ऑपरेशनल मैनेजर, फ्लोर को-ऑर्डिनेटर और आयुष्मान मित्र के पदों पर होगी बहाली, 45 हजार से अधिक नहीं बल्कि अधिकतम 75 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन; वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा चयन रांची। झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़कर काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने अलग-अलग श्रेणियों में कुल 113 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें 12वीं पास युवाओं से लेकर मास्टर डिग्री धारक अभ्यर्थियों तक को आवेदन का अवसर मिलेगा।…
Author: Jharkhand_digital
बोकारो: मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन मिले तो खेती भी आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत जरिया बन सकती है। इसकी मिसाल चंद्रपुरा प्रखंड के जुनोरी गांव की रहने वाली बागेश्वरी देवी हैं। कभी पारंपरिक खेती और मजदूरी पर निर्भर रहने वाले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अब बेहतर हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने धान के साथ सब्जियों की खेती का विस्तार किया। इसका असर यह हुआ कि उनकी वार्षिक आय बढ़कर करीब सात लाख रुपये तक पहुंच गई। पूंजी की कमी के कारण सीमित थी खेती बागेश्वरी देवी, पति तुलसी…
रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के विभिन्न पदों के लिए 4 नवंबर को चुनाव कराया जाएगा। मतदान सुबह 11:15 बजे से शुरू होगा। इस चुनाव में कुल 26 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें बार काउंसिल के 25 सदस्य और राज्य के महाधिवक्ता शामिल हैं। चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही उसी दिन मतगणना शुरू की जाएगी। परिणाम भी 4 नवंबर को ही घोषित किए जाने की संभावना है। तीन प्रमुख पदों के लिए होगा चुनाव झारखंड स्टेट बार काउंसिल के इस चुनाव…
त्रिपुरा: भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान BSF जवानों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सोमवार को सिपाहीजाला जिले के अशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) क्षेत्र में हुई इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट रोहित कुमार समेत BSF के चार जवान घायल हो गए। मामले में त्रिपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 49वीं बटालियन के BSF जवान अशाबाड़ी BOP के पास तस्करी विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों और जवानों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा…
रणबीर कपूर की भगवान राम और यश की रावण के रूप में दिखेगी टक्कर, साई पल्लवी निभाएंगी माता सीता का किरदार…. भारत में प्री-सेल्स 50 करोड़ के करीब पहुंचने का दावा, 5 नवंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज मुंबई। भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखाने लगी है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसकी लोकप्रियता की कहानी बयां कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म…
45 पुलिस टीमों के 191 जवानों ने जिलेभर में संभाला मोर्चा, अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाने वालों में मचा हड़कंप… पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़े गए सभी आरोपी हजारीबाग। शहर से लेकर जिले के अलग-अलग इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने और बेवजह जमावड़ा लगाकर आम लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 2 अक्टूबर की रात शुरू हुई इस विशेष कार्रवाई में पुलिस की 45 टीमों ने एक साथ जिले के 108 चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी की। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई…
दुमका के बहराबांक गांव में रातभर कमरे में भरता रहा अंगीठी का धुआं, सुबह बेहोश मिले मां और तीन बच्चे; छह वर्षीय निक्की की मौत, मां और एक बच्ची की हालत गंभीर दुमका। नवजात को ठंड से बचाने और कमरे में गर्माहट बनाए रखने की एक कोशिश दुमका के एक परिवार के लिए दर्दनाक हादसे में बदल गई। रात में जलाई गई अंगीठी का धुआं बंद कमरे में भरता रहा और परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा…
रांची: दीपावली से पहले झारखंड के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में राज्य के 66.87 लाख लाभुक परिवारों के बीच धोती-साड़ी और लुंगी का वितरण किया जाना है। फिलहाल चतरा, गोड्डा, जामताड़ा और लातेहार जिले में वितरण शुरू कर दिया गया है। शुरुआती दो दिनों में ही करीब 900 लाभुक इस योजना का लाभ ले चुके हैं। बाकी जिलों में भी वितरण शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 66.87 लाख परिवारों तक पहुंचेंगे वस्त्र योजना के तहत राष्ट्रीय…
रांची: झारखंड में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा। मंगलवार, 3 नवंबर को शीर्ष अदालत में झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में DGP की नियुक्ति से जुड़े मामले पर सुनवाई होनी है। इस दौरान पूर्व IPS अधिकारी प्रकाश सिंह की ओर से दायर जनहित याचिका के साथ झारखंड की DGP नियुक्ति नियमावली को चुनौती देने वाली नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की याचिका भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। इस मामले पर सबकी नजरें इसलिए टिकी हैं, क्योंकि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार की DGP नियुक्ति नियमावली…
मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित बलिराजगढ़ में एक ASI पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग करने का आरोप है। इस घटना में विजय यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी ASI चंद्रमोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। उसकी सूचना देने वाले को ₹25 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ASI चंद्रमोहन सिंह एक महिला के घर पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें…
