संस्कृत विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया प्रकृति और मानव जीवन का गहरा संबंध, छात्राओं ने विचारों के साथ प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा ओरमांझी: राम टहल चौधरी महाविद्यालय, ओरमांझी के संस्कृत विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को ‘वैदिक साहित्य में पर्यावरण’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के स्मार्ट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्राओं ने वैदिक साहित्य में प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय जीवनशैली के बीच संबंधों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि वैदिक संस्कृत साहित्य और पर्यावरण के बीच अन्योन्याश्रय संबंध रहा है। वैदिक परंपरा में…
Author: Jharkhand_digital
रांची: झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन की मांग को लेकर मंगलवार को रांची में ‘जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बचाओ मार्च’ निकाला गया। मार्च की अगुवाई राज्य के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने की। इस दौरान झारखंड की नौ मान्यता प्राप्त जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को बचाने और उनके विकास के लिए ठोस सरकारी पहल करने की मांग उठाई गई। मार्च के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में पांच जनजातीय और चार क्षेत्रीय भाषाएं आज हाशिये पर हैं। राज्य गठन के करीब 26 साल बीत जाने के बावजूद किसी…
वंचित और कमजोर वर्गों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी जानकारी व सहायता, विधि के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव का भी मिलेगा अवसर रांची: न्याय तक आम लोगों की पहुंच आसान बनाने और समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची ने महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय के विधि विभाग एवं विधि और विधिक अध्ययन संकाय की ओर से विधिक सहायता क्लिनिक (लीगल एड क्लिनिक) की स्थापना की गई है। इसका उद्घाटन 2 नवंबर 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने वर्चुअल माध्यम से किया। यह…
जामताड़ा: साइबर अपराध के लिए चर्चा में रहने वाले जामताड़ा में पुलिस ने ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से 11 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बैंक केवाईसी अपडेट और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सेवाओं के नाम पर लोगों को फोन करते थे। इसके बाद मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करते और साइबर ठगी को अंजाम देते थे। SP शंभु कुमार सिंह को…
काव्य पाठ, कथा वाचन और आशुभाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा; आत्मविश्वास, भाषायी कौशल और रचनात्मक अभिव्यक्ति ने किया प्रभावित, 4 नवंबर को घोषित होंगे परिणाम रांची: डीएवी हेहल, रांची में आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक प्रतियोगिता ‘वाग्मी’ के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी अपनी साहित्यिक, रचनात्मक और भाषायी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन काव्य पाठ, कथा वाचन और आशुभाषण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति…
विस्तार की दिशा में कंपनी ने बढ़ाया कदम, पारंपरिक BPO सेवाओं से आगे बढ़कर IT-सक्षम समाधान प्रदाता बनने पर रहेगा जोर; मौजूदा ग्राहक, कर्मचारी और व्यावसायिक समझौतों पर नहीं पड़ेगा असर बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट और ग्राहक अनुभव सेवाओं के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी Nimbus BPO ने अपनी नई पहचान के साथ विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत की है। कंपनी का आधिकारिक नाम बदलकर अब Nimbus ITeS Limited कर दिया गया है। यह बदलाव 20 मार्च 2026 से प्रभावी है। कंपनी के मुताबिक, यह केवल मौजूदा संगठन के पंजीकृत नाम में किया गया औपचारिक परिवर्तन है। इसके…
WGC का अनुमान- छह साल के निचले स्तर पर पहुंच सकती है देश में सोने की मांग… रांची: त्योहार का मौसम है, धनतेरस नजदीक है और उप्पर बाजार में आमतौर पर इस समय अच्छी रौनक देखने को मिलती है। लेकिन इस बार सोने की बढ़ती कीमतों ने खरीदारी का पूरा हिसाब बदल दिया है। रांची के बाजार में ग्राहक दुकानों तक पहुंच रहे हैं, गहने देख रहे हैं और भाव पूछ रहे हैं, लेकिन खरीदारी करने से पहले बजट का हिसाब भी लगा रहे हैं। कई ग्राहक कीमत जानने के बाद बिना कुछ खरीदे लौट जा रहे हैं। इसका असर…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ; स्वदेशी हथियार, AI, ड्रोन और तीनों सेनाओं के संयुक्त संचालन पर हुई चर्चा रांची/जैसलमेर। भारतीय सेना को आधुनिक तकनीक से लैस करने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने की दिशा में केंद्र सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ…
भारतीय लोगो को प्लास्टिक के नोट का इस्तेमाल करने का ख्वाब अब जल्द ही पूरा होने वाला है , रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने देश में 10 और 20 के 1 – 1 अरब (कुल 200 करोड़) नए नोट निकालने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नए वित्त वर्ष यानि 1 अप्रैल 2027 तक ये नोट बाजार में दस्तक दे देंगे और सभी लोग इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार, दुनिया के कई सारे देश प्लास्टिक (पॉलिमर) के नोट इस्तेमाल करते है जो तकरीबन 30 सालो तक बिना फाटे गले इस्तेमाल होते है…
सड़कों पर खुलेआम घूमते मवेशियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, माइकिंग के जरिए शहरभर में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान; मालिकों की पहचान कर होगी नियमानुसार कार्रवाई बोकारो। बोकारो स्टील सिटी की सड़कों पर अब मवेशियों का खुलेआम घूमना उनके मालिकों को भारी पड़ सकता है। शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे मवेशियों के जमावड़े और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए बोकारो स्टील प्लांट (BSL) प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रबंधन ने गौ-पालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे अपने मवेशियों को खुलेआम सड़क पर न छोड़ें। यदि सड़क पर मवेशी घूमते या बैठे…
