Author: Jharkhand_digital

देवघर: ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल पेमेंट से जुड़ी सेवाओं के नाम पर लोगों को ठगने वाले साइबर अपराधियों के एक गिरोह का देवघर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक और फोन-पे के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के…

Read More

धनबाद: IIT-ISM धनबाद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने संस्थान परिसर में हलचल मचा दी। एक्वामरीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से गिरने के कारण 25 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संस्थान प्रशासन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महाराष्ट्र निवासी माने राज कुमार प्रतीक के रूप में हुई है। वह IIT-ISM में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई। छात्र के आठवीं मंजिल से गिरने की सूचना मिलते ही संस्थान…

Read More

रांची: झारखंड पुलिस के 28 अधिकारी और जवान वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में राज्य पुलिस के अलग-अलग रैंक के अधिकारियों और कर्मियों को जगह मिली है। चयनित लोगों में आईजी से लेकर आरक्षी तक के नाम शामिल हैं। इस सूची में आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा और डीसी मिथिलेश कुमार के नाम शामिल हैं। इनके अलावा डीएसपी ज्ञान रंजन और चंदन कुमार को भी पदक के लिए चुना गया है। इंस्पेक्टर रैंक से रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह का…

Read More

रांची: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों को लेकर रांची में प्रशासन और नगर निगम के अलग-अलग आदेशों ने दुकानदारों की मुश्किल बढ़ा दी है। एक ओर जिला प्रशासन की ओर से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में अस्थायी पटाखा बिक्री के लिए शर्तों के साथ लाइसेंस जारी किया गया है, तो दूसरी ओर रांची नगर निगम ने सार्वजनिक सूचना जारी कर साफ कहा है कि स्टेडियम परिसर में पटाखा बिक्री के लिए किसी भी व्यक्ति या विक्रेता को NOC अथवा किसी तरह की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोनों आदेश सामने आने के बाद दुकानदारों के बीच असमंजस की स्थिति बन…

Read More

पलामू: जन्म के महज दो से तीन घंटे बाद एक नवजात बच्ची को सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। बारिश और ठंड के बीच धान के खेत की मेढ़ पर पड़ी बच्ची करीब दो घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझती रही। गनीमत रही कि मछली पकड़ने निकले ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने बच्ची को सुरक्षित उठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में रखा गया है। घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहू गांव…

Read More

रांची: झारखंड में कई वित्त रहित माध्यमिक विद्यालयों को स्थापना अनुमति देने की प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने जिन विद्यालयों को स्थापना अनुमति दी थी, अनुदान के लिए उनके आवेदन की जांच हुई तो कई तरह की खामियां सामने आईं। कहीं शासी निकाय का गठन नियमानुसार नहीं था, तो कहीं निर्धारित संख्या में वर्गकक्ष उपलब्ध नहीं थे। इसके बावजूद इन विद्यालयों को स्थापना अनुमति कैसे मिल गई, अब इस पर विभाग ने जैक से जवाब मांगने की तैयारी की है। मामला वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुदान से जुड़ा है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग…

Read More

108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर मसानजोर पुलिस ने दिखाई तत्परता, दो पुलिस जीप से घायलों को पहुंचाया अस्पताल दुमका: दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मसानजोर थाना क्षेत्र के धाजापाड़ा के पास तेज रफ्तार कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार आठ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस की मदद लेने की कोशिश की गई, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में मसानजोर पुलिस ने देर किए बिना मोर्चा…

Read More

रंगदारी, सुपारी किलिंग और गैंगवार के खिलाफ कई जिलों में कार्रवाई; राहुल दुबे, प्रिंस खान और राहुल सिंह गिरोह पुलिस के निशाने पर रांची: झारखंड में रंगदारी, सुपारी किलिंग और गैंगवार की घटनाओं के बीच पुलिस ने संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रांची से लेकर धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग और पलामू तक पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। कई मामलों में अपराधियों का सामना पुलिस से हुआ और मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी भी हुई। इन कार्रवाइयों में राहुल दुबे, प्रिंस खान और राहुल सिंह जैसे गिरोहों से जुड़े कथित शूटर और सदस्य…

Read More

23.8 किलो सोना और 42-43 लाख रुपये लूटने वाले पांचों आरोपी अब भी फरार, इनाम और लगातार छापेमारी के बावजूद नहीं मिली सफलता जमशेदपुर: गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक में हुई 33 करोड़ रुपये से अधिक की लूट को एक महीने से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक इस हाई-प्रोफाइल मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार छापेमारी, तकनीकी जांच और 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) की कार्रवाई के बावजूद पांचों आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गौरतलब है कि 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:10 से 9:34 बजे के बीच…

Read More

GSLV-F18 रॉकेट से 2,232 किलो वजनी उपग्रह का प्रक्षेपण, स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम की क्षमता और सटीकता बढ़ाने में मिलेगी मदद श्रीहरिकोटा: भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान और स्वदेशी तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर की रात 11 बजकर 51 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 का सफल प्रक्षेपण किया। करीब 18 मिनट 40 सेकंड की उड़ान के बाद रॉकेट ने 2,232 किलोग्राम वजनी उपग्रह को निर्धारित ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया। इस मिशन…

Read More