वेटलिफ्टिंग में आदित्य राज गुप्ता ने जीता स्वर्ण, बॉक्सिंग में आयुष भगत को कांस्य; कबड्डी टीम ने रजत पदक के साथ हासिल किया दूसरा स्थान रांची। नई दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, हेहल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ झारखंड का नाम रोशन किया है। देशभर के खिलाड़ियों के बीच हुई इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय के 16 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई, जिनमें से 9 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग में आदित्य राज गुप्ता ने अंडर-14 के 98 किलोग्राम…
Author: Jharkhand_digital
कृषि प्रसार कार्यक्रमों को प्रभावी और किसान हितैषी बनाने पर मंथन, कार्यक्रम निर्माण से लेकर सोशल मीडिया और डिजिटल प्रसारण तक की दी गई जानकारी रांची। किसानों तक कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को दूरदर्शन केंद्र, रांची में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ‘मास मीडिया सपोर्ट टू एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन’ योजना के तहत आयोजित इस कार्यशाला में कृषि प्रसार कार्यक्रमों के पुनर्रूपण, बेहतर संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय…
लगातार तीसरी बार मिली जिम्मेदारी, व्यापारियों और शहरवासियों से जुड़ी नागरिक सुविधाओं के मुद्दों को निगम के समक्ष उठाने पर रहेगा जोर रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य अमित किशोर को सिविक एमेनिटीज (आरएमसी) उपसमिति का चेयरमैन मनोनीत किया है। इससे पहले भी वह लगातार दो वर्षों तक इस उपसमिति की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल के अनुभव को देखते हुए चैंबर ने एक बार फिर उन्हें यह दायित्व सौंपा है। चेयरमैन मनोनीत किए जाने पर अमित किशोर ने चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल और पूरी कार्यकारिणी समिति के प्रति आभार…
गम्हरिया थाना प्रकरण की जांच रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता उजागर, एसडीपीओ ने थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की सरायकेला। जिस पुलिस पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पुलिस के थाने में एक महिला की सुरक्षा को लेकर ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में देर रात एक महिला के पहुंचने से शुरू हुआ घटनाक्रम सुबह होते-होते पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने लगा। अब इस पूरे मामले की विभागीय जांच…
डीएवी सीएमसी ने प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता को दिया 5,100 रुपये का प्रोत्साहन चेक, प्राचार्य ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दी बधाई रांची। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता सत्र 2025-26 में डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर, सीसीएल, रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 25 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (डीएवी सीएमसी) की ओर से प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 5,100 रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया। सोमवार को विद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने खिलाड़ियों को चेक सौंपे। राष्ट्रीय स्तर पर 25 स्वर्ण पदक…
एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन 1 नवंबर से दिल्ली के रामलीला मैदान में ” लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ ” के नारो के साथ अभियान कर रहा है जिसमें तमाम विपक्षी दलों के नेता नज़र आ रहे हैं। आंदोलन में चुनाव आयोग में हो रहे कथित अनियमताओं में पारदर्शिता, एसआईआर की चुनावी प्रक्रिया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर सोमवार को देशव्यापी कार्यक्रम के तहत रांची में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ ‘ पदयात्रा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में आज…
रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राज कुमार शर्मा ने किया उद्घाटन, हिंदी-अंग्रेजी साहित्य पर आधारित प्रतियोगिताओं में रांची और जोन-जी के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में सोमवार को तीन दिवसीय साहित्य उत्सव ‘वाग्मी’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राज कुमार शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. राम किशोर शर्मा और पुणे विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. वी.एन. भालेराव शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (एआरओ) बिपिन राय ने अतिथियों का स्वागत पौधा और…
34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का अपराजित अभियान, लीग से फाइनल तक सभी मुकाबलों में दर्ज की जीत रांची। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित विवेकानंद कॉलेज परिसर में आयोजित 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने लीग चरण से लेकर फाइनल तक सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम…
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही इलाके में सोमवार को गैस पाइपलाइन फटने से भीषण हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान सड़क की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से तेज दबाव में गैस का रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। गैस रिसाव के बाद भड़की आग, कई मकानों को नुकसान प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पाइपलाइन से अचानक गैस निकलने लगी। कुछ ही देर में…
झारखंड समेत छह राज्यों में 30 MTPA उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना, 2030 तक कुल क्षमता 155 MTPA करने का लक्ष्य रांची। देश की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में शामिल अंबुजा सीमेंट्स ने अपने कारोबार के विस्तार की बड़ी योजना तैयार की है। कंपनी देश के छह राज्यों में नए ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स के माध्यम से करीब 30 MTPA सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी। इस योजना में झारखंड के गोड्डा में 2.9 MTPA क्षमता का नया सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट स्थापित करना भी शामिल है। कंपनी इस विस्तार पर करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। लक्ष्य वित्त…
