Author: Jharkhand_digital

पलामू: सरकारी व्यवस्था में ड्यूटी पाने के लिए भी अगर पैसे देने पड़ें, तो भ्रष्टाचार की स्थिति समझी जा सकती है। पलामू में होमगार्ड जवानों को ड्यूटी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने होमगार्ड कार्यालय में पदस्थापित मुंशी साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मुंशी पर होमगार्ड जवानों को ड्यूटी आवंटित कराने के बदले अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी दिलाने के नाम पर लोगों…

Read More

दीप प्रज्वलन और भव्य दीपदान के साथ बांटी गईं खुशियां, बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल; आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का लिया संकल्प रांची। झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ की ओर से बुधवार, 4 नवंबर 2026 को पंडरा स्थित रवि स्टील के शौण्डिक भवन में भव्य ‘दीप महोत्सव’ का आयोजन किया गया। काली पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीपों की रोशनी और उत्सव के उल्लास के बीच कार्यक्रम में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। समारोह की…

Read More

हजारीबाग। जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित गोंदलपुरा में अवैध कोयला खनन के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक इसी गांव का रहने वाला था। लेकिन इस घटना के बाद जो जानकारी सामने आ रही है, वह अवैध खनन के साथ-साथ पूरे मामले को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। आरोप है कि मजदूर की मौत के बाद मामले में समझौता करा दिया गया और अब थाने में प्राथमिकी भी दर्ज नहीं होगी। परिजन मृतक का शव लेकर वहां से रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गोंदलपुरा में अवैध तरीके से कोयला खनन किया जा…

Read More

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता देखने को मिली। बुधवार, 4 नवंबर को विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक, अकादमिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नाटक, स्किट, मिमिक्री, वाद-विवाद, पेंटिंग और क्ले मॉडलिंग जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में वन एक्ट, स्किट, मिमिक्री, अंग्रेजी वाद-विवाद, हिंदी वाग्मिता, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग और क्ले मॉडलिंग शामिल रहीं। वन एक्ट प्रतियोगिता में विभिन्न समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्णायक मंडली में…

Read More

जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में अब जमशेदपुर का कनेक्शन सामने आया है। लूटे गए चांदी के जेवरात की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार को जुगसलाई में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में करीब एक किलो चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। वहीं, लूट के जेवरात खरीदने के आरोप में जुगसलाई निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पांडातराई निवासी सराफा कारोबारी वेदप्रकाश सोनी के साथ लूट की वारदात हुई थी। वह तरेगांव जंगल…

Read More

ललमटिया थाना क्षेत्र की घटना से इलाके में हड़कंप, देर रात बच्ची को घर से बाहर ले जाने की आशंका…घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले से एक बेहद गंभीर और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शव के साथ बच्ची का सिर नहीं मिला है। इस घटना ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया…

Read More

रांची: रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मालटोटी गांव में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गांव निवासी बिरसा मुंडा के मकान से अलग-अलग ब्रांड की करीब 300 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। मांडर थाना और कुडू थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारोबार का खुलासा किया। मौके से शराब के अलावा केमिकल, बोतलों को सील करने वाली मशीन और सिंटेक्स भी बरामद किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुडू थाना के अंतर्गत सफ़ेद XUV कार में शराब के खेप पकड़ी गई…

Read More

रांची: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में फैसला हुआ कि राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में हेल्थ एंड वेलबीइंग यूनिट बनाई जाएगी। यहां छात्रों को बुनियादी इलाज, इमरजेंसी में तुरंत मदद और मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी। छात्रों को क्या-क्या मिलेगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक, उच्च एवंतकनीकी शिक्षा विभाग की इस नई व्यवस्था में ये सुविधाएं शामिल हैं: हेल्थ सेंटर: फुल-टाइम डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और काउंसलर की व्यवस्था। हॉस्टल वाले संस्थानों में: सिक रूम, 24…

Read More

FIR को सही पाए जाने के बावजूद डेढ़ साल से अटकी जांच पर अदालत की टिप्पणी – अनिश्चितकाल तक फाइल लंबित नहीं रख सकता कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता विभाग; जल्द निर्णय लेने की अपेक्षा रांची। झारखंड के पूर्व खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका प्रकाशन मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। अदालत ने स्पष्ट कहा है कि इस मामले में जांच आगे बढ़ाने को लेकर कैबिनेट सचिवालय एवं सतर्कता विभाग के पास लंबित फाइल को अनिश्चितकाल तक नहीं रोका जा सकता। सक्षम प्राधिकार को…

Read More

रांची: झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का तरीका आने वाले दिनों में बदल सकता है। राज्य सरकार ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार करने की दिशा में काम कर रही है, जिसमें बच्चों को अपनी मातृभाषा में पढ़ने और समझने का अवसर मिलने के साथ हिंदी, अंग्रेजी, डिजिटल शिक्षा और व्यावहारिक कौशल में भी दक्ष बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया है। बुधवार को झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की…

Read More