राजधानी रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में भौतिकी विभाग की ओर से गुरुवार, 5 नवंबर 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC)-2026 के लिए जिला स्तरीय प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में रांची के करीब 25 स्कूलों के 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपने स्कूलों के मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ विज्ञान और नवाचार से जुड़े अपने शोध एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। ‘ स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार ‘ रहा इस वर्ष का मुख्य विषय इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मुख्य थीम ‘सस्टेनेबिलिटी के लिए विज्ञान और नवाचार’ (Science and…
Author: Jharkhand_digital
धनबाद: एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से धनबाद में जागरूकता यात्रा निकाली गई। इसमें श्री लालजी प्रशिक्षण केंद्र, मंथन संगठन और नर्मदा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण केंद्र की छात्राएं, आशा कार्यकर्ता, सहिया दीदी और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे प्रतिभागियों ने लोगों को एचआईवी जांच कराने और संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करने की अपील की। यात्रा के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि एचआईवी संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त, संक्रमित सुई और मां से बच्चे में फैल सकता है।…
रांची। राजधानी रांची में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखरटोली मैदान के पास पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को अवैध हथियार के साथ दबोचा। उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। SSP को मिली गुप्त सूचना, विशेष टीम ने की छापेमारी पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि पोखरटोली मैदान के पास कुछ युवक अवैध हथियार लेकर मौजूद हैं। आशंका…
धनबाद: जिले में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन का अभियान जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को धैया मौजा में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर करीब 2 एकड़ 16 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, धैया मौजा के खाता संख्या 96 और प्लॉट संख्या 1544 की करीब 2 एकड़ 16 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया और जमीन को…
धनबाद : समाहरणालय के समक्ष पिछले तीन दिनों से धरना-अनशन पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी के समर्थन में अब अन्य जनप्रतिनिधि और संगठन भी सामने आने लगे हैं। गुरुवार को टुंडी के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक मथुरा प्रसाद महतो अनशन स्थल पर पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया। इस दौरान आइसा संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी अनशन के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्रामीण स्कूलों में छात्रों के अनुपात में नहीं हैं शिक्षक अनशन स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए मथुरा प्रसाद महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि…
रांची: खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा से झारखंड का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग थ्रो बॉल खिलाड़ी महिमा उरांव को अबुआ आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। नामकुम प्रखंड के सोदाग बगीचा टोली की निवासी महिमा को योजना के तहत आवास की स्वीकृति के साथ पहली किस्त भी प्रदान की गई है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उन्हें आवास योजना से संबंधित प्रस्ताव पत्र सौंपा। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी को सरकारी आवास योजना से जोड़ने की इस पहल से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का…
ओरमांझी। राम टहल चौधरी महाविद्यालय, दड़दाग, ओरमांझी (रांची) के इतिहास विभाग की ओर से गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “इतिहास में करियर और व्यवहारिक अनुप्रयोग: अभिलेखागार, संग्रहालय, पुरातत्व और पर्यटन” रखा गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इतिहास विषय के व्यावहारिक महत्व और इससे जुड़े रोजगार एवं करियर के अवसरों से परिचित कराना था। कार्यशाला के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भीम महतो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास केवल अतीत की घटनाओं को जानने और समझने का विषय नहीं है, बल्कि इसमें करियर की भी कई संभावनाएं…
रांची: किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों और खेतों तक पहुंचकर किसानों से संवाद करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीकी पी ने गुरुवार को पशुपालन भवन, हेसाग में आयोजित राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान सह रबी कर्मशाला-2026 में यह निर्देश दिया। कृषि सचिव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है और सब्सिडी भी उपलब्ध करा रही है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है…
बोकारो: गोमिया प्रखंड के पचमो स्थित केबीपी ओसीपी में संपर्क सड़क और कोयला प्रेषण से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के विकास की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर गुरुवार को डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक हुई। इसमें प्रस्तावित सड़क और कोल स्टॉक यार्ड निर्माण से जुड़े पहलुओं के साथ पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। बैठक में सीसीएल प्रबंधन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की मौजूदा स्थिति, प्रस्तावित सड़क, कोल स्टॉक यार्ड और भूमि की उपलब्धता की जानकारी दी। इस दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों से पहले हाथियों…
रांची: दीपावली और काली पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को डीसी सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने शहर के विभिन्न इलाकों में बनाए जा रहे काली पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों से तैयारियों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने अल्बर्ट एक्का चौक, कॉसमॉस क्लब, वर्द्धमान कंपाउंड, अग्रदूत क्लब प्लाजा चौक, डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, काली मंदिर डोरंडा, कुसई कॉलोनी, छप्पन सेट और एजी कॉलोनी के…
