां भाई निर्भय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके निधन की खबर से जमशेदपुर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे…
रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में शामिल अभ्यर्थियों ने परीक्षा से जुड़ी विसंगतियों के आधार पर 20 से 25 फीसदी तक ग्रेस मार्क्स देने की मांग उठाई है। शुक्रवार को ऑल स्टेट बीएड-डीएलएड स्टूडेंट्स एसोसिएशन, झारखंड के अध्यक्ष काजल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा के दौरान हुई परेशानियों और अभ्यर्थियों की स्थिति पर अपनी बात रखी। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सचिवालय सहित संबंधित विभागों और अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस मामले में राहत देने की अपील की है। काजल मंडल ने कहा कि झारखंड में वर्ष 2016 के बाद सीधे 2026 में JTET आयोजित हुई है। दस साल के…
