Author: Jharkhand_digital

लातेहार जिले के मनिका प्रखंड स्थित जालिमा गांव का राजा बांध टोला आज भी विकास की बुनियादी सुविधाओं से दूर है। यहां रहने वाले 10 से 12 आदिवासी परिवारों की जिंदगी बिजली, सड़क और स्वच्छ पेयजल के बिना गुजर रही है। हालात ऐसे हैं कि सूरज ढलते ही पूरा टोला अंधेरे में डूब जाता है और पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को नदी पर निर्भर रहना पड़ता है। इतना ही नहीं, टोले तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर पगडंडी और रास्ते में दो नदियां पार करनी पड़ती हैं। नदी का पानी पीने को मजबूर, अंधेरे में गुजरती हैं…

Read More

पप्पू अंसारी और नितेश साहू के आवास-कार्यालय पर एक साथ छापेमारी, दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच…. बड़का सयाल से जुड़े मामले में जांच का दायरा बढ़ने के संकेत, CCL के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच सकती है पड़ताल रामगढ़ और हजारीबाग क्षेत्र में कोयला कारोबार से जुड़े सिंडीकेट को लेकर जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रांची से पहुंची जीएसटी टीम ने भुरकुंडा में दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जांच का मुख्य केंद्र कोयले की…

Read More

चतरा: टंडवा में श्रमिक सहयोग समिति के प्रतिष्ठान पर जांच के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची। आयकर विभाग ने एक करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने के मामले में यह जांच की। जांच के दौरान समिति ने अधिक ITC लेने की बात स्वीकार की। साथ ही अपने CA से इसकी गणना करवाकर अधिक ली गई राशि 4-5 नवंबर तक जमा करने का वायदा किया। समिति के प्रतिष्ठान पर जांच-पड़ताल का काम शाम करीब छह बजे बंद हो गया। वाणिज्यकर विभाग को अपने डाटा एनालिसिस विंग से श्रमिक सहयोग समिति द्वारा अधिक ITC लिए जाने की सूचना…

Read More

दीपावली की रौनक धनतेरस से ही शुरू हो जाती है। बाजारों में सोने-चांदी की दुकानों से लेकर बर्तन बाजार तक खरीदारों की भीड़ दिखाई देने लगती है। कोई नया बर्तन खरीदता है, तो कोई चांदी का सिक्का या सोने का आभूषण। घरों में दीप जलते हैं और व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन धनतेरस केवल खरीदारी का त्योहार नहीं है। इसके पीछे स्वास्थ्य, धन, दीर्घायु और जीवन की खुशहाली से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं और रोचक परंपराएं हैं। समुद्र मंथन से जुड़ी है धनतेरस की कहानी धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा…

Read More

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रांची पूर्व, रांची पश्चिम और खूंटी प्रमंडल की योजनाओं की समीक्षा की; SVS योजनाओं की जांच के लिए बनेगी राज्य और जिला स्तरीय कमेटी, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट रांची: झारखंड में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा कराने और ग्रामीणों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को रांची के विश्वा सभागार में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में रांची पूर्व, रांची पश्चिम और खूंटी प्रमंडल की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें योजनाओं की धीमी प्रगति,…

Read More

चरही/हजारीबाग: सीसीएल के तापिन-परेज क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ CISF ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 टन कोयला बरामद किया है। यह कोयला सीसीएल माइंस के पास स्थित एक गांव में जमा किया गया था। CISF की कार्रवाई के बाद अब CCL प्रबंधन इसे वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए हाइवा और जेसीबी मशीन की व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार, CISF यूनिट CCL NK एवं पिपरवार को क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला जमा किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उप कमांडेंट दिनेश कुमार के…

Read More

चांडिल/सरायकेला-खरसावां: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को परिजनों के साथ चांडिल डैम पहुंचे। डैम की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण देखकर मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए। इस दौरान उन्होंने चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही सरायकेला-खरसावां के डीसी को पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। धातकीडीह जाने के क्रम में मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ डैम के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पर्यटन संवर्धन, जल प्रबंधन, चांडिल परियोजना के कार्यों…

Read More

राजधानी रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में कुंवर बासित अली ने सीधे हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समाज को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया गया। समाज के विकास और हितों को लेकर सरकार ने वादे तो किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो केंद्र सरकार से फण्ड और सरकारी लाभ आता है उसे भी सरकार लागु करने में नाकाम है और तो और महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है. अल्पसंख्यक समाज के बीच अब एक नया नारा गूंज रहा है, बासित…

Read More

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से शुरू हुए जैसोवा दीपावली मेले का आज 3 नवंबर को समापन हो गया। 6 दिनों तक चले इस मेले में झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे ।मेले में दीपावली से जुड़ी सजावटी सामग्रियों, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और घरेलू उपयोग की कई अनूठी चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। रांची समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने न सिर्फ जमकर खरीदारी की, बल्कि अलग-अलग राज्यों की कला, संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को करीब से जाना और समझा। मेले के समापन…

Read More

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए अवसर है, जो रेलवे में विशेष और तकनीकी प्रकृति के पदों पर काम करना चाहते हैं। 12वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन RRB की इस भर्ती में शैक्षणिक…

Read More