रांची: राजधानी रांची स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने की। इसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने, पार्टी का जनाधार बढ़ाने और आगामी दिनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रखंडों में संगठन मजबूत करने का अभियान आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के सभी प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। महिला और छात्र संगठनों को…
Author: Jharkhand_digital
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में चोरी के संदेह में दो किशोरों को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए इसकी निंदा की है। क्रेशर प्लांट के पास की बताई जा रही घटना मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में एक क्रेशर प्लांट के समीप का बताया जा रहा है। चर्चा है कि चोरी के…
रांची: झारखंड में 15 साल की सेवा अवधि पूरी कर चुके सरकारी वाहनों को अब व्यवस्थित तरीके से स्क्रैप किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज करने की पहल की है। खास बात यह है कि इस दायरे में केवल पुराने वाहन ही नहीं, बल्कि पुलिस थानों में लंबे समय से पड़े दुर्घटनाग्रस्त और अनुपयोगी वाहन भी शामिल हो सकते हैं। बुधवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। MSTC और GeM पोर्टल के जरिए होगी पूरी प्रक्रिया बैठक में परिवहन…
रांची: खलारी में रेलवे आवासीय भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार देर रात खलारी डाकघर के समीप निर्माण स्थल पर अचानक पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन बाइक पर सवार होकर आए 8 से 9 अपराधियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों को घेर लिया और लोहे की रॉड से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान नौ मजदूरों के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने तीन मोबाइल फोन भी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। अचानक हुए हमले में निर्माण स्थल पर…
रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के भव्य और ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों के बीच भारतीय यूथ संगठन महा छठ पूजा समिति के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा छठ महापर्व के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा. इस दौरान समिति की ओर से आयोजन की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और छठ व्रतियों के लिए की जा रही सुविधाओं की जानकारी भी दी गयी. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि इस वर्ष…
बस्ती के अंदर पनप रहा है गैंग! शिकायतों के बावजूद नहीं होती ठोस कार्रवाई… रांची: कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी में अमृत टोप्पो को लेकर विवाद अब गंभीर सवाल खड़े करने लगा है। एक तरफ अख्तर अंसारी ने अपने भतीजे और खुद पर हमला करने का आरोप लगाया है, तो दूसरी तरफ उन्होंने अमृत टोप्पो पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने और बस्ती के भीतर गैंग तैयार करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला अब केवल एक मारपीट की घटना तक सीमित नहीं रह गया है। अख्तर अंसारी ने कांके पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप…
बॉलीवुड अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है ,जिसमे उनसे करोडो रूपये की फिरौती मांगी गयी गयी है। ऑडियो में शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है , हालाँकि अभी इस बात की पुस्टि नहीं हुई है की आरोपी सच में किसी गैंग का सदस्य है या सिर्फ गैंग का नाम इस्तेमाल कर फर्जी कॉल (Hoax call) किया गया था। फिलहाल मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। गौरतलब है…
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार की मांग को लेकर बुधवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रोजगार नहीं मिलने से नाराज पहरा गांव निवासी राहुल कुमार कंपनी के साइट कार्यालय परिसर में लगे एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर उसने विरोध जताया और आत्महत्या करने की चेतावनी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। छह महीने पहले ट्रायल पास करने का दावा जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार ने हाथ से लिखे एक पत्र…
कोडरमा: सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरी तिलैया के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार शशिभूषण सिंह के निलंबन के बाद छात्राओं के प्रदर्शन का मामला अब एक नया मोड़ लेता दिख रहा है। प्राचार्य के समर्थन में छात्राओं के कक्षा छोड़कर प्रदर्शन करने के बाद अब जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी विभागीय पत्र और निलंबन आदेश सामने आए हैं। इन दस्तावेजों के मुताबिक, शशिभूषण सिंह के खिलाफ उच्चाधिकारी के आदेश और विभागीय निर्देशों की अवहेलना के आरोप में कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को जारी पहले स्पष्टीकरण पत्र में शिक्षक के विरमण…
रांची: विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसी सिलसिले में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू बुधवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से न कटे और हर पात्र व्यक्ति को मतदान का अधिकार मिले। के. राजू ने कहा कि आंदोलन के तीसरे चरण के तहत झारखंड में कांग्रेस के नेता अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं के बीच काम करेंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम…
