रांची: रांची पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग के पांच कथित सदस्य और हथियार सप्लाई करने वाला जियाउल हबीब शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चार पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, पांच मैगजीन, छह मोबाइल फोन, एक कार और एक पल्सर बाइक बरामद की है। कार्रवाई के दौरान सीठियो में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें सौरभ कुमार के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।…
Author: Jharkhand_digital
सिमडेगा / रांची: झारखंड के सिमडेगा जिले में जमीन और मकान खरीदने का सपना देख रहे एक व्यक्ति के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ही जमीन और मकान का सौदा पहले एक व्यक्ति से 12.50 लाख रुपये में तय किया गया। खरीदार ने 9.60 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया और जमीन-मकान का दखल-कब्जा भी उसे सौंप दिया गया। लेकिन रजिस्ट्री कराने की बारी आई तो पता चला कि उसी जमीन को 15 लाख रुपये लेकर दूसरी महिला के नाम पर रजिस्ट्री करा दी गई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते…
बोकारो डीसी अजय नाथ झा द्वारा शनिवार को बेरमो (तेनुघाट) स्थित उप कोषागार का निरीक्षण किया गया। जिसमे उन्होंने अभिलेखों के संधारण, वित्तीय लेन-देन एवं राशि निकासी से संबंधित अद्यतन की जानकारी ली। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वित्तीय नियमों का सख्ती से अनुपालन करने तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया। विपत्रों की जांच एवं निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप हो उपायुक्त ने कहा कि सभी विपत्रों का विधिवत संधारण किया जाए तथा उनकी जांच एवं निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सुनिश्चित हो। प्राप्त आवंटन के विरुद्ध ही राशि की निकासी की जाए।…
राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विचार गोष्ठी, दौड़ और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन; सरदार पटेल के योगदान को किया याद रांची, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (आईएएसई), कांके में प्रशिक्षु शिक्षकों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ के जरिए राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया। रांची विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के समन्वयक डॉ. किशोर सुरीन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विचार गोष्ठी, एकता दौड़ और शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सत्र 2026–28 के प्रशिक्षु शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा…
पलामू / रांची : स्कूली बच्चो को कानून के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक कुरीतियों से बचाव के उद्देश्य से गढ़वा पुलिस द्वारा धुरकी एवं मेराल थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, धुरकी में कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं मेराल थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने कन्या मध्य विद्यालय, मेराल में छात्राओं जानकारी दी ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कानून की जानकारी देना , अपने अधिकारों को समझाना और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना, तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना था।…
वाइब्रेंट गोवा ग्लोबल बिजनेस समिट में रक्षा राज्य मंत्री ने निवेश, नवाचार और उद्यमिता को बताया आर्थिक प्रगति का आधार; प्रदर्शनी स्टॉलों का किया निरीक्षण, उद्यमियों से की बातचीत बांबोलिम/रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य सामूहिक प्रयास, दृढ़ संकल्प और आपसी सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। निवेश, उद्यमिता और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने वाले आयोजन देश की आर्थिक प्रगति को नई गति देते हैं। संजय…
पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को समाहरणालय परिसर में भूमि संरक्षण विभाग, डालटनगंज द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच कृषि यंत्रों का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर ग्राम पहसैर के कसमार पंचायत , अंतर्गत तरहसी प्रखंड की प्रिया महिला विकास स्वयं सहायता समूह को ट्रैक्टर एवं अन्य सहायक कृषि यंत्र प्रदान किए गये। वहीं,कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत 90 प्रतिशत अनुदान पर 1.5 एचपी के पंप सेट एवं 200 फीट एचडीपीई पाइप का 10 लाभुकों के बीच वितरण किया गया। डीसी ने कहा कि…
31 अक्टूबर से लागू हुईं नई दरें, डीजल की एक्सपोर्ट ड्यूटी में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा सीधा असर नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बदलते समीकरणों के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। वहीं, डीजल और विमान ईंधन (ATF) के निर्यात पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार, संशोधित दरें 31 अक्टूबर…
रांची: रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (RDTTA) की वार्षिक आमसभा (AGM) शुक्रवार को धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में आयोजित हुई। जय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव किया। नई कार्यकारिणी में मयंक गुप्ता को अध्यक्ष, अमरजीत बंसल को चेयरमैन और समरजीत सिंह को सचिव चुना गया। वहीं, जय कुमार सिन्हा को संरक्षक-प्रमुख (Patron-in-Chief) की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रांची जिले में टेबल टेनिस को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने, बेहतर कोचिंग और खेल…
बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों का फ्रंटलाइन ग्लोबल सर्विसेस में चयन, साक्षात्कार के आधार पर पूरी हुई चयन प्रक्रिया रांची। साईं नाथ विश्वविद्यालय, रांची के विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित संस्था फ्रंटलाइन ग्लोबल सर्विसेस चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 6.26 लाख रुपये सालाना (सीटीसी) का पैकेज दिया गया है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल है। प्लेसमेंट ड्राइव की चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से…
