खलारी: सीसीएल के एनके एरिया स्थित केडीएच में निर्माणाधीन कोल हैंडलिंग प्लांट (साइलो) में एक बार फिर हादसे ने एक मजदूर की जान ले ली। शनिवार सुबह करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे रामस्वरूप चौहान का सेफ्टी बेल्ट टूट गया। वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सहकर्मी उन्हें तत्काल सीसीएल केंद्रीय अस्पताल, डकरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा और काम करा रही कंपनी मधुकोन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। चिंता की बात यह है…
Author: Jharkhand_digital
नगर निगम की आम सूचना के बाद बनी थी असमंजस की स्थिति, नंद किशोर सिंह चंदेल ने सांसद से की थी पहल की मांग; प्रशासन ने दी दुकानें लगाने की अनुमति रांची। दीपावली के त्योहार से पहले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में पटाखा दुकानों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब दूर होती दिख रही है। रांची नगर निगम की ओर से जारी आम सूचना के बाद परेशान पटाखा दुकानदारों को राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी के हस्तक्षेप से राहत मिली है। उपायुक्त के स्तर पर सकारात्मक पहल के बाद स्टेडियम परिसर में पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति देने…
पहले बैच में 49 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, चाइल्ड प्रोटेक्शन, कॉर्पोरेट और माइंस-मिनरल्स लॉ में मिलेगी विशेषज्ञता; ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी पढ़ाई रांची। कानून की पढ़ाई को रोजगार और पेशेवर जरूरतों से जोड़ने की दिशा में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची ने नई पहल की है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीन विशेष स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों (पीजीडीपी) की शुरुआत की है। इन पाठ्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को बाल अधिकार एवं संरक्षण, कॉर्पोरेट कानून तथा खनन एवं खनिज कानून जैसे विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में विधिक ज्ञान और व्यावहारिक समझ विकसित करने…
कोडरमा /रांची : कोडरमा पुलिस द्वारा तत्परता दिखये जाने के नतीजा है कि जो नाबालिग बच्ची तिलैया थाना क्षेत्र से लापता हुई थी उसे महज दो घंटो के भीतर ही सकुशल ढूंढ लिया गया। पुलिस ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी निवासी मंटू कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा…
25 पदाधिकारी, 52 कार्यसमिति सदस्यों और 27 जिला अध्यक्षों की घोषणा; 5 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में समाज के उत्थान की बनेगी रणनीति रांची। क्षत्रिय समाज को संगठित करने और सामाजिक स्तर पर उसकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से क्षत्रिय गौरव मंच ने संगठन के विस्तार की पहल तेज कर दी है। मंच अब पंचायत स्तर तक अपनी पहुंच बनाने की तैयारी में है। इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के लिए अभियान चलाने की बात कही गई है। संगठन की ओर से कार्यसमिति का गठन करते हुए…
कोयला मंत्रालय ने जारी की नीलामी की संशोधित कार्यप्रणाली, भूमिगत खनन करने वाली कंपनियों को अग्रिम भुगतान से भी मिलेगी पूरी छूट; लेकिन ओपनकास्ट खनन में बदलाव की नहीं होगी अनुमति नई दिल्ली। देश में कोयला उत्पादन बढ़ाने और भूमिगत खनन को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। कोयला मंत्रालय ने व्यावसायिक इस्तेमाल और बिक्री के लिए कोयला खदानों और ब्लॉकों की नीलामी से जुड़ी संशोधित कार्यप्रणाली जारी की है। 30 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी इस दस्तावेज में खदानों की नीलामी और कंपनियों को मिलने वाली वित्तीय रियायतों से…
हजारीबाग/ रांची : हजारीबाग पुलिस के द्वारप स्कूली बच्चों को साइबर अपराधियों के जाल से बचाने और सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार के निर्देश पर दारू थाना प्रभारी के नेतृत्व में हजारीबाग स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया नेटवर्क के दुरुपयोग से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने बच्चों सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करने की सलाह दी…
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। 56 साल की उम्र में उन्होंने पत्रकार निधि राजदान से दूसरी शादी कर ली है। 49 वर्षीय निधि राजदान के साथ शादी की तस्वीरें उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई।’ निधि राजदान ने भी तस्वीरें साझा करते हुए अपने अंदाज में खुशी जाहिर की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों की शादी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दिल्ली में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई। इस समारोह में दोनों परिवारों के…
डोरंडा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के आवासीय कार्यालय में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। शनिवार को राजधानी के डोरंडा स्थित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के आवासीय कार्यालय में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान और विश्वास जताया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान…
रांची के 6 युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, थार में सवार होकर निकले थे नशे के सौदागर कुडू के केरवाडी मोड़ पर पुलिस ने बिछाया जाल, 98.25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आठ गिरफ्तार निर्माणाधीन मकान बना था नशे के कारोबार का ठिकाना, लातेहार के दो युवक भी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा थार जब्त लोहरदगा। महंगी गाड़ियों में घूमना, आलीशान जिंदगी जीने का शौक और नशे के अवैध कारोबार से कमाई का खेल। झारखंड में ब्राउन शुगर के कारोबार का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार नशे के कथित सौदागरों ने तस्करी के लिए…
