Author: Jharkhand_digital

गिरिडीह/रांची : झारखण्ड के गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित जुग जाहेरथान में आयोजित संताली समाज के मरांग बुरु धोरोमगढ़ सम्मेलन का गुरुवार को अंतिम दिन है। सम्मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। इसका आयोजन मरांग बुरु बचाव संघर्ष समिति की ओर से किया गया है। गुरुवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मरांग बुरु धोरोमगढ़ पहुंचीं और सम्मेलन में शामिल हुईं। आदिवासी समाज की आस्था और परंपरा का प्रतीक है मरांग बुरु मरांग बुरु का शाब्दिक अर्थ है ‘महान पर्वत’। संथाल आदिवासी समाज में मरांग बुरु को सर्वोच्च आराध्य देवता के रूप में मान्यता प्राप्त…

Read More

रांची : राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक हिंसक संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि 100 से अधिक हथियारबंद महिला-पुरुषों की भीड़ ने एक 74 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राम नरेश सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। आरोप है कि हमलावरों ने मौके पर खड़ी गाड़ी में रखे 10 लाख रुपये नकद समेत लैपटॉप, मोबाइल, ड्रोन कैमरा और सोने की चेन…

Read More

झारखंड: राज्य में बैंक डकैती की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जमशेदपुर में केनरा बैंक से करीब 33 करोड़ रुपये की डकैती का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अपराधियों ने गिरिडीह में एक और बैंक को निशाना बना लिया। जमशेदपुर की वारदात में अब तक डकैतों का सुराग नहीं मिल पाया है और इसी बीच गुरुवार को गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े डकैती की घटना सामने आ गई। लगातार हो रही इन वारदातों ने बैंक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र…

Read More

25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर के बाद 5 नवंबर को फिर टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी को जेल से बाहर निकालने और उससे शादी कराने की मांग पर अड़ी; मनातू पुलिस समझाने में जुटी पलामू। प्रेमी से शादी की जिद और उसे जेल से बाहर निकलवाने की मांग को लेकर पलामू में एक युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा एक बार फिर सामने आया है। मनातू थाना क्षेत्र के पदमा इलाके में गुरुवार, 5 नवंबर को युवती तीसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इससे पहले भी वह दो बार इसी तरह टावर पर चढ़कर अपनी मांगों को लेकर पुलिस और प्रशासन…

Read More

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): साल 2025 में झारखंड अपनी युवा अवस्था का जश्न मना रहा था। राज्य गठन के बाद विकास, बदलाव और नई संभावनाओं की बातें हो रही थीं। लेकिन इसी युवा झारखंड की एक तस्वीर ऐसी भी है, जो विकास के दावों से बिल्कुल अलग कहानी बयां कर रही है। सवाल यह है कि क्या यही है युवा झारखंड, जहां आज भी किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं, बल्कि खटिया का सहारा लेना पड़ता है? पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित मासधारी गांव की तस्वीर इसी हकीकत को सामने ला रही है। गुरुवार को गांव में…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में हुआ समझौता, स्थायी और संविदा कर्मियों को हेल्थ, टर्म और दुर्घटना बीमा के साथ लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क में मिलेगी छूट रांची। झारखंड सरकार के कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। बुधवार, 4 नवंबर 2026 को झारखंड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच वेतन पैकेज संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत राज्य सरकार के स्थायी और संविदा कर्मचारियों को विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के साथ बीमा सुरक्षा और…

Read More

जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आईपीएस सुमित कुमार अग्रवाल ने किया उद्घाटन, समापन समारोह में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत रांची। कांके स्थित शारदा ग्लोबल स्कूल में राज्य स्तरीय विद्यालयी वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आईपीएस सुमित कुमार अग्रवाल और स्कूल के डायरेक्टर दीपक बांका ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं स्ट्रोक लगाकर किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि श्रीमती अग्रवाल, दीपा बांका, एडिशनल डायरेक्टर एकता शारदा और विद्यालय की प्राचार्या जस्मीत…

Read More

एसबीयू में बसंत कुमार बिरला स्मृति व्याख्यान का आयोजन, विशेषज्ञ ने बताया वायु प्रदूषण का शरीर के लगभग सभी प्रमुख अंगों पर पड़ता है असर; सार्वजनिक परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने की अपील रांची। जलवायु परिवर्तन अब केवल पर्यावरण तक सीमित समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। बढ़ते तापमान, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन और वायु प्रदूषण का असर श्वसन तंत्र के साथ-साथ शरीर के लगभग सभी प्रमुख अंगों पर पड़ रहा है। समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। ये बातें…

Read More

80 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया था कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा, एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर हुआ चयन; मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल समेत कई इंजीनियरिंग संकायों के विद्यार्थियों को मिला अवसर रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के क्षेत्र में अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग की ओर से प्रतिष्ठित कंपनी सीएट टायर्स के सहयोग से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 41 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की गुजरात स्थित हलोल इकाई में काम करने का अवसर मिलेगा। इस भर्ती अभियान में 80 से अधिक विद्यार्थियों ने…

Read More

हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत; प्राचार्य बिपिन राय ने साहित्य को बताया मानवीय मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक प्रतियोगिता का बुधवार, 4 नवंबर को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। 2 से 4 नवंबर तक चले इस साहित्यिक आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, साहित्यिक प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कविता, विचार और अभिव्यक्ति के इस संगम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से निर्णायक मंडली और उपस्थित श्रोताओं का…

Read More