Author: Jharkhand_digital

न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद ने अधिवक्ताओं को दिया व्यावहारिक वकालत और पेशेवर नैतिकता का मंत्र, बैच-II का भी हुआ शुभारंभ; झारखंड में न्याय तक पहुंच बढ़ाने पर जोर रांची। झारखंड के युवा अधिवक्ताओं को व्यावहारिक विधिक ज्ञान और पेशेवर कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची ने महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रोजेक्ट JAI (Justice Access Initiative) के तहत संचालित सतत विधिक शिक्षा (CLE) कार्यक्रम के पहले बैच का समापन किया गया। मार्च से मई 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों के युवा अधिवक्ताओं…

Read More

डोरंडा कन्या पाठशाला में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं और बच्चों ने गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुतियों से बांधा समां रांची। श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ की ओर से सोमवार को डोरंडा कन्या पाठशाला में दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया और सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। समाज की महिलाओं और बच्चों…

Read More

डीएवी सीएमसी की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 9 रजत और 11 कांस्य पदक भी किए अपने नाम; प्राचार्य ने दी बधाई रांची। डीएवी हेहल, रांची के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली की ओर से आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026 में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 38 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसमें 18 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का…

Read More

‘रेगुलेशन-2026’ में जूनियर और सीनियर कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, सोलो और ग्रुप डांस के विजेताओं को मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित रांची। श्री राम-भरत मिलाप समिति, रांची की ओर से आयोजित ‘रेगुलेशन-2026’ इंटरसिटी डांस कंपटीशन में शहर के प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपने नृत्य कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सोलो जूनियर, सोलो सीनियर और ग्रुप डांस श्रेणियों में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में फैंटेसी कल्चरल अकादमी के सीनियर ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं का चयन…

Read More

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। विद्यार्थियों को फॉर्म जमा करने के लिए दो चरणों में समय दिया गया है। पहले चरण में बिना विलंब शुल्क के आवेदन किया जा सकेगा, जबकि निर्धारित अवधि में फॉर्म नहीं भर पाने वाले विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका मिलेगा। 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क जमा करें आवेदन…

Read More

रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची में इलाज की सुविधाओं के विस्तार की तैयारी है। अस्पताल में 10 नए विशेषज्ञ विभाग खोलने, 200 से अधिक वेंटिलेटर उपलब्ध कराने और आधुनिक बर्न वार्ड तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड, इको और एक्स-रे जैसी जांच सुविधाओं का विस्तार करने के साथ नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल प्रबंधन से जुड़े पदों की संख्या भी बढ़ाने का प्रस्ताव है। इन योजनाओं का मकसद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और अस्पताल की व्यवस्था को मजबूत करना है। 15 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान…

Read More

कोडरमा: रांची-पटना मार्ग की अहम कड़ी कोडरमा घाटी में रविवार शाम लगा जाम हजारों यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया। सड़क की बदहाल स्थिति और बीच रास्ते वाहनों के खराब होने के कारण घाटी में करीब 15 घंटे तक आवागमन लगभग ठप रहा। रविवार शाम से सोमवार सुबह तक दोनों ओर करीब 25 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत हजारों यात्री रातभर फंसे रहे। कई लोगों को पूरी रात अपने वाहनों में ही गुजारनी पड़ी और खाने-पीने तथा पेयजल की परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल…

Read More

गुमला: आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाज और सामाजिक पहचान की रक्षा को लेकर गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित कोबजा गांव में ग्राम सभा ने बड़ा फैसला लिया है। ग्राम सभा में मिशनरी ईसाई धर्म के पास्टरों और पादरियों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इसके बाद गांव में इस निर्णय से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया। ग्राम सभा की बैठक में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में धर्म प्रचार और धर्मांतरण की गतिविधियों को लेकर…

Read More

पलामू। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के दौरान पलामू के पाटन स्थित आरके मिडिल स्कूल में प्रश्न पत्र लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे एक परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। यहां परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी प्रश्न पत्र मिलने के कुछ ही मिनट बाद केंद्र से बाहर निकल गया। आरोपी की पहचान गढ़वा जिले के पाचाडूमर निवासी सुशील कुमार पाठक के रूप में हुई है। वह पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत है। जानकारी के अनुसार, रविवार, 1 नवंबर को परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद सुशील कुमार पाठक प्रश्न पत्र लेकर केंद्र…

Read More

बोकारो बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) में नवजात बच्ची की खरीद-फरोख्त का कथित मामला सामने आया है। सर्कस मैदान निवासी मनोज कुमार ने अस्पताल के कुछ कर्मचारियों पर उनकी नवजात बेटी को 2 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है। मनोज का दावा है कि एक सफाई कर्मचारी और तीन नर्सों ने उनसे कहा कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और बच्ची का पालन-पोषण नहीं कर पाएंगे। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। ‘गरीब हो, बच्ची नहीं पाल पाओगे ‘ मनोज कुमार के…

Read More