Author: Jharkhand_digital

रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सावन बिरहोर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान ममता देवी और उनकी मां सोनिया देवी के रूप में हुई है। पत्नी पर शक को लेकर हुआ था विवाद सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात आरोपी सावन बिरहोर अपनी ससुराल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पत्नी पर शक को लेकर उसका विवाद…

Read More

हरियाणा के पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ मारपीट के मामले में अब कई अहम कार्रवाई हुई हैं। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आठ साल के आरोपी बच्चे को अंबाला के ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया है। वहीं, पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में स्कूल की दो शिक्षिकाओं को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब स्कूल के प्रिंसिपल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। क्या है पूरा मामला? घटना 28 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित स्कूल की थी।…

Read More

थाना प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, वायरलेस ऑपरेटर के बाद OD अधिकारी और मुंशी भी भेजे गए जेल सरायकेला। गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो एसआई, चार एएसआई, दो हवलदार और एक कांस्टेबल शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। इस तरह अब तक कुल 15 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, मामले में OD अधिकारी और…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर के 19 वर्षीय हर्षवर्धन शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने अपनी पांच सदस्यीय टीम के साथ ‘AI जमशेदपुर हब’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को AI की ट्रेनिंग देने की योजना है, ताकि वे नई तकनीक को समझ सकें और भविष्य में इसका इस्तेमाल कर सकें। लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए SSP और शिक्षाविद AI जमशेदपुर हब के लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के एसएसपी एहतेशाम वकार्डी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शहर के विभिन्न स्कूलों…

Read More

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में अपहरण की एक घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहरण में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो और एक क्रेटा कार भी बरामद की गई है। अपहृत मैनेजर की पहचान भास्कर कुमार के रूप में हुई है। वह चरही थाना क्षेत्र की तापिन साउथ सीसीएल परियोजना में काम करने वाली एनईपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी में मैनेजर हैं। रात में हुआ अपहरण, एसपी ने बनाई विशेष टीम पुलिस के अनुसार, बीती रात करीब 8:30 बजे…

Read More

रांची: राजधानी रांची के कांटाटोली इलाके में पुलिस ने एक अपार्टमेंट में छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक के पास से एक देशी पिस्टल और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमरजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चतरा जिले का रहने वाला है। वासुदेव नगर के अपार्टमेंट में हुई छापेमारी पुलिस को अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने कांटाटोली थाना क्षेत्र के वासुदेव…

Read More

NH-32 पर रानी बांध के पास हुआ हादसा, ऑटो में चालक समेत पांच लोग थे सवार बोकारो। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा साइड स्थित रानी बांध के समीप शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला और उसके डेढ़ साल के नाती की मौत हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी ऑटो में सवार थे। बताया जा रहा है कि NH-32 पर एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जानकारी के अनुसार, ऑटो में चालक…

Read More

खुदीराम बोस से लेकर पानी की समस्या और छाऊ मुखौटों तक, विद्यार्थियों ने AI तकनीक से दिखाई अपनी रचनात्मकता; बॉलीवुड फिल्ममेकर अमित कुमार मिश्रा ने किया मार्गदर्शन रांची। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से फिल्म निर्माण की दुनिया को बदल रहा है। इसी बदलते दौर में फिल्म निर्माण की नई तकनीकों और संभावनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (SJMC) द्वारा विद्यार्थियों की ओर से निर्मित AI फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस फिल्म स्क्रीनिंग में विद्यार्थियों ने AI तकनीक का उपयोग…

Read More

इंटर डिपार्टमेंटल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 के फाइनल में महिला वर्ग में 7-6, पुरुष वर्ग में 43-26 और इंटरमीडिएट बालक वर्ग में 16-14 से हुआ मुकाबला…खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया रांची: संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में शनिवार को इंटर डिपार्टमेंटल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मुकाबले खेले गए। कॉलेज कोर्ट पर आयोजित प्रतियोगिता के महिला, पुरुष और इंटरमीडिएट बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने खिताब के लिए जोरदार मुकाबला किया। महिला वर्ग में एडवर्टाइजिंग एंड मार्केटिंग विभाग, पुरुष वर्ग में कंप्यूटर साइंस विभाग और इंटरमीडिएट बालक वर्ग में आर्ट्स द्वितीय वर्ष…

Read More

दीपावली पर पटाखा बिक्री को लेकर जारी दो अलग-अलग आदेशों से दुकानदारों में बना था असमंजस…जिला प्रशासन ने बैठक कर निकाला रास्ता, निर्धारित स्थलों पर दुकान लगाने की मिली अनुमति रांची: दीपावली पर पटाखा दुकानों को लेकर जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के अलग-अलग आदेशों से पैदा हुआ विवाद आखिरकार सुलझ गया है। अब जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त दुकानदार निर्धारित स्थलों पर पटाखों की दुकानें लगा सकेंगे। शनिवार को जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की टीमों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में इस पर सहमति बनी। इस संबंध में जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी…

Read More